ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: जिलाधिकारी एवं एसपी ने कांवरिया सेवा शिविर का किया निरीक्षण
- मेहरमा न्युज :- जल मीनार निर्माण को लेकर जन प्रतिनिधि के द्वारा पंचायत भवन मेहरमा में किया गया बैठक?
- Bounsi News: पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
- Bounsi News: डाकघर में नियमित कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी
- Panjwara News: 30 लीटर शराब के साथ बाईक सवार तस्कर गिरफ्तार
- Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की
- Godda News: मधुश्रावणी व्रत का सातवां दिन संपन्न
- Pathargama News: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा की चोरी गई साइकिल नर्सरी फील्ड से बरामद
- Godda News: अंगिका व्याकरण का हुआ लोकार्पण
- Pathargama News: मूलर्स कोठी मैदान पर पेयजल समस्या गहराया
- Rewari News : यादव कल्याण सभा की ओर से कृष्ण भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
- Rewari News : बिजली विभाग के टालमटोल रवैय्ये के खिलाफ़ मौहल्ला सैय्यद सराय में हुई जनपंचायत
- Rewari News : फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
- धोरैया न्यूज:- बसबिट्टा ग्राम के 9 वर्षीय बालक का कोरोना से हुई मौत, सर्दी खांसी जुकाम से पीड़ित,चल रहा था ईलाज?
| Bounsi News: जिलाधिकारी एवं एसपी ने कांवरिया सेवा शिविर का किया निरीक्षण Posted: 24 Jul 2022 10:04 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से भागलपुर से चलकर बासुकीनाथ जाने वाले मुख्य मार्ग पर चलने वाले कांवरियों की स्थिति की जानकारी ली गई। रविवार की देर शाम गुरुधाम पेट्रोल पंप समीप कांवरियों की सेवा के लिए लगाए गए सेवाश्रम शिविर में पहुंच कर सेवा आश्रम शिविर की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक अनुपम गर्ग के द्वारा दोनों पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। करीब 20 मिनट तक इस शिविर में रुके जिलाधिकारी एवं एसपी के द्वारा कांवरिया को दी जाने वाली निःशुल्क सुविधा के साथ-साथ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर अमेरिका राम और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को एसपी ने कांवरियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला अधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता से कांवरियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। यहां के बाद उनका काफिला वापस बांका की ओर रवाना हो गया। इस मौके पर एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, भागलपुर के मिथिलेश साह, कहलगांव के रोहित टेकरीवाल, पंप मैनेजर अमृत शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, सुमन सिंह, गुड्डू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| मेहरमा न्युज :- जल मीनार निर्माण को लेकर जन प्रतिनिधि के द्वारा पंचायत भवन मेहरमा में किया गया बैठक? Posted: 24 Jul 2022 10:03 AM PDT
ग्राम समाचार, मेहरमा :- जल मीनार निर्माण को लेकर जन प्रतिनिधि के द्वारा पंचायत भवन मेहरमा में किया गया बैठक। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि आज रविवार को मेहरमा के मुखिया काजल कुमारी के अगुवाई में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मिलकर पंचायत भवन मेहरमा में किया बैठक। वहीं इस बैठक में मेहरमा के मुखिया काजल कुमारी ने जल मीनार निर्माण की चर्चा करते हुए कहा गया कि जल मीनार निर्माण कहां कराना है किस स्थान पर कराना है। और कैसे कराना है। जिससे जनता को सही ढंग से लाभ मिल सके। एवं ये भी बताया कि मेहरमा में नया जल मीनार का निर्माण होना है। इसी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पंचायत भवन मेहरमा में एक बैठक का आयोजन किया गया। वहीं इस बैठक में पूर्व मुखिया अमीन मुर्मू के साथ बाबा जी हासदा, मकील मरांडी, बालक रजक के साथ स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता:- अजय आर्यन, ग्राम सामाचार, मेहरमा, गोड्डा। |
| Bounsi News: पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार Posted: 24 Jul 2022 10:03 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया। साथ ही ट्रैक्टर के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्यामबाजार से रतनसार जाने वाली मार्ग में शोभापातर गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर बौंसी पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर चालक सह मालिक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, रविवार की सुबह अवैध बालू धुलाई की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों को छापेमारी अभियान में लगाया गया था। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। हालांकि ट्रैक्टर चालक सह वाहन मालिक पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस की तत्परता के आगे उसकी एक ना चली। पुलिस की मुस्तैदी के कारण उसे पकड़ लिया गया है। पावड़ा रामपुर गांव निवासी घनश्याम यादव का पुत्र ड्राइवर सह ट्रैक्टर मालिक प्रवीण यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि, मामले में अवैध बालू खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी Posted: 24 Jul 2022 10:02 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी चांदन मुख्य मार्ग पर नवोदय विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना रविवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के बरारी निवासी राजकिशोर सिंह का पुत्र सुमित कुमार मोटरसाइकिल से देवघर कटोरिया के रास्ते डेम होते हुए बौंसी बाजार की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि, युवक मोटरसाइकिल के माध्यम से भागलपुर जा रहा था। इसी क्रम में चांदन डैम से आगे बढ़ने पर मोड समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि, घटना में युवक के कमर में गहरी चोट लगी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पंकज कुमार के द्वारा युवक का उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जख्मी युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। परिजनों के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से युवक को भागलपुर ले जाने का कार्य किया गया। युवक की हालत स्थिर बताई जाती है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: डाकघर में नियमित कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी Posted: 24 Jul 2022 10:00 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के सबलपुर डाकघर में नियमित कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खास तौर पर अपने पार्सल टिकट आदि की खरीदारी में परेशानी हो रही है। इस संबंध में डाकघर के कर्मचारी तपन कुमार ने बताया कि, वह डाकघर की इस शाखा में अकेले कर्मचारी हैं। उनके भरोसे ही सभी कार्य संपादित होते हैं, जिससे वह दिन में एक घंटे के लिए ही डाक घर पहुंच पाते हैं। शेष समय में वह क्षेत्र में काम करते हैं। वहीं सहायक डाक अधीक्षक रोहित नंदन ने बताया कि, कर्मचारियों की कमी की वजह से समस्याएं आ रही है। उन्होंने नियमित डाकघर खोले जाने की बात कही। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: 30 लीटर शराब के साथ बाईक सवार तस्कर गिरफ्तार Posted: 24 Jul 2022 09:59 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने रविवार को तीस लीटर शराब के साथ बाईक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि रविवार को चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जॉच के दौरान गोड्डा के तरफ से आ रहे एक बाईक सवार युवक को शक के आधार पर जाँच के लिए रोका गया तो बाईक सवार युवक के पास बैग एवं गाड़ी के डिक्की में तीस लीटर शराब बरामद किया गया। तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोड्डा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुर्मीचक निवासी सोनु लाल पंडित के रुप में हुई है I गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मध् निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया जाएगा । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की Posted: 24 Jul 2022 06:12 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी : हरियाणा भवन में पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात। रेवाड़ी विधानसभा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक कापड़ीवास ने मुख्यमंत्री के समक्ष भिवाड़ी से धारूहेड़ा आ रहा रसायन युक्त गंदा पानी के समाधान को लेकर चर्चा करी। पूर्व विधायक ने मनोहर लाल जी को बताया कि रसायन युक्त पानी को शुद्ध करना राजस्थान सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है जिसको निभाने में राजस्थान सरकार असमर्थ रही है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष दोनों राज्यों के शीर्ष अधिकारियों की एक कमेटी बनवा कर समयबद्ध तरीके से समाधान कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने तुरंत ही रेवाड़ी जिला उपायुक्त से इस बाबत रिपोर्ट ली व जल्द ही अधिकारी स्तर पर कमेटी बनाकर समाधान करने के आदेश दिए व जरूरत पड़ने पर स्वयं राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात करने का ठोस आश्वासन दिया। चर्चा के दौरान कपड़ीवास ने साहबी पर्यटक क्षेत्र में विकास करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को याद दिलाया कि इसका विकास कराना मुख्यमंत्री जी आपका स्वयं का ड्रीम प्रोजेक्ट था। कपड़ीवास ने मुख्यमंत्री को बताया कि मॉनसून के समय में भी वर्षा का जल नहर के माध्यम से साहबी नदी में कम आ रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से बात करके रिपोर्ट मांगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रिचार्ज फिल्टर की सफाई का कार्य चलने के कारण अभी मात्र 100 क्यूसेक पानी साहबी नदी में डाला जा रहा है जिसकी क्षमता जल्द ही बढ़ाई जाएगी। कापड़ीवास ने राजकीय बॉयज कॉलेज का मुद्दा उठाया। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नए शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूल की कक्षाएं अपने नए भवन में स्थानांतरित की जाएगी तथा सेक्टर चार स्थित भवन का सदुपयोग करते हुए राजकीय बॉयज कॉलेज की कक्षाएं जमीन उपलब्ध ना होने तक वहां लगाई जाए। साथ ही पूर्व विधायक ने रेलवे से संबंधित एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया व भरोसा दिया कि जल्द ही आज की मुलाकात में उठाए गए कामों को पूरा किया जाएगा। इस बाबत पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री जी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर युवा नेता मुकेश कापड़ीवास व विवेक भाटोटिया मौजूद रहे। |
| Godda News: मधुश्रावणी व्रत का सातवां दिन संपन्न Posted: 24 Jul 2022 05:45 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- मधु श्रावणी के सातवें दिन मिथिला ब्राहमण समाज की नवविवाहितो द्वारा श्रद्धा और भक्ति पूर्ण माहौल में पार्वती शंकर भगवान की पूजा अर्चना किया गया। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि से शुक्ल पक्ष तृतीया तक चलने वाले मिथिला संस्कृति के लोक पर्व मधुश्रावणी नवविवाहिता बड़ी ही श्रद्धा भक्ति से कर रही है। इस वर्ष यह व्रत 18 जुलाई से शुरु हुआ है और इसका समापन 31 जुलाई को होगा। शहर के साकेत पूरी स्थित निर्मल मिश्रा की पुत्री मोना कुमारी भी इस वर्ष यह व्रत कर रही है। नवविवाहिताएं अपने पति की लंबी उम्र एवं उसके सुख में जीवन की कामना के लिए शिव पार्वती से आशीष मांगती हैं। इसमें नवविवाहिताएं 14 दिनों तक बहुत सी कठिन साधना भक्ति से प्रतिदिन पूजन करती है। मोना कुमारी ने बताया कि मैनी का पत्ता, अकवन के फूल, बेलपत्र से महादेव गौरी, नाग नागिन की मूर्ति बनाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है। पूजा के अंत में भाई द्वारा बहन को उठाया जाता है। इस पूजा में खास विशेषता यह है कि इसमें यजमान के साथ-साथ पुरोहित भी महिला ही होती है। जो कथा सुनाती है। मौके पर मोना के भाई नितेश कुमार मिश्रा, शालू कुमारी सुनीता देवी, गुड़िया देवी, उतिमा देवी, समेत दर्जनों महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। |
| Pathargama News: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा की चोरी गई साइकिल नर्सरी फील्ड से बरामद Posted: 24 Jul 2022 05:32 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पुलिस की तत्परता से शुक्रवार को कोचिंग सेंटर से चुरा ली गई एक छात्रा के साइकिल को थाना के सामने स्थित नर्सरी मैदान के झाड़ी से बरामद कर लिया गया| मिली जानकारी के अनुसार नीलांबर पोद्दार के घर ट्यूशन पढ़ने आई नूतन कुमारी की साइकिल चोरों ने उड़ा लिया था| काफी खोजबीन करने के बाद जब साइकिल नहीं मिली तो छात्रा ने इस आशय की जानकारी लिखित रूप से पथरगामा थाना को दी| थाना प्रभारी बलिराम रावत ने मामले को अवर निरीक्षक रूपेश कोठारी को सौंपते हुए जांच का निर्देश दिया| श्री कोठारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्यूशन सेंटर पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी| रविवार की सुबह जब लोग नर्सरी मैदान में टहल रहे थे तो उन्हें झाड़ी में एक साइकिल पड़ी हुई दिखी| उन लोगों ने इसकी सूचना एक समाचार पत्र के संवाददाता शशि कुमार भगत को दी| उनके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कोठारी ने साइकिल को झाड़ी से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया| अमन राज:- |
| Godda News: अंगिका व्याकरण का हुआ लोकार्पण Posted: 24 Jul 2022 04:39 AM PDT
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- इंजीनियरिंग विजय कुमार सिंह द्वारा रचित "आदर्श अंगिका व्याकरण" का लोकार्पण रविवार को स्थानीय अग्रसेन भवन सभागार में हुआ। लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारत-भारती पब्लिक स्कूल के संस्थापक निदेशक प्रलय सिंह, पुस्तक के रचनाकार बुधासन मेहरमा निवासी अवकाश प्राप्त उप प्रमुख अभियंता बोकारो स्टील विजय सिंह, शिक्षाविद डॉ. कयूम अंसारी, अंगिका के जाने-माने साहित्यकार व आंदोलन कर्मी प्रदीप प्रभात, पत्रकार अभय पलिवार, जोहार कलमकार मंच के जिलाध्यक्ष सुरजीत झा, कबि-गजलकार मनोज कुमार रही, अधिवक्ता केशव चन्द्र दे, युवा साहित्यकार मनीष कुमार सिंह, मनीष कुमार झा एवं सन्तोष कुमार मंडल ने संयुक्त रूप में पुस्तक को अनावृत एवं लोकार्पित किया। समारोह के दौरान सभी अतिथि वक्ताओं ने जहाँ अंगिका के गौरवशाली इतिहास, वृहत भाषी क्षेत्र एवं समृद्ध शब्दावली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अंगिका को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं व रोजगार के क्षेत्र में समुचित सम्मानजनक स्थान दिलाने के अलावा अंग राज के पुनर्स्थापना के लिए जोरदार आंदोलन के संकल्प को दुहराया वहीं मनोज कुमार एवं मनीष सिंह ने अपनी अंगिका रचना के सस्वर पाठ से खूब तालियां बटोरी। |
| Pathargama News: मूलर्स कोठी मैदान पर पेयजल समस्या गहराया Posted: 24 Jul 2022 04:04 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शारीरिक प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए पथरगामा में वैसे भी मैदान की किल्लत है| ऐसे में ले देकर गोड्डा पथरगामा मुख्य पथ पर मां योगिनी मोड़ के आगे सड़क के पश्चिमी तरफ स्थित एकमात्र बचा हुआ मुलर्स कोठी मैदान ही प्रतिभागियों के काम आ रहा है| यहां पर पुलिस, सेना, खासकर सेना से जुड़े अग्निवीर पद के प्रत्याशी सुबह और शाम शारीरिक व्यायाम करते हैं| इतना ही नहीं रोज सुबह यहां मॉर्निंग वॉक करने वालों की भीड़ लगी रहती है| जाहिर सी बात है जहां इतनी सारी गतिविधियां सुबह शाम हो रही हो वहां पीने के लिए पेयजल की व्यवस्था तो होनी चाहिए ताकि यहां आने वाले लोग अपनी प्यास बुझा सके| परंतु यहां ऐसा नहीं है यहां लगा हुआ एकमात्र चापाकल महीनों से खराब पड़ा है, जिसके चलते यहां आने वाले लोगों को भारी कठिनाइ का सामना करना पड़ रहा है| स्थानीय एसबीएसएसपीएसजे महाविद्यालय के एससी एसटी छात्रावास में रहने वाले छात्र भी इसी बंद पड़े चापाकल पर निर्भर थे, जिन्हें अब बाहर से पानी लाना पड़ रहा है| अग्निवीर की तैयारी कर रहे शेखर झा, छोटू कुमार, विश्वकर्मा यादव, बिहारी, देवेंद्र, राजेंद्र, मनीष, गुलाब, अभिषेक, वेदा, सौरभ, निरंजन, मनीष, पवन आदि ने स्थानीय प्रशासन से अविलंब चापाकल दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि देश की सेवा के लिए अग्निवीर की तैयारी में प्यास बाधा बनकर खड़ी ना हो जाए| अमन राज:- |
| Rewari News : यादव कल्याण सभा की ओर से कृष्ण भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया Posted: 24 Jul 2022 02:47 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : यादव कल्याण सभा द्वारा 24 जुलाई रविवार को गढी बोलनी रोड अंबेडकर चौक स्थित श्री कृष्ण भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक किया गया। इस शिविर में लगभग 70 मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच व परामर्श दिया गया। शिविर में जांच किए गए मरीजों को यादव सभा द्वारा निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ साथ यूनीक डायग्नोस्टिक सेंटर ने अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे तथा संतोष लैब द्वारा अन्य जांच करके रिपोर्ट उपलब्ध करवाई गई । यादव सभा के प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव ने बताया कि सभा द्वारा साप्ताहिक रूप से आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में इस बार डॉ एच आर यादव ने मेडिसिन में, डॉक्टर आर बी यादव ने हड्डी रोग मे, डॉक्टर अभिनव राव ने सर्जरी में व डॉक्टर प्रदीप राव ने ई एन टी के मरीजों को जांच व परामर्श दिया। इस अवसर पर सभा के प्रधान रामवीर यादव , संरक्षक प्रोफेसर आर एस यादव के अलावा जसवंत सिंह यादव, अमर सिंह यादव, गोकल राम यादव, आनंद यादव आदि उपस्थित रहे। शिविर के पश्चात यादव सभा ने शिविर में आकर निशुल्क सेवा देने वाले सभी विशेषज्ञ यादव डॉक्टरो का शुक्रिया अदा किया। |
| Rewari News : बिजली विभाग के टालमटोल रवैय्ये के खिलाफ़ मौहल्ला सैय्यद सराय में हुई जनपंचायत Posted: 24 Jul 2022 01:25 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : बिजली विभाग की लेटलाथीफी, टालमटोल रवैये व लापरवाह कार्यशैली के खिलाफ़ मौहल्ला सैय्यद सराय के लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा की अगुआई में एक जनपंचयात बुलाई गई। इस जनपंचायत में बिजली विभाग के टालमटोल कार्यशैली के बारे में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने लोगों को विस्तार से बताया कि जब कर्मचारी दो दिन पहले समस्याओं का जायज़ा लेने आए तो उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा निरीक्षण की गई जगह पर ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए यहां के कुछ स्थानीय लोग विरोध करते हैं। ऐसा ही खंभे लगाने पर भी होता है इसके लिए आपको पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था मौहल्ले के लोगो को ही करनी पड़ेगी। और अभी हमारे पास अक्टूबर से पहले समय भी नहीं है। इसके अलावा इंसुलेटेड केबल भी खत्म हो गई है। बिजली विभाग के ऐसे टालमटोल कार्यशैली पर जनपंचायत में मोजूद लोगो ने बड़ा दुख जाहिर करते हुए कहा कि बिजली विभाग की यही कार्यशैली सरकार के सुशासन के बड़े बड़े दावों की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि विभाग पहले यह बताएं अक्टूबर तक अगर कोई जानमाल का नुकसान हो गया तो कोन ज़िम्मेदार होगा। ट्रांसफार्मर लगाते समय अगर कुछ स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो सर्व जनहित के कार्य को पुलिस सुरक्षा में पूरा करने की जिम्मेदारी विभाग की ही बनती हैं। लोगो द्वारा अंत में जनपंचायत में सर्वसम्मति से यह फ़ैसला लिया गया कि अगर बिजली विभाग *एक सप्ताह* में हमारी समस्याओं पर कार्य शुरू नहीं करता है तो हम अगले सप्ताह इक्कठे होकर जनता के D.C. के पास जाकर गुहार लगायेंगे। इस मौके पर जीवनदास गेरा, रमेश गेरा, योगेन्द्र मेंहदीरत्ता,रमेश सोनी, शंकर ग्रोवर, भारत सैनी, साधूराम सैनी, रामकिशोर सैनी, शादीलाल सैनी, पन्नालाल सैनी, रमेश कुमार, हरीश चांदना, बिशंबर दयाल, रामप्रसाद, जगदीशचंद, भारतभूषण सैनी, बाबूलाल, मानसिंह, शिवदयाल, हरिसिंह,रवि सैनी, नरेन्द्र सैनी, भागवंती मेंहदीरत्ता, संगीता अरोड़ा, डिम्पल महेश्वरी, हेमा महेश्वरी, इंदिरा, उर्मिला, शकुन्तला, सन्तोष, वीना, शिवानी, सुमन आदि सहित सैकड़ों लोग मोजूद थे। |
| Rewari News : फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई Posted: 24 Jul 2022 01:12 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : फुटबॉल एसोसिएशन जिला रेवाड़ी की बैठक रविवार को जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 20 व 21 अगस्त 2022 को जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। इस लीग कार्यक्रम का उद्घाटन श्री संदीप सिंह जी माननीय खेल मंत्री हरियाणा सरकार करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा फुटबॉल संघ श्री सूरजपाल अम्मू जी करेंगे। इस बैठक में डॉक्टर आर.बी.यादव, श्रीमती अनुराधा, जिला कोच श्री जसवंत सिंह, श्री सत्यदेव यादव, श्री सुनील ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नरेश जांगिड़, श्री अमित यादव, डॉ. कविता गुप्ता, श्री यशवंत भारद्वाज, श्री कामेश्वर शर्मा, श्री पवन पाल जी, श्री कुणाल गुप्ता जी उपस्थित रहे। |
| Posted: 23 Jul 2022 11:46 PM PDT
ग्राम समाचार, बसबिट्टा:- बसबिट्टा ग्राम के 9 वर्षीय बालक का कोरोना से हुई मौत, सर्दी खांसी जुकाम से पीड़ित,चल रहा था ईलाज। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि धोरैया थाना क्षेत्र के बसबिट्टा गांव के एक 9 वर्षीय बालक सर्दी खांसी जुकाम से पीड़ित था। एवम उसका ईलाज गांव में ही चल रहा था। वहीं बताया कि उसकी स्वास्थ में सुधार नहीं पर उस बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया लाया गया। जहां मौजुद चिकित्सा प्रभारी ने बच्चे की हालत को देख कर बेहतर ईलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं बच्चे का ईलाज करने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बताया कि उस बालक को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती किया गया था। वहीं बताया कि उस बालक का कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उस बालक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जहां बताया कि ऑक्सीजन लेवल लगातार कम होने लगा। वही चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि उस बालक के फेफड़े के अंदर काफी संक्रमण फैल गया था। जिससे उस बालक की मौत हो गई। वहीं पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उस बालक की मौत होने पर उनका शरीर पी पी ई कीट में लपेट कर गांव लाया गया। वहीं धोरैया अंचलाधिकारी हँसनाथ तिवारी ने बताया कि अस्पताल से रिपोर्ट आने पर उनके परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराई जायेगी। इधर बच्चे की कोरोना से मौत होने से क्षेत्र में हरकंप मच गया है। संवाददाता:- अजय आर्यन, ग्राम सामाचार, धोरैया, बांका। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |























