ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी
- Bounsi News: मंदार की बेटी बनी दरोगा, बांका जिला का नाम किया रौशन
- Bounsi News: प्रेमी और प्रेमिका को ग्रामीणों ने बनाया था बंधक, आर्थिक दंड के बाद किया गया मुक्त
- Chandan News: जनप्रतिनिधि को भी श्रावणी मेला में साफ-सफाई को लेकर सौंपा भार
- Chandan News: उत्तरी बारने के पैक्स गोदाम के समीप चलाया वाहन चेकिंग अभियान वसूला 2000 रुपए जुर्माना
- Chandan News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अबरखा स्थित शिलांग धर्मशाला का लिया जायजा
- Pathargama News: बिजली चोरी के खिलाफ 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी Posted: 14 Jul 2022 10:36 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के अगरा पुल समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी बाइक सवार बौंसी से बिशनपुर गांव जा रहे थे। इसी क्रम में अगरा पुल समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे गिरकर सभी लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि, एक ही बाइक पर 6 लोग सवार थे। जिसकी वजह से बाइक असंतुलित होकर अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना हो गई। सड़क दुर्घटना में सुनीता देवी पति मनोज यादव, आंचल कुमारी पिता मनोज यादव, नीतीश कुमार पिता मनोज यादव, करिश्मा देवी पति श्याम सुंदर यादव, विक्रम कुमार पिता श्याम यादव एवं श्याम सुंदर यादव पिता बंसराज यादव जख्मी हुए। सभी जख्मीओं को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा सब का प्राथमिक उपचार किया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मंदार की बेटी बनी दरोगा, बांका जिला का नाम किया रौशन Posted: 14 Jul 2022 10:36 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड की थाना कॉलोनी निवासी प्रिया कुमारी ने अपनी दूसरे ही प्रयास में दरोगा भर्ती की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। प्रिया की सफलता पर माता-पिता सहित अन्य परिजनों को काफी गर्व है। बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को आने के साथ ही घर में खुशी का माहौल छा गया। थाना कॉलोनी निवासी पिता एडवोकेट रविंद्र कुमार शर्मा, माता कलावती देवी, भाई विराट विराज, बहन मिलन के साथ साथ दादी गायत्री देवी, चाचा यतींद्र नाथ शर्मा एवं अमरेंद्र कुमार, चाची ब्यूटी कुमारी एवं प्रेमारानी राय, चाचा संतोष कुमार, चाची कविता देवी, बड़े चाचा अधिवक्ता जितेंद्र नाथ शर्मा, बड़ी चाची शिक्षिका शोभा राय का नाम रौशन किया है। जानकारी हो कि प्रिया कुमारी के दादा स्वर्गीय योगेंद्र नाथ शर्मा मनियारपुर हाई स्कूल के फाउंडर शिक्षक थे। घर में रिजल्ट आने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने प्रिया कुमारी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रिया ने बताया कि, गुरुकुल फिजिकल एकेडमी पटना के द्वारा उनकी तैयारी श्याम बाजार निवासी फिजिकल टीचर मोनू रंजन के द्वारा कराई जा रही थी। करीब 2 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उसने यह सफलता हासिल की है। 20 जून को पटना में फिजिकल परीक्षा पास करने के बाद गुरुवार को रिजल्ट घोषित हुआ है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ गुरु मोनू रंजन को दिया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: प्रेमी और प्रेमिका को ग्रामीणों ने बनाया था बंधक, आर्थिक दंड के बाद किया गया मुक्त Posted: 14 Jul 2022 10:35 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के पोस्तमारा गांव में अवैध संबंध में चौकीदार पुत्र और गांव की आदिवासी महिला को ग्रामीणों के द्वारा 2 दिनों से बंधक बनाया गया था। प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन और बौंसी पुलिस के ए एस आई मनिंद्र मिश्रा के अथक प्रयास से आदिवासियों के द्वारा आर्थिक दंड के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका को छोड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बंधुआकुरावा थाना के चौकीदार खनगाड़ गांव निवासी नरेश राय के पुत्र आडवाणी राय का पोस्तमारा गांव की शादीशुदा एक बच्चे की मां आदिवासी महिला के साथ पिछले 3 वर्षों से अवैध प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि, 11 जुलाई की रात्रि को ग्रामीणों के द्वारा दोनों को पकड़ लिया गया था। जिसके बाद मारपीट भी की गई थी। बंधक बनाया गया था। इस मामले में गांव के बूढ़ा बुढ़ी स्थान मंदिर में आदिवासी समाज की बड़ी बैठक बुलाई गई। जहां प्रखंड प्रमुख की मौजूदगी में पंचायती की गई। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: जनप्रतिनिधि को भी श्रावणी मेला में साफ-सफाई को लेकर सौंपा भार Posted: 14 Jul 2022 10:34 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 14 जुलाई गुरुवार को शुभारंभ हो गया जिसे लेकर इस बार जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर दुम्मा बॉर्डर से हरकट्टा मोड़ तक सिलजोरी पंचायत के मुखिया गुलटन रजक एवं उप मुखिया शिव प्रसाद यादव ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई को लेकर झाड़ू लगाने का काम किया एवं हरी झंडी दिखाते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर को दुम्मा बॉर्डर से हरकट्टामोड़ तक रवाना किया। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला बांका जिला में धौरी से लेकर दुम्मा बॉर्डर तक पड़ने वाले कांवरिया पथ 52 किलोमीटर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने इस बार कड़ी व्यवस्था को लेकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर कांवरिया पथ में इस बार 2022 में जनप्रतिनिधियों को भी भार सौंपा गया है जो कांवरिया पथ में दुम्मा बॉर्डर से लेकर बांका के मुख्य द्वार धौरी तक सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले कांवरिया पथ में साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान देंगे। चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के मुखिया गुलटन रजक एवं उप मुखिया शिव प्रसाद यादव ने कहा की विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में जिलाधिकारी के आदेश पर जो हम लोग को भार मिला है इससे हम लोगों को सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं। कांवरिया पथ में हम लोग जनप्रतिनिधि नहीं होते हुए भी बोल बम की सेवा करने में आगे रहते थे लेकिन इस बार जनप्रतिनिधि के रूप में हम लोग बोल बम को सेवा करने का मौका मिला है इसके लिए जिला अधिकारी को धन्यवाद कहूँगा। हम लोग पूरे सावन कांवरिया पथ में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कर्मी के साथ स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का प्रयास करूँगा। मौके पर सफाई कर्मी के रूप में छोटेलाल मंडल, टुना दास, ब्रह्मदेव राय, सीताराम, रंजन दास वार्ड सदस्य गोपाल मंडल एवं अन्य सफाई कर्मी के रूप में मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: उत्तरी बारने के पैक्स गोदाम के समीप चलाया वाहन चेकिंग अभियान वसूला 2000 रुपए जुर्माना Posted: 14 Jul 2022 10:33 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला अधिकारी अंशुल कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ए एस आई श्याम जी रजक व सुरक्षाबलों के सहयोग से दक्षिणी बारने पैक्स गोदाम के समीप सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम तक वाहन चेकिंग अभियान चला कर सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों को आवश्यक कागजात के साथ हेलमेट डिक्की डीएल इंश्योरेंस आदि की जांच किया गया जांच उपरांत ₹2000 की वसूली की गई। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग चलाया गया। जिसमें अवैध दस्तावेज के अभाव में वाहन चालक से ₹2000 जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अबरखा स्थित शिलांग धर्मशाला का लिया जायजा Posted: 14 Jul 2022 10:32 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांवरिया पथ स्थित धर्मशाला एवं कांवरिया प्रस्तुत पड़ने वाले चिन्हित स्थानों का जायजा लिया। इसी क्रम में सुइया थाना क्षेत्र के अबरखा स्थित शिवांग धर्मशाला का भी अवलोकन करते हुए फिता काट कर स्वास्थ सेवा कार्य का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी कर्मियों को साधुवाद देते हुए विशेष प्रशासनिक तैयारीयां एवं श्रावणी मेला के संबंध में चर्चा किया। उन्होंने खेद जताते हुए बताया कि कोरोना के कारण 2 वर्ष इस पवित्र महीना में कांवड़ यात्रा से वंचित रहा। इस साल कोरोना को मात देकर शिव भक्त श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी की गई है जिससे किसी प्रकार की शिव भक्तों को कठिनाई उत्पन्न ना सके। इस मौके समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिन्हा स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यश राज डीपीएम प्रभात कुमार राजू, डीआईओ डॉक्टर योगेंद्र मंडल, चिकित्सक भोलानाथ गोराई चांदन वीडियो राकेश कुमार, के अलावा जिला प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ दर्जनों भाजपा समर्थक कार्यकर्ता मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Pathargama News: बिजली चोरी के खिलाफ 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज Posted: 14 Jul 2022 04:06 AM PDT ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को चलाए गए छापामारी अभियान में कुल 11 लोगों पर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाए जाने को लेकर पथरगामा थाना में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है| छापामारी दल का नेतृत्व विभागीय कनीय अभियंता दीपक कुमार कर रहे थे| मिली जानकारी के अनुसार माल पथरिया निवासी शिव शंकर महतो और मनोज दास तथा बारकोप के सुरेंद्र प्रसाद साह, नागेश्वर साह और मुकेश साह का विद्युत कनेक्शन बकाया रहने के चलते काट दिया गया था को पुनः एलटी तार में टोका फंसा कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया गया| माल पथरिया के ही विकास साह, गौतम यादव, विश्वनाथ साह द्वारा घरेलू परिसर में टोका फसाकर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया गया| महुआ सोल के बाल्मीकि यादव भवानी ट्रेडर्स को अपने व्यवसायिक परिसर में तथा सोनार चक के गौतम कुमार साह को अपने सीएसपी में और शंकर भगत को अपने हार्डवेयर दुकान में टोका फंसा कर विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते पाया गया| मालूम हो कि झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय रांची के पत्रांक के आलोक में विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया था जिसमें कनीय अभियंता दीपक कुमार के अलावे कुशल श्रमिक गौरव कुमार सिंह, आउटसोर्सिंग कर्मी श्रमिक अनिल मंडल, राजकुमार रविदास, मोहम्मद अजमल शामिल थे| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






