ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- धोरैया न्युज :- 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, बिस्कुट के बहाने घर में बुला कर दिया घटना को अंजाम?
- Rewari News : रेवाड़ी-अटेली मंडी फोरलेन हाइवे का हुआ लोकार्पण
- Pathargama News: पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने की आत्महत्या
- Pathargama News:- उद्यमिता विकास पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया
- Rewari News : मुस्तरका मालकान जमीन मामले के बारे में गुरनाम सिंह चढूनी कल रेवाड़ी आएंगे
- Rewari News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रेलवे स्टेशन पर "आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन" "आईकॉनिक वीक" का शुभारंभ
| Posted: 19 Jul 2022 10:44 AM PDT
ग्राम सामाचार, धोरैया:- 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, बिस्कुट के बहाने घर में बुला कर दिया घटना को अंजाम। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि धोरैया थाना अंतर्गत एक गांव में 7वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं मासूम बच्ची के मां ने गांव के ही दीपनारायण उर्फ दीपू सिंह पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं घटना के बाद आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गया है। बताया गया है कि इसके पहले भी एक घटना को अंजाम दे चुका है। वहीं बच्ची के मां ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पर आरोप लगाया है कि वो मासूम बच्ची खेत में काम करने जा रही थी। उसी दौरान आरोपित ने बच्ची को बिस्कुट के बहाने बुला कर अपने घर में रेप किया गया। जिससे मासूम बच्ची जख्मी हो गई है। वहीं मासूम बच्ची किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर आई। और उस घटना के बारे में सारी जानकारी अपनी मां को बताई। वहीं मासूम बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों ने आनन फानन में सन्होला के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहीं धोरैया थाना प्रभारी महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले आरोपित के उपर केश दर्ज कर लिया गया है। एवम उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन घटना के बाद से आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गया है। वहीं धोरैया थाना प्रभारी महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। संवाददाता:- अजय आर्यन, ग्राम सामाचार, धोरैया, बांका। |
| Rewari News : रेवाड़ी-अटेली मंडी फोरलेन हाइवे का हुआ लोकार्पण Posted: 19 Jul 2022 06:24 AM PDT रेवाड़ी, 19 जुलाई : आजादी अमृत महोत्सव के दौरान रेवाड़ी जिला में अब हाइवे के निर्माण के विकास की रफ्तार बढ़ रही है। प्रदेश में निवेश एवं पर्यटन को प्रोत्साहन तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब नारनौल से दिल्ली की कनेक्टिविटी सरल व सुगम हो गई है। गुरुग्राम में आयोजित लोकार्पण समारोह में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल की गरिमामयी उपस्थिति में मंगलवार को रेवाड़ी से अटेली मंडी तक फोरलेन योजना आमजन को समर्पित करते हुए रेवाड़ी जिला को मनोहर सौगात दी। जिला रेवाड़ी व नारनौल हाइवे के नवीनीकरण पर डीसी अशोक कुमार गर्ग ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासात्मक कार्यशैली की सराहना की है और कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन हर स्तर पर अपना दायित्व निभा रहा है। *एनएच-11 बनेगा विकास की धुरी : डॉ. बनवारी लाल* हरियाणा के सहकारिता मंत्री एवं बावल हल्के से विधायक डॉ. बनवारी लाल ने रेवाड़ी जिला को हाइवे के रूप में मिली मनोहर सौगात पर केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मंगलवार को यह मजबूत सड़क तंत्र प्रदेश को मिला है। उन्होंने कहा कि एनएच-11 के रूप में रेवाड़ी से अटेली मंडी तक फोरलेन योजना करीब 1193 करोड़ रुपये से तैयार हुई है। 30.45 किलोमीटर लम्बी इस सड़क योजना के आगाज के साथ ही बावल हल्का ही नहीं बल्कि रेवाड़ी व नारनौल जिला के लिए भी यह हाइवे विकास की धुरी बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा रेवाड़ी जिलावासियों के लिए लोकार्पित की गई हाइवे योजना पर खुशी जताते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मौजूदा सरकार सुगम सम्पर्क, तेज विकास, बेहतर सुरक्षा और सबकी समृद्धि सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ जेनेरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए निरन्तर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति अभियान में सड़कों के नवीनीकरण पर सरकार का पूरा फोकस है। |
| Pathargama News: पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने की आत्महत्या Posted: 19 Jul 2022 05:56 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे के आसपास पति-पत्नी की आपसी विवाद के चलते खरियानी निवासी दिलीप मंडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l दिलीप मंडल के मरने की खुलासा तब हुई जब सुबह बड़े भाई का बेटा शौच के लिए बाहर निकलने लगा तो उसने घर में चारों तरफ खून बिखरा हुआ देख इसकी जानकारी घर वालों को दी| बड़े भाई ने जब घर का कुंडी खटखटाया तो दिलीप की पत्नी पुष्पा ने फाटक खोला तो उसने देखा की छत में लगे कुंडी से रस्सी के सहारे दिलीप की लाश लटक रही थी| लोगों ने इसकी सूचना पथरगामा थाना को दी| सूचना पाते ही पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह और थाना प्रभारी बलिराम रावत दल बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और लाश को अपने कब्जे में कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा और घायल पुष्पा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा| पुलिस को दिए बयान में पुष्पा देवी ने बताया कि दिलीप मंडल से उसका प्रेम विवाह हुआ था| शादी के बाद अब तक दोनों से एक भी संतान नहीं हुआ था| जबकि पहले पति से उसे एक बेटा भी है, जो उससे मिलने अक्सर आया जाया करता था| दिलीप मंडल हमेशा पुष्पा देवी पर पथरगामा में रहने का दबाव बनाता रहता था | सोमवार की रात में दोनों छत पर सोए हुए थे| रात्रि 10:00 बजे के करीब पुष्पा का तबीयत खराब होने के चलते दोनों उतरकर घर में सोने आ गए| उसी दौरान दिलीप मंडल पत्नी पर पथरगामा में रहने के लिए दबाव बनाने लगा जबकि पत्नी पथरगामा जाने को तैयार नहीं थी| इसी बात पर दोनों में जमकर विवाद हुआ| गुस्से में दिलीप मंडल पुष्पा देवी का गला दबाने लगा और कोयला फोड़ने वाला हथौड़ी से उसके सर पर प्रहार कर दिया जिससे पुष्पा का सर फट गया और खून बहने लगा| बावजूद दोनों में हाथापाई जारी था जब वह बेहोश होकर गिर पड़ी तो उसे मरा हुआ समझकर दिलीप दहशत में आ गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| अमन राज:- |
| Pathargama News:- उद्यमिता विकास पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया Posted: 19 Jul 2022 05:49 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत आजीविका संसाधन केंद्र परसपानी में जेएसएलपीएस के बैनर तले 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय उद्यमिता विकास पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया l मौके को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठावे| कहा कि सभी प्रकार के कार्यों में जेएसएलपीएस की भूमिका अच्छी रही है l बाल विवाह, डायन- बिसाही आदि में इसकी भूमिका बढ़ गई है l अब आप लोगों को समाज को जागरूक करने की जरूरत है lआपलोग व्यवसाय को बढ़ाएं सरकार आप लोगों के साथ है l सरकार आपको व्यवसाय हेतु 10,000 की राशि उपलब्ध कराएगी l फूलो -झानो आशीर्वाद योजना का भी सभी महिलाओं को लाभ लेने को कहा l अपने संबोधन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल रंजन ने कहा कि 1,28000 महिलाएं हमारे परिवार से जुड़ी हुई हैं| महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है| समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी अहम है l हम सभी को मिलकर डायन -बिसाही, बाल विवाह आदि कुप्रथा को जड़ से खत्म करना होगा l मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा एनआरईटीपी ब्लॉक में सीईएफ फंड के द्वारा 180 उद्यमी महिलाओं को 46 लाख रुपया, सीआईएफ फंड के द्वारा जिले के 795 उद्यमी महिलाओं को 6 करोड़, 62 लाख,11000 रूपये एवं मुद्रा लोन के तहत 6 उद्यमी महिला को 4.50 लाख का सांकेतिक रूप से चेक वितरण किया गया l जेएसएलपीएस से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का स्टॉल लगाया गया था जिसका निरीक्षण पदाधिकारियों ने की l जिले के सभी प्रखंड से लगभग 300 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया l मौके पर जिला उद्योग पदाधिकारी महाप्रबंधक जगरनाथ दास, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नरेंद्र कुमार, आरआइएसटी निदेशक प्रभात श्रीवास्तव, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक सुरैया दीदी ताराचंद साह, आमिर अंसारी, पंकज कुमार, उमेश कुमार सहित जिले के तमाम जेएसएलपीएस कर्मी मौजूद थे| अमन राज:- |
| Rewari News : मुस्तरका मालकान जमीन मामले के बारे में गुरनाम सिंह चढूनी कल रेवाड़ी आएंगे Posted: 19 Jul 2022 05:43 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भाकियू चढूनी की बाजरा कपास आदि फसलों के बकाया फसल बीमा क्लेम भुगतान को लेकर जिला प्रशासन व बीमा कंपनी के साथ बैठक हुई। भाकियू चढूनी जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि बाजरा कपास आदि फसलों के बकाया फसल बीमा क्लेम भुगतान को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित बीमा कंपनी के साथ बैठक में लंबी बातचीत और किसान यूनियन व जिला प्रशासन ने किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम भुगतान में हो रही अनियमितता पर बीमा कंपनी के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया अतिरिक्त उपायुक्त महोदय ने कंपनी अधिकारियों को दो टूक शब्दों में जल्द से जल्द भुगतान करने को कहा बोले अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा बीमा कंपनी को अल्टीमेटम दिया गया है दिए गए समय में अगर भुगतान नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी को नहीं बख्शा जाएगा। और जिला महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना ने कहा कि अभी सरकार द्वारा मुश्तका जमीन जिस पर हमारे घर गितवाड़ बणी बाडा़ बलाई बने हुए हैं जिनकी रजिस्टरियां भी हो चुकी हैं लेकिन रेवन्यू रिकार्ड में शामलात हैं उन्हे सरकार अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही हैं यह हम सब के लिए हानिकारक है इन सबकी जानकारी देने के लिए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी जी कल बुधवार 20 जुलाई सुबह दस बजे किसान भवन नई अनाज मंडी रेवाड़ी में पहूंच रहे हैं सभी रेवाड़ी जिलावासियों से प्रार्थना है कि पूरी जानकारी लेने के लिए व एकजुटता का परिचय देने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहूंचें तभी हमारे घर जमीन बच सकते हैं इस मौके पर जिला प्रधान समय सिंह उपप्रधान इश्वर महलावत डॉ रोहतास रोझूवास महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना युवा प्रधान सवाचंद नम्बरदार आईटी सेल प्रधान भूपेंद्र सिंह राठी जाटूसाना ब्लाक प्रधान राकेश ढोकिया बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुर्जर वेदप्रकाश हवलदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। |
| Posted: 18 Jul 2022 06:47 PM PDT उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर, अलवर सहित रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सोमवार 18 जुलाई से 23 जुलाई तक "मनाएं जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव"के अंतर्गत "आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन "जयपुर कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री नरेंद्र ने फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ हिना अरोड़ा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुकेश सैनी की उपस्थिति में किया गया। जानकारी देते हुए रेवाड़ी स्टेशन सुरक्षा अधिकारी (आरपीएफ) अवतार सिंह तूर ने बताया कि"आजादी का अमृत महोत्सव" कार्यक्रम में "आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन "कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को रेवाड़ी जंक्शन पर जयपुर में आयोजित किये गए कार्यक्रम को लाईव वीसी के माध्यम से रेवाड़ी में कार्यक्रम को कोर्डिनेटर डॉ.केशव गुप्ता के दिशानिर्देशन में मनाया गया। उन्होंने जयपुर से संचालित कार्यक्रम के बारे में बताया कि आजादी के 75साल पूरे होने पर रेलवे की उपलब्धि के बारे में बताया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं कुतुबपुर निवासी विद्यादेवी (93) व शाहबाजपुर खालसा निवासी धर्मो देवी (80) को रेलवे विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया। अवतार सिंह तूर ने बताया कि जयपुर के साथ-साथ अलवर व रेवाड़ी स्टेशनों पर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी के साथ स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों जैसे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवार जनों को सम्मानित कर उनके अनुभवों को साझा करना, रेलवे स्टेशनों के परिसर एवं रेलवे कॉलोनी में वृक्षारोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्थानीय स्कूलों में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देना, रेलवे स्टेशनों पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन, हर घर तिरंगा का संदेश देना, देश भक्ति गानों का स्टेशनों पर बजाया जाना इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमे अधिक से अधिक जनभागीदारी का श्रम भी किया जायेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेलवे विभाग के साथ साथ आरपीएफ भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे सीएमओ डॉ. केशव गुप्ता, जयपुर एपीओटी अमृतलाल, एएससी अवतार सिंह तूर, स्टेशन अधीक्षक सतपाल सिंह, उपाधीक्षक वाणिज्य दीपक यादव, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार सांगवान, एडीएसटीई रमेश मीणा, ऐईई/टीआरडी अंतिम तायल सहित आरपीएफ व रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर सम्मानित किए गए स्वाधीनता संग्राम के आश्रितों के साथ सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली गई। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |














