ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 13, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किया आस्था कुंज का निरीक्षण कहा_बेसहारा बच्चों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करें

Posted: 12 Jul 2022 09:25 AM PDT



रेवाड़ी, 12 जुलाई डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को रेवाड़ी स्थित आस्था कुंज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आस्था कुंज में रह रहे बच्चों से उनका कुशलक्षेम पूछते हुए उनके खान-पान, रहन-सहन के लिए की गई व्यवस्थाओं व प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आस्था कुंज में रह रहे बच्चों के खान-पान व रहन सहन पर पूरा ध्यान रखा जाए तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी बच्चों के प्रति अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ करें।  उन्होंने कहा कि यहां रह रहे बेसहारा बच्चों के लिए डेस्क व पाठ्य सामग्री की व्यवस्था करते हुए इन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में लाएं ताकि ये देश के अच्छे नागरिक बन सकें। 

डीसी ने आस्था कुंज में रह रहे बच्चों से मेल-मिलाप करते हुए कहा कि जो बच्चा पढ़ेगा-लिखेगा वह बड़ा होकर कुछ बनेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में कोई अमीर-गरीब नहीं होता, जो अच्छी तरह पढ़ेगा वही आप में से ही जज, इंजीनियर, डॉक्टर बनेगा। उन्होंने बच्चों से मुलाकात करके उनसे पूछा कि उन्हें यहां कोई समस्या या परेशानी तो नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां रह रहे बच्चों को कोई असुविधा न हो और समय पर सभी सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराई जाएं।



इस अवसर पर श्री वीरेंद्र यादव जिला बाल कल्याण अधिकारी ने उपायुक्त को पौधा भेंट कर स्वागत किया और बाल गृह में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और यहा से अपनी मंजिल पाने वाले बच्चो के बारे मे  जानकारी देते हुए बताया कि यहा से बच्चे कंपनियो मे इंजीनियर, सेफ़्टी फायर ऑफिसर, पुलिस तथा अन्य स्थानो पर कार्य कर रहे है। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि यहां बच्चो के लिए निवास भोजनालय/रसोई, कम्प्युटर कक्ष, अध्यन कक्ष, चिकित्सा कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, अतिथि कक्ष, स्टोर रूम, शौचालय, व अभी हाल ही मे बच्चो के लिय एक मनोरंजन व अभी रुचि कक्षाओ के लिए एक बड़े हाल तैयार करवाया गया है और बच्चो के लिए आगामी सुविधाओ के लिए कार्री प्रगति पर है।



इस अवसर पर बाल गृह के एक बच्चे प्रशांत ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया और बाल गृह के ही बच्चो ने एक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। 



डीसी ने आस्था कुंज के अवलोकन उपरांत परिसर में पौधा रोपण किया तथा ओल्ड एज होम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अजमेर गोदारा, मुग्धा यादव, सुभाष यादव, अनिल मोरवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। 

Bounsi News: गुरुपूर्णिमा को लेकर गुरुधाम आश्रम में तैयारियां पूर्ण

Posted: 12 Jul 2022 09:15 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित गुरुधाम आश्रम में 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 2 वर्ष कोरोना काल के बाद हो रहे आयोजन में देशभर के विभिन्न प्रांतों से गुरु भाई बहन का जुटान होगा। गुरुधाम आश्रम के पंडित गंगाधर मिश्र ने बताया कि, इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्य रूप से बड़े सरकार काशी पति सान्याल एवं छोटे सरकार गिरजापति सान्याल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह दोनों गुरुधाम आश्रम के संस्थापक आचार्य भूपेंद्र सान्याल के पुत्र हैं। प्रतिमा का अनावरण गुरु पद पर आसीन प्रभात 

कुमार सान्याल, देवसेना चक्रवर्ती एवं बबली पाठक के द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोजन में मुख्य रूप से गुरु पुर्णिमा के दिन सुबह मंगल आरती, इसके बाद विशेष पूजन, दैनिक पूजन सहित अन्य विभिन्न प्रकार की पूजा अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन किया जाएगा। दोपहर में भक्ति भजन के साथ गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावे मंदिर परिसर के सामने वाटिका में बड़े सरकार काशी पति सान्याल एवं छोटे सरकार गिरजापति सान्याल की प्रतिमा का अनावरण मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है। मालूम हो कि, गुरुधाम आश्रम के शिष्य पूरे देश भर में फैले हुए हैं। गुरुधाम आश्रम के देव नारायण पंडित ने बताया कि, गुरु पूर्णिमा को लेकर यहां के गुरु भाई बहनों में उत्साह का माहौल है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: जिलाधिकारी के निर्देश पर चांदन डैम से सिंचाई के लिए नहर में छोड़ा गया पानी

Posted: 12 Jul 2022 09:15 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों की सिंचाई के लिए बौंसी प्रखंड क्षेत्र के चांदन डैम से मंगलवार को नहर में पानी छोड़ा गया। जानकारी देते हुए सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अच्युतानंद सिंह ने बताया कि, जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के बाद आवश्यक बैठक की गई। जिस कड़ी में चांदन डैम से किसानों के सुविधा के लिए सिंचाई पटवन के लिए नहर में पानी छोड़ दिया गया है। वर्षा नहीं होने से किसानों को सिंचाई में काफी परेशानी हो रही थी। जिसको देखते हुए सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ा गया है। 

इससे बौंसी एवं कटोरिया प्रखंड के काफी संख्या में किसानों को सुविधा मिलेगी। मालूम हो कि आषाढ़ ने चैत, बैशाख को चुनोतियाँ दे रखी है। वर्षा नहीं होने के कारण किसान आशाभरी निगाह से आकाश की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। धान का बिचड़ा इस भीषण धूप में मरणासन्न है। पूर्व में वर्षा न होने से मूंग फसल बर्बाद हो चुकी है। कर्ज लेकर किसान मंहगी धान बीज का बिचड़ा तैयार किये हैं, लेकिन प्रकृति के इस निर्दयता से किसान खून के आशु बहा रहे हैं। धान का बिचड़ा बचाने के लिए और किसानों को सुविधा देने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर चांदन डैम से नहर में पानी छोड़ा गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में परिवार नियोजन पखवारा का क्या शुभारंभ

Posted: 12 Jul 2022 09:13 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन परिसर में 11 जुलाई सोमवार को विधिवत परिवार नियोजन पखवाड़ा की शुरुआत की गई/बता दें कि एक 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित परिवार नियोजन पकवाड़ा का विधिवत शुभारंभ प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा के अध्यक्षता में किया गया/शुभारंभ के पश्चात कई योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थाई साधन गर्भनिरोधक गोली कंडोम का वितरण किया /इस आशय की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी एके सिन्हा ने बताया कि देश में जनसंख्या का ग्रोथ लेवल बढ़ता जा रहा है जिसके लिए परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समुदाय स्वास्थ्य केंद्र चांदन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भैरोगंज व हेल्थ एंड वैलनेस 


सेंटर सुईया में परिवार नियोजन को लेकर उसके स्थाई व अस्थाई संसाधनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए जानकारी दिया की परिवार नियोजन पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम के तहत कम से कम 100 बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन पखवाड़ा का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद किया जाएगा इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा एके सिन्हा के अलावा स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज डॉक्टर अभिजीत रंजन डॉ बालकृष्ण कुमार प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार जीएनएम प्रीति कुमारी रूपम कुमारी प्रियंका कुमारी डाटा ऑपरेटर प्रशांत कुमार, एंबुलेंस एमपी साधु यादव, अमित कुमार, वैक्सीन कोरियर आनंदी राउत, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: वर्षो का प्यार प्रेमी युगल की रजामंदी पर ग्राम कचहरी में सुलहनामा में कर कराया शादी

Posted: 12 Jul 2022 09:12 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी प्रेमी गणेश कोड़ा, पिता मेघन कोड़ा, वहीं प्रेमिका पूनम कुमारी, पिता भागीरथ कोड़ा दोनों युगल प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवार वालों को पता होने के बावजूद भी अपने बच्चों को प्रेम प्रसंग को लेकर डांट डपट ना करके सरपंच न्यायालय में दोनों परिवारों ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर सनाह की थी, जो दोनों के आवेदन को देखते हुए चांदन ग्राम कचहरी के सरपंच राकेश कुमार बच्चू ने संज्ञान में लेते हुए आवेदन के आधार पर सत्यता की जांच की। जब इस बारे अनुसंधान करने पर ग्रामीणों से पता चला कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जो दोनों के अभिभावक दोषी हैं क्योंकि दोनों के अभिभावक को पता होने के बावजूद भी समय पर ठोस कदम 


नहीं उठाया गया।जिसका परिणाम यह हुआ कि प्रेमिका पुनम कुमारी पांच महिनें की गर्भवती हो गई।  इस प्रेम प्रसंग मामले को देखते हुए सरपंच राकेश कुमार बच्चु, उपसरपंच बीरेंद्र पांडेय, वार्ड नंबर 14 के पंच हरिशंकर यादव एवं ग्रामीण सतनारायण कोड़ा, जगदीश कोड़ा, सुरेंद्र कोड़ा, उदेश्वर कोड़ा, परमेश्वर कोड़ा आदि ने समाजिक तौर पर दोनों के परिजनों ग्राम कचहरी में बुलाकर राजी खुशी से बाेंड भरवा कर सामुदायिक भवन कोड़ाडीह में  सरपंच की उपस्थिति में प्रेमिका पूनम कुमारी एवं प्रेमी गणेश कोड़ा की शादी करा कर दांपत्य जीवन बिताने के लिए आशीर्वाद दिये। इस सराहनीय कार्य के लिए कोड़ाडीह के ग्रामीणों ने सरपंच, एवं उपसरपंच को साधुवाद दिया। इस मौके पर  वार्ड सदस्य संतोष कोड़ा, सीताराम रामानी, मुन्ना रामानी, दिलीप कापरी, प्रमोद मिस्त्री आदि गणमान्य व्यक्ति के साथ दर्जनों महिलाएं मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर में मारी टक्कर बाल बाल बचे चालक

Posted: 12 Jul 2022 09:11 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मंगलवार की शाम पंजवारा में संकटमोचन चौक गोलंबर  के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के बीच मौजूद डिवाइडर में टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर  में टकराने के बाद कार वहीं पर पलट गई  एवं बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कार के चालक को मामूली चोट 

आई है ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार गोड्डा की तरफ से आ रही थी और अचानक डिवाइडर में जाकर टकरा गई जिसके बाद कार पूरी तरह पलट गई। जिससे  कार पर किसी अन्य व्यक्ति के सवार नहीं रहने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई । वहीं  मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । पंजवारा थाना पुलिस ने लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहन को बीच सड़क से हटाया एवं  वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: 200 पाउच शराब के साथ बाईक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 12 Jul 2022 09:11 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। मंगलवार को पंजवारा थाना पुलिस ने बोरी में  शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव  ने बताया कि  उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाइक पर मौजूद 

बोरी से पुलिस ने 200 पाउच शराब बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोड्डा जिला अंतर्गत गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव निवासी सोनू साह पिता श्यामलाल  साह के रूप में हुई है ।तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज  कर लिया गया है।गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को  पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Bhagalpur news:देवघर से हवाई सेवा शुरू होने पर भागलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बांटी मिठाई

Posted: 12 Jul 2022 08:05 AM PDT



ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनिहारी टोला स्थित कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री के बिहार और झारखंड में आयोजित हुए कई कार्यक्रम पर खुशी व्यक्त की गई। सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा, मिठाइयां बांटी और कार्यक्रम के शुरू से अंत तक टीवी पर मोदी जी सहित सभी गणमान्य के संबोधनों का पूरा पूरा प्रसारण देखा। भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने देवघर से एयरपोर्ट प्रारंभ होने की यानी कि उड़ान योजना के तहत आम आदमी को हवाई सेवा का तोहफा जो प्रधानमंत्री ने दिया उसके लिए उनका अभिनंदन करते हुए पूरे शहर में खुशियां बांटी गई। उसी कार्यक्रम के तहत शाम को स्टेशन चौक पर ढोल नगाड़ा बजा कर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे सहित प्रधानमंत्री को बधाइयां दी गई। वहां पर उपस्थित गणमान्य भागलपुर अंग प्रदेश के लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई। भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स का मानना है कि देवघर से हवाई सेवा प्रारंभ होने पर भागलपुर का भी उत्तम विकास होगा एवं भागलपुर के धार्मिक क्षेत्र सांस्कृतिक क्षेत्र और उद्यमी को बढ़ा फायदा पहुंचने वाला है। प्रधानमंत्री का यह तोहफा अंग जनपद में भी बड़ा बदलाव लाएगा और लोगों के घर में समृद्धि बढ़ेगी। हम लोगों ने यह भी महसूस किया कि प्रधानमंत्री शीघ्र ही इस महान योजना को भागलपुर से धरातल पर उतारेंगे और भागलपुर को भी हवाई सेवा का तोहफा जल्द देंगे और इसी उम्मीद और विश्वास के साथ हम अंग के लाल बटेश्वर स्थान के क्षेत्र में जन्मे भवानीपुर के लाल डॉ निशिकांत दुबे का अभिनंदन करते हुए उन्हें भी याद दिलाते हैं कि भागलपुर आप की जन्मस्थली है और अपनी जन्म स्थल के लिए आपको अब कुछ काम करवाना ही होगा। यह आपका नैतिकता और जन्मसिद्ध अधिकार के लिए अत्यंत जरूरी है। श्री दुबे जी आपको अब यह समझना होगा कि आपका लालन-पालन एवं आपके शरीर में ऊर्जा भरने का काम भवानीपुर और भागलपुर के लोगों ने किया है। यह कर्ज भी आपको उतारना है। प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के अन्य जिम्मेदार नेता वर्ग से हम आह्वान करते हैं कि अब भागलपुर को विमान सेवा के लिए शीघ्र चयनित कर भागलपुर के 50 वर्ष पुरानी मांग को पूरी करने की कोशिश करें। कार्यक्रम में मोहम्मद रिजवान खान, प्रीति पांडे, कन्हैया लाल शर्मा, मुकेश बाजोरिया, डॉक्टर शैलेंद्र नाथ, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा उर्फ लालू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Bounsi News: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

Posted: 11 Jul 2022 09:37 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि, पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के प्रति जागरूक करना है। परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ इस कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। बताया गया कि, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य इच्छुक लाभार्थियों को परिवार 



नियोजन की जानकारी देना, परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। अस्पताल परिसर में इसके लिए स्टाल भी लगाया गया है। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की जानकारी दी जा रही है। साथ ही इच्छुक दंपत्ति को काॅपर टी, छाया, अंतरा, कंडोम सहित अन्य सुविधा की जानकारी भी दी जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं को भी क्षेत्र में जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर उत्तम कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, बीसीएम उद्धव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : बाल भवन में रेजांगला नाटक के माध्यम से कलाकारों ने रेजांगला वीरों की शौर्य गाथा का मंचन किया

Posted: 11 Jul 2022 09:26 AM PDT



रेवाड़ी 11 जुलाई : डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि रेजांगला अहीरवाल क्षेत्र के वीर योद्धाओं की शहादत को समर्पित है और दुर्गम बर्फीली चोटी पर अहीरवाल के वीरों द्वारा लिखी गई शहादत की अमर गाथा आज भी युवाओं के जहन में जिंदा है और उनके दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत कर रही है। डीसी गर्ग सोमवार को जिला प्रशासन और सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रेजांग ला नाटक मंचन के शुभारंभ अवसर पर दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को समर्पित इस कार्यक्रम का रेवाड़ी शहरवासियों ने जमकर आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिक और जवान जब देश की सीमाओं की पहरेदारी करते हैं तब जाकर हम अपने घरों में चैन व सुख की नींद सोते हैं। डीसी अशोक कुमार गर्ग व 1962 रेजांग ला युद्ध के जीवित सैनिक मोहनपुर निवासी कैप्टन रामचन्द्र ने सयुंक्त रूप से नाटक मंचन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।



*रेजांगला वार में चीनी सैनिकों पर भारी पड़े थे मेजर शैतान सिंह के जवान*

डीसी गर्ग ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय जवानों ने न केवल अपने अदम्य साहस से चीनी सेना को आगे बढऩे से रोका बल्कि उनके लद्धाख पर कब्जा करने के मंसूबे पर भी पानी फेर दिया। रेजांग ला वार में मेजर शैतान सिंह के जवान चीनी सैनिकों पर भारी पड़े थे। इस लड़ाई में मेजर शैतान सिंह को उनके शौर्य के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि साल 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में भारत के जवानों ने वीरता की ऐसी मिसाल पेश की थी, जिसे सुनकर आज भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 



नाटक मंचन के उपरांत डीसी ने रेजांग ला के योद्धा राम चन्द्र सहित युद्ध वीरांगनाओं को सम्मान पत्र से नवाजा। वहीं डीसी ने रचनाकार सत्यवीर नाहड़िया द्वारा रेजांग ला की यादगार में प्रस्तुत की गई "दीवाली बासठ की" सीडी का विमोचन भी किया। डीसी ने वीर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मान देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों एवं कुर्बानियों की बदौलत ही हम सब आजादी अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमें देश के वीर सपूतों के त्याग व समर्पण से प्रेरणा लेते हुए इनके दिखाए मार्ग पर आगे बढऩा है और यही हमारी और से इन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि रेजांग ला की लड़ाई का किस्सा हर भारतीय को सुनाना चाहिए ताकि हर भारतीय देश सेवा के प्रति हमेशा तैयार रहे। उन्होंने कहा कि रेंजाग ला में सैनिकों ने मरते दम तक अपना धैर्य नहीं खोया ऐसे महान योद्धाओं पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि चीनी आक्रमण के समय लद्दाख की बर्फीली चोटी पर स्थित रेजांगला पोस्ट पर हुए युद्ध की गौरवगाथा विश्व के युद्ध इतिहास में अद्वितीय है।



*18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिकों ने पराक्रम दिखा रचा था इतिहास*

डीसी ने कहा कि 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान 18 हजार फीट की ऊंचाई पर रेजांगला पोस्ट पर कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों ने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया था। भारत के वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान करते हुए चीनी सैनिकों को रेंजाग ला पोस्ट पर कब्जा नहीं करने दिया। इस युद्ध में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों ने कई चीनी सैनिकों को मार गिराया। मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह की अगुआई में वे सभी जवान वीरता की ऐसी कहानी रच गए थे जिसे देश आज भी गर्व से याद करता है। उन्होंने बताया कि रेजांग ला युद्ध मे अहीर वीर सपूतों के बलिदान को दक्षिणी हरियाणा की धरती ही नहीं बल्कि पूरा देश कभी भूला नहीं सकता।



*डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने किया स्वागत -*

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने       डीसी अशोक कुमार गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा नाटक और अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को वीर बलिदानियों की गौरवगाथा से रूबरू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बाल भवन में देशभक्ति से संबंधित डिजिटल प्रदर्शनी लगाकर व जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में 1857 का संग्राम-हरियाणा के वीरों के नाम नाटक का मंचन करके देश के वीर बलिदानियों की गौरवगाथा को प्रदर्शित किया जा चुका है।



*नाटक देख दर्शक हुए भावुक एवं भाव विभोर*

रेजांग ला नाटक मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से 1962 के भारत-चीन रेजांग ला युद्ध की यादों को ताजा करते हुए दर्शकों को भावुक एवं भाव विभोर कर दिया। रेजांग ला नाटक ने बाल भवन ऑडिटोरियम के माहौल का गमगीन कर दिया तथा ऑडिटोरियम उपस्थित हर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि देश के वीर बलिदानियों ने देश को आजाद कराने लिए कितने असहनीय कष्ट, दुख-तकलीफें व पीड़ाएं सहन की, जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में चैन व सुख की सांस ले रहे हैं। 

*नाटक में गौरव सक्सेना ने अदा किया मेजर शैतान सिंह का अहम रोल*

रेजांग ला नाटक के दौरान नाटक के सहायक निर्देशक कमल दीप खटक के निर्देशन में गौरव सक्सेना ने मेजर शैतान सिंह का अहम रोल अदा किया। वहीं नायक दयाल सिंह का अभिनय फराज़ सिद्दकी द्वारा, धनजीत बोरा की भूमिका सुनील बादु, निहाल सिंह का रोल आशीष सैनी, सिंघ राम सिंह की भूमिका आकाश बालियान, जय राम का रोल साहिल, रामचंद्र का अभिनय सुरेश निर्वाण, सतपाल सिंह की भूमिका में अभिमन्यु व सुरजा का रोल निशांत द्वारा निभाया गया। नाटक के दूसरे पक्ष में मंच निर्माण का कार्य दीपक शर्मा, संगीत-प्रदीप भाटिया, प्रकाश व्यवस्था-पवन भारद्वाज, संगीत संचालन- शिवानी दुबे, वस्त्र विन्यास- योगिता शर्मा, मंच प्रबंधक- कमल खटक, मंच सहायक- आकाश बालियान, अजित कुमार, मीना, बुधराम, मोहित सैनी की टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीसी अशोक कुमार ने 1962 रेजांग ला युद्ध के जीवित सैनिक मोहनपुर निवासी कैप्टन रामचन्द्र से मुलाकात कर उन्हें नमन करते हुए सम्मानित किया।



इस अवसर पर डीसी की धर्मपत्नी रजनी गर्ग, एडीसी स्वपनिल रविंद्रा पाटिल व उनकी धर्मपत्नी मोहिनी पाटिल, सीईओ जिला परिषद रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, एडिशनल सीईओ जिला परिषद जयप्रकाश, डीपीआरओ दिनेश कुमार, एआईपीआरओ सुरेश गुप्ता, एआईपीआरओ कोसली डा.अश्विनी शर्मा, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेन्द्र यादव,  नरेश चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Rewari News : आजादी अमृत महोत्सव के तहत रामगढ़ में हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted: 11 Jul 2022 06:52 AM PDT



रेवाड़ी 11 जुलाई डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि शरीर स्वस्थ और निरोगी होता है। उन्होंने रक्तदाताओं का आह्वान किया कि वे रक्तदान शिविरों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए रक्तदान करते रहे और लोगों को जीवनदान देते रहें।

डीसी अशोक कुमार गर्ग सोमवार को आजादी अमृत महोत्सव के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स पदक विजेता भावना यादव के सम्मान में गांव रामगढ़ भगवानपुर में ग्रामीणों की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं को स्वयं पर गर्व होना चाहिए कि उनका खून किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में काम आ रहा है।   उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जीवन में रक्तदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनको इलाज के लिए खून की जरूरत होती है। यदि मरीज को समय पर खून मिल जाए तो उनको सही ढंग से इलाज हो जाता है और उनका जीवन बच जाता है।



डीसी ने रक्तदाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक व्यक्ति रक्तदान करके एक नहीं बल्कि चार लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति नियमानुसार साल में कम से कम तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब मरीज के साथ कोई डोनर नहीं होता है और उन्हें खून के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसलिए हमें रक्तदान शिविर में बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए और लोगों का जीवन बचाना चाहिए।

*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों का हब बनकर उभरा हरियाणा :*

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक विजेता भावना यादव के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा खेलों का हब बनकर उभरा है, जिसका श्रेय प्रदेश की खेल नीति को जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हुए परचम फहरा रहे हैं। आजादी अमृत महोत्सव के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भावना यादव ने पदक जीतकर रेवाड़ी का नाम रोशन किया है जो रेवाड़ी जिला के लिए गौरव की बात है।


इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामानंद यादव, मास्टर सोमदेव, अरविंद, हनवंत पिलानी, अनूप कुमार, पुनीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rewari News : बस स्टैंड स्थित दुकानों, साइकिल, मोटर साइकिल स्टैंड की नीलामी 14 को होगी : जीएम

Posted: 11 Jul 2022 06:48 AM PDT

 

रेवाड़ी, 11 जुलाई हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड रेवाड़ी और बावल के नए और पुराने बस स्टैंड पर स्थित दुकानों व साइकिल, मोटर साइकिल स्टैंड की नीलामी 14 जुलाई को प्रात: 11 बजे हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के प्रांगण में होगी। यह जानकारी रोडवेज महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने दी। उन्होंने बताया कि यह नीलामी वित्त वर्ष 2022-25 के लिए होगी। जीएम रोडवेज ने स्पष्ट किया कि अगर निर्धारित तिथि को दुकानें नीलामी में नहीं जाती हैं तो 29 जुलाई को पुन: नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकान, साइकिल व मोटर साइकिल स्टैंड चलाने के इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्य दिवस को पांच सौ रुपए अदायगी करके नीलामी से संबंधित नियम व शर्तों से संबंधित फार्म भवन लिपिक कार्यालय, महाप्रबंधक,हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक बोलीदाताओं से नीलामी प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Rewari News : डीसी गर्ग ने अधिकारियों के साथ शहर की सीवरेज व पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया

Posted: 11 Jul 2022 06:43 AM PDT



रेवाड़ी, 11 जुलाई डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में सीवरेज, पानी, सडक़ सहित जो भी अन्य विकास कार्य चल रहे हैं उन विकास कार्यों में कोई कमी न रहने दी जाए। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत जो कार्य पूरे हो चुके हैं और उनमें भी कोई कमी है तो उसे तुरंत दुरूस्त किया जाए ताकि भविष्य में आमजन को सीवरेज ओवरफ्लो व पेय जल लाइन लीकेज की कोई समस्या न आए।



डीसी सोमवार को शहर के आदर्श नगर सहित कई क्षेत्रों का दौरा करते हुए सीवरेज ओवरफ्लो व पेयजल से संबंधित समस्याओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को सख्त निर्देश दिए कि जो भी कार्य विभाग द्वारा करवाए जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आदर्श नगर सहित रेवाड़ी शहर में जहां कहीं भी सीवरेज ओवरफ्लो व जल निकासी की समस्या है वहां पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करते हुए समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रेवाड़ी शहर में कोई भी सीवरेज ओवरफ्लो न हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

डीसी ने आदर्श नगर के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए है कि बरसात के मौसम को मध्यनजर रखते हुए सभी सीवरेज, नालों की अच्छी तरह से सफाई कराएं और जहां जरूरत हो वहां पम्प सेट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई का कार्य व मेंटेनेंस का कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए सीवरेज की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।



*नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग सजग रहकर करें कार्य :*

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने निरीक्षण के दौरान नगर परिषद रेवाड़ी व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे शहर में बने हुए सीवरेज की नियमित तौर पर सफाई कराना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशानी न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरों की सफाई अच्छी तरह से कराएं।



*रेवाड़ी शहर में आधारभूत विकास किया जाए सुनिश्चित :*

डीसी ने कहा कि रेवाड़ी शहर की सभी कालोनियों में सीवरेज, पानी, सडक़ इत्यादि विकास कार्यों का आधारभूत विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे शहर ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं। डीसी को अपने बीच पाकर कालोनी वासियों ने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि डीसी साहब ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कॉलोनी की समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद जगी है कि रेवाड़ी में विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करवाए जाएंगे।

Rewari News : बड़ा तालाब स्थित ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted: 11 Jul 2022 06:36 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : रक्तदान महादान : रक्तदान को महादान कहा गया क्योंकि यह एक व्यक्ति को  नया जीवन प्रदान कर सकता है। रक्तदान सिर्फ किसी एक व्यक्ति का जीवन ही नहीं बचाता बल्कि रक्तदाता के लिए भी काफी फायदेमंद होता है आज मानव अधिकार मिशन जिला रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष महिपाल सैनी और सदस्य मुकेश कुमार ने ललिता मेमोरियल अस्पताल में रक्तदान किया।



इस मौके पर महिपाल सैनी ने बताया कि हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है  लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है आगे उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नई उर्जा का संचार होता है और नए रक्तकोष बनते हैं जिससे शरीर में तंदुरुस्ती रहती है शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और हृदय रोग , कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम होता है।

Godda News: नए उपायुक्त जीशान कमर ने पदभार ग्रहण किया

Posted: 11 Jul 2022 05:39 AM PDT




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को जिले के नए उपायुक्त जिशान कमर ने पांडूबथान स्थित नवनिर्मित समाहरणालय भवन के उपायुक्त कार्यालय कक्ष में अपना योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त भोर सिंह यादव से सोमवार को पदभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम नए उपायुक्त ने उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से एक-एक कर सबों का परिचय प्राप्त किया। जिले की निवर्तमान उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा नए उपायुक्त जिशान कमर को प्रभार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। योगदान देने के साथ ही नए उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक में प्राथमिकताएं तय की। उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि जिले के विकास योजनाओं में गति लाते हुए उन्हें धरातल पर उतारना, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य संस्कृति से वंचित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को भी धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है।इस दौरान उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि जिले ने विकास के मामले में पूर्व से ही कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त भोर सिंह यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले से मिले उनके अनुभवों को वे आगे कायम रखेंगे। नए उपायुक्त जिशान कमर ने कोरोना संक्रमण में आई तेजी को लेकर कहा कि अभी जिले में कोरोना संक्रमण की कुछ केस आए हैं। कोरोना संक्रमण से जिले को बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील होकर कार्य करेगा। जिले में मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का अनुपालन करना अतिआवश्यक है। मौके पर उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा अपर समाहर्ता स्मिता टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरभ कुमार भुवानिया, कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार, विधि शाखा प्रभारी गोड्डा सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Pathargama News: सी आई एस एफ के हेड कांस्टेबल का लाश पहुंचा घर

Posted: 11 Jul 2022 02:23 AM PDT





ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश मिश्रा का छोटा पुत्र सीआईएसफ का हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार मिश्रा की लाश आज राजकीय सम्मान के साथ उसके पैतृक आवास लखन पहाड़ी लाया गया| लाश आज सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास सीआईएसएफ के वरीय अधिकारियों की देखरेख में लाया गया| लाश के पहुंचते ही मृतक के घर से निकलने वाले रोने पीटने और चीखने चिल्लाने की आवाज से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया| लाश आने की सूचना पूरे गांव को पहले से ही थी, इसलिए अंतिम कर्मकांड की सारी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी| स्वर्गीय रूपेश कुमार मिश्रा की लाश पहुंचते ही अंतिम कर्मकांड कर दाह संस्कार हेतु उत्तरवाहिनी गंगा कहलगांव ले जाया गया|

मालूम हो कि कोलकाता में कार्यरत सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार मिश्रा की मौत कोलकाता वेस्ट पोर्ट अंतर्गत सीजीआर रोड पर अज्ञात मालवाहक वाहन स के चपेट में आ जाने से हो गई थी| स्वर्गीय श्री मिश्रा किसी कार्यवश मोटरसाइकिल से शनिवार की दोपहर 1:00 बजे उसी सड़क से गुजर रहे थे तभी वे मालवाहक वाहन के चपेट में आ गए| जब तक लोगों को कुछ समझ में आता तब तक वाहन चालक भागने में सफल रहा| गंभीर हालत में उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| पोस्टमार्टम के उपरांत उनकी लाश को सीआईएसफ हैडक्वाटर ले जाया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई| श्रद्धांजलि के उपरांत उनकी लाश को राजकीय सम्मान के साथ उनके घर भेज दिया गया| मृतक रूपेश कुमार मिश्रा अपने पीछे पत्नी के अलावे एक 7 वर्षीय पुत्री पीहू को छोड़ गए हैं|

अमन राज:-

Jamshedpur News: शिक्षा में प्रशिक्षण हेतु दिल्ली गए जिला शिक्षा पदाधिकारी

Posted: 11 Jul 2022 02:16 AM PDT

 

ग्राम समाचार संवाददाता,जमशेदपुर: पुर्वी सिंहभूम जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद दिन्वेदु तिग्गा एक सप्ताह की प्रशिक्षण के लिए दिल्ली प्रवास गए. वे एक साप्ताह तक दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग लेंगे. प्रशिक्षण दौरान नयी शिक्षा नीति के शिक्षण पद्धति की  मुलभूत आवश्यकता की जानकारी हासिल करेंगे. ताकि उससे धरातल पर लागू करने में मदद मिलेगी. प्रशिक्षण के पश्चात उसे झारखंड के विद्यालय में लागू की जायेगी. 

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।


Chandan News: 42 करोड़ 2,18,148 रुपए लागत से निर्माण हो रहे आवासीय विद्यालय की गुणवत्ता पर भड़के बेलहर विधायक मनोज यादव

Posted: 10 Jul 2022 10:27 PM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। रविवार 10 जुलाई 2022 को बेलहर विधायक मनोज यादव व दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता के संयुक्त में प्रखंड क्षेत्र की पश्चिमी कटसकरा पंचायत के ताराकुरा गांव अवस्थित अनुसूचित जनजाति सह छात्रावास आवासीय विद्यालय निर्वाण भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण हो रहे आवासीय विद्यालय की व्यापक अनियमितता पर भवन निर्माण कार्य कर रहे लोगों को फटकार लगाया। और खुद घूम घूम कर विद्यालय निर्माण में हो रहे कार्य को देखा,जहां भवन निर्माण करा रहे संवेदक में आराध्य पीसी (जे.वी.) द्वारा निर्माण कार्य में घटिया किस्म के बालू जिसमें अधिक मात्रा में मिट्टी युक्त एवं सीमेंट से बने कच्चे ईंट को निर्माण कार्य में उपयोग कर रहा था। ज्ञात हो कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड योजना के आलोक में 720 आसान वाले अनुसूचित जनजाति सह छात्रावास आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य चांदन प्रखंड के तारा कुरा गांव में भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसकी लागत 42 करोड़ ₹2'18'148 लागत की योजना है। जहां निर्माण कार्य में घोर अनियमितता पाया गया है। इस 


संबंध में बेलहर विधायक मनोज यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी की निर्माणाधीन छात्रावास आवासीय विद्यालय ताराकुरा में घटिया किस्म के सामग्री उपयोग कर भवन निर्माण कार्य हो रही है। इस तरह की कार्य को लेकर मैं जिला से लेकर सदन तक रखूंगा साथ ही साथ भवन निर्माण के एम डी विभाग को लिखित देकर निगरानी विभाग से जांच कराने का काम करूंगा इस तरह के कार्य में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया संवेदक के द्वारा भवन निर्माण स्थल पर ही सीमेंट का ईट बनाकर सेम डे के दिन ही उसी ईट को उपयोग कर भवन निर्माण कर रहा है यहां तक कि जो बालू का उपयोग कर रहा है उसमें 75% मिट्टी युक्त है। ऐसे कोताही बरतने वाले संवेदक को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से रूबरू होते हुए बताया कि मैं किसी भी परिस्थिति में बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य में अनियमितता भ्रष्टाचार मेरे संज्ञान में आएगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि इस तरह घटिया सामग्री से भवन निर्माण होता है तो कुछ ही दिनों में विद्यालय ध्वस्त हो जाने आशंका बनी हुई है। इस मौके पर पश्चिमी कटसकरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि तुलसी सिंह, माखन पंडित, के अलावा भाजपा के अरविंद पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चांदन के दीपक भारती, बेलहर जदयू नेता परमानंद यादव, सत्यम यादव आदि के साथ दर्जनों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: पुलिस को मिली सफलता,भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Posted: 10 Jul 2022 09:12 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में तस्कर का मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जप्त कर लिया गया है। जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम ने बताया कि, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम बनाकर बौंसी पुलिस के अवर निरीक्षक उमेश कुमार प्रसाद, अमरेंद्र तिवारी, मनेंद्र मिश्रा, थाना सब मैनेजर राम परीखा सिंह और चौकीदार मंगल राम को मुख्य मार्ग पर निगरानी के लिए लगाया गया था। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार और स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया 



गया। हालांकि पुलिस को देखने के बाद दोनों के द्वारा भागने का भी प्रयास किया गया। परंतु पुलिस की तत्परता के आगे एक ना चली। पुलिस की मुस्तैदी के कारण वाहन के साथ साथ तस्कर को पकड़ लिया गया। दोनों वाहनों की सघन तलाशी लेने के बाद स्कूटी के पैर रखने के नीचे बनाए गए तहखाने, दोनों वाहनों के सीट के नीचे और डिक्की से 41 बोतल विदेशी शराब जप्त की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार शराब तस्कर बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव निवासी बिंदेश्वरी बगवै का पुत्र रामकुमार बगवै और मसुदनपुर गांव निवासी स्वर्गीय साहब मंडल का पुत्र रोहित मंडल से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि करीब 15 लीटर विदेशी शराब को जप्त कर लिया गया है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

Posted: 10 Jul 2022 10:25 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गोलहट्टी गांव में अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सतन यादव के पुत्र मनोज यादव के घर में चूल्हे की चिंगारी से देर शाम आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर मकान को अपनी 



चपेट में ले लिया। घटना में पीड़ित का करीब ₹25000 का गहना, नगदी ₹4000 के अलावा भारी मात्रा में चावल, गेहूं, मकई के अलावा पहनने का सारा कपड़ा जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने इस संबंध में अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा मांगने की बात बताई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई बकरीद पर्व

Posted: 10 Jul 2022 10:20 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद मुस्लिम इलाकों में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम ने पूरी सादगी के साथ ईद उल अजहा की नमाज पढ़कर अमन एवं खुशहाली की दुआएं मांगी। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। प्रखंड क्षेत्र के काजी कैरी, बेना मोहनपुर, डहुआ, बंसीपुर, अरकट्टा और महाराणा सहित अन्य मुस्लिम इलाकों में 


ईद की नवाज अदा की गई। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का आना आरंभ हो गया था। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर अमेरिका राम, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के साथ-साथ बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष मंटू कुमार के द्वारा लगातार गश्त लगाई जा रही थी। बकरीद पर लोगों ने शांति व्यवस्था कायम रखा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: बड़े ही धूमधाम से मनाया बकरीद पर्व ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की जत्था

Posted: 10 Jul 2022 10:15 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। मुस्लिम समुदाय के महापर्व बकरीद 10 जुलाई रविवार को बड़े ही धूमधाम से संपन्न हो गई. चांदन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में से चांदन, पहाड़पुर, जिरोपहरी,सुइया आदि जगहों के तमाम मुस्लिम भाईयों ने अपने अपने ईदगाहों में नमाज अदा कर बकरीद पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  मनाया। वहीं नमाज़ी इस चिल चिलाती धुप को लेकर सुबह 7 बजे से ही ईदगाह में एकत्र होकर नमाज अदा करने में लगे रहे। इसी क्रम में चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान ने भी बकरीद पर्व को लेकर ईदगाह पहुंच कर नमाज अदा किया। और लोगों को शांति सौहार्द के साथ पर्व मनाने का अपील किया। वहीं बकरीद पर्व को लेकर 

चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान एवं आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,सुइया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आदि पुलिस बल मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़े इंतजाम के बीच नमाजियों ने हर्षोल्लास के साथ बकरीद पर्व को मनाया। जिसमें पूर्व में थाना के द्वारा आहूत शांति समिति की बैठक में दिए गए गाइडलाइन के अनुसार मुस्लिम भाइयों ने पर्व को मनाया ।मस्जिद के इमाम ने कहा कि बकरीद का त्यौहार सभी लोग मिलकर सामाजिक सद्भाव के साथ मनाए। यह त्यौहार हमें मिलजुल कर रहने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता हैं ।ईदगाह की नमाज अदा करने पर एक दूसरे को दी पर्व की बधाई और गले लगाए। नमाज के बाद  लोगों ने देश में शांति व अमन चैन के लिए दुआ भी मांगा।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: बिहार शिक्षा परियोजना के प्रवेशोत्सव के तहत प्रभात फेरी निकालकर किया जागरूक

Posted: 10 Jul 2022 10:14 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय भैरोगंज के प्रधानाध्यापक की अगुवाई में बिहार शिक्षा परियोजना बांका प्रवेश प्रवेशोत्सव के आलोक में छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाल के छात्र के अभिभावकों को किया जागरूक। प्रभात फेरी विद्यालय से भैरोगंज बाजार होते हुए भैरोपुर गांव तक लगभग सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं ने पिताजी सुन लो विनती हमारी, पढ़ने की है-यह उम्र हमारी खुशबू है हर फूलों में हर बच्चे रहे स्कूल में आदि नारे प्रस्तुत करें लोगों को किया जागरूक। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार 

यादव ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं का नवमी कक्षा में किसी कारण बस एडमिशन नहीं ले पाए हो वैसे इच्छुक विद्यार्थियों को सरकार द्वारा 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक नामांकन लिया जा रहा है। जो एक सुनहरा अवसर प्राप्त है। जिसके लिए नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव, लिपिक सुरेन्द्र यादव, संजय कुमार मिश्रा योगेश कुमार विकास, सुनील कुमार,शिक्षिका प्रतिभा पाठक, सविता कुमारी, आदेशपाल बुंदेल मुर्मू आदि के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: एटीएम में पैसे नहीं रहने से ग्राहक परेशान

Posted: 10 Jul 2022 10:13 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन एसबीआई एटीएम में पैसे न रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है की कई दिनों से चांदन  एसबीआई एटीएम का यह हाल है बैंक अवकाश में एटीएम ही ग्राहकों का सहारा होता है लेकिन चांदन  एसबीआई एटीएम का हाल बेहाल है जिससे ग्राहक काफी परेशान देखने को मिल रहा है। भारतीय स्टेट बैंक शाखा चांदन में उसके खुद के एटीएम मशीन रहने के बावजूद भी यह समस्या उत्पन्न हो रही है।  ऐसी स्थिति में स्थानीय ग्रामीण को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक 

समीर कुमार का कहना है कि बैंक के समय में हम स्कूल ड्यूटी में रहता हूंँ जिसके कारण  में चार दिन से एसबीआई एटीएम का चक्कर लगा रहा हूँ  हर रोज एटीएम में पैसा नहीं रहने से मैं खाली हाथ वापस  लौट के घर वापस आ जाता हूँ। इस तरह का समस्या सिर्फ मेरे साथ नहीं है ऐसे कई ग्राहक है जो चार-पांच दिनों से एटीएम में पैसा नहीं रहने से खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। स्थानीय  व्यवसायी जयशंकर बरनवाल का भी कहना है कि मेरे पिताजी काफी दिनों से बीमार है जो पैसे को लेकर मैं कई दिनों से एसबीआई एटीएम का चक्कर लगा रहा हूँ लेकिन एटीएम में पैसे नहीं रहने से  खाली हाथ वापस लौट के आ जाता हूंँ।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: दो बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 10 Jul 2022 10:12 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शनिवार  देर रात को  एक बाईक पर सवार दो युवक को दो बोतल विदेशी  शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि शनिवार देर रात पंजवारा स्थित मध् निषेध चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान गोड्डा के तरफ से आ रहे एक बाईक पर सवार दो  युवकों को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया । जिससे जांच के क्रम में बाईक पर सवार  


युवकों  के पास से दो बोतल विदेशी शराब 180 मिली मात्रा के  बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान  गोड्डा जिला के पथरगामा  अभिषेक कुमार उम्र 24 वर्ष पिता दिलिप भगत एवं  चंदन कुमार दास उम्र 24 वर्ष पिता अरुण कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त बाईक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य  निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार को पुलिस अभिरक्षा में  बांका जेल भेज दिया गया ।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Post Bottom Ad

Pages