ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 13, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Godda News: नाबालिग की हत्या कर शव को कुएं में फेंका

Posted: 13 Jul 2022 07:04 AM PDT



ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- बुधवार को गुड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मखनी गांव के एक कुएं में एक नाबालिग लड़की का शव पाए जाने से गांव में सनसनी फैल गया है| गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हवा में तैर रही है| लोगों को आशंका है कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर साक्ष्य छुपाने की नियत से उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है| घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर लाश को अपने कब्जे में कर अंत परीक्षा हेतु सदर अस्पताल भेजा| अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नाबालिक के मरने के कारणों का खुलासा हो पाएगा| दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा|

Pathargama News: किसानों ने श्रमदान कर अठगामा डांड़ की सफाई शुरू की

Posted: 13 Jul 2022 06:24 AM PDT





ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- आसन्न सुखाड़ की विभीषिका को महसूस कर सापीन नदी स्थित अठगामा डाड़ से जुड़े किसानों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए सुखाड़ से निपटने के लिए इस चिलचिलाती धूप में अपने शरीर का पसीना बहा कर अठगामा डांड़ की सफाई शुरू कर दी है| मालूम हो कि इस डर से अमडीहा, अंबासंग्राम, चंडीचक, कुमर्सी आदि 8 गांव के किसान प्रत्येक वर्ष मिलकर इसी प्रकार इस डांड़ (नहर) की सफाई कर अपने खेतों तक पानी पहुंचाने का प्रयास करते हैं| विडंबना यह है कि प्रत्येक वर्ष ऐसा कठिन भागीरथी प्रयास कर किसान अपने खेतों तक पानी पहुंचाते हैं बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि का इस समस्या पर ध्यान ही नहीं है| ऐसा नहीं है कि सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है| सापीन नदी में एक चेक डैम बनवा दिया गया है| बताते चलें कि चेक डैम जिस जगह बनाया गया है वह जगह माकूल नहीं है| किसानों ने इसका जबरदस्त विरोध भी किया था परंतु अभियंता ने इनकी एक भी नहीं सुनी| अभियंता ने किसानों को दिवास्वप्न दिखाते हुए की चेक डैम बनने दीजिए उसमें पानी चढ़ा कर दिखा दिया जाएगा कह कर सभी को चुप रहने पर मजबूर कर दिया | चेक डैम में पानी आज तक चढ़ा ही नहीं| चेक डैम सिर्फ ढांक का तीन पात बनकर रह गया| अभियंता के हठधर्मिता के चलते 8 गांव के किसानों के हजारों एकड़ खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया चेक डैम अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाया| इस नहर में चल रहे श्रमदान से जुड़े किसान पंचायत समिति सदस्य मनोज हांसदा का कहना है कि जिस समय चेक डैम बनने की मंजूरी मिली थी उस वक्त हम किसानों में एक आशा जगी थी की अब हमारे खेत प्यासे नहीं रहेंगे| पर अफसोस है कि यह सपना पूरा नहीं हो पाया| मजबूरन हम किसानों को वही करना पड़ रहा है जो बरसों से करते आ रहे थे|

अमन राज:-

Pathargama News: तेल टैंकर के धक्के से एक ड्राइवर घायल

Posted: 13 Jul 2022 06:17 AM PDT




ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे के आसपास पथरगामा गोड्डा मुख्य पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के समीप पीछे से आ रहे तेल टैंकर के धक्के से साइकिल सवार खैरबनी निवासी लव कुमार बास्की बुरी तरह से जख्मी हो गया| आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| लव कुमार बास्की के पैर में गंभीर चोट आई थी| चिकित्सा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान ने की| घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया| मिली जानकारी के अनुसार घायल खैरबनी निवासी मंझलाल बास्की का 30 वर्षीय पुत्र लव कुमार बास्की पथरगामा निवासी अधिवक्ता नीलाभ चौबे के निजी वाहन का ड्राइवर बताया जाता है| रात्रि में दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था उसी दरम्यान यह दुर्घटना घटी|

अमन राज:-

Chandigarh News : सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के नेतृत्व में इटली और जर्मनी की यात्रा करके लौटा प्रतिनिधिमंडल

Posted: 13 Jul 2022 05:40 AM PDT


चंडीगढ़, 13 जुलाई – हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि अनाज के उचित भंडारण और उसे खराब होने से बचाने के लिए विदेशों में अत्याधुनिक साइलो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन्हीं तकनीकों का अध्ययन करने के लिए उनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल यूरोप के देश इटली और जर्मनी का दौरा करके आया है। वहां से प्राप्त जानकारियों की अब एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को सौंपी जाएगी, ताकि यहां भी हैफेड में अनाज भंडारण के लिए अत्याधुनिक साइलो तकनीक का इस्तेमाल किया जा सके। डॉ. बनवारी लाल बुधवार को हरियाणा सचिवालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। 


इस दौरान उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक श्री दीपक मंगला, हैफेड के चेयरमैन श्री कैलाश भगत, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ए.श्रीनिवास, उपसचिव श्री शिवजीत भारती, महाप्रबंधक श्री अरूण कुमार आहूजा शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल किसानों के हितों के बारे में सोचते हैं कि कैसे किसानों की आय बढ़ाई जा सके। इसी मकसद को साकार करने के लिए इस प्रतिनिधिमंडल ने इटली और जर्मनी के कई शहरों में साइलो बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियों का दौरा किया। यहां पर अनाज को खराब होने से बचाने के लिए किस तरह साइलो में भंडारण किया जाता है, इस तकनीक को अच्छे से समझा। इसके साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल ने उन किसानों से भी बातचीत की, जिनका अनाज खेत से सीधे साइलो में पहुंचता है। इससे किसानों को भी काफी सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का ध्येय प्रदेश में भंडारण व्यवस्था को मजबूत करते हुए अनाज को खराब होने से बचाना है। भविष्य में इन अत्याधुनिक साइलो को हरियाणा में भी स्थापित किया जाएगा। 

 

*आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़े किसान*

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि इटली और जर्मनी में किसान आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। हमारे यहां भी किसानों को आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ना चाहिए। शुरूआत में इस खेती से पैदावार जरुर कम होती है लेकिन प्रदेश सरकार अलग-अलग योजनाओं के तहत किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। भविष्य में यदि किसान आर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ते हैं तो इस तरफ भी प्रदेश सरकार कोई नई योजना लेकर आ सकती है। इससे आमदनी के साथ-साथ लोगों को अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की फूड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन ने भी भारत में खेती से संबंधित तकनीकि सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। उनका मानना है कि बड़े किसानों के साथ-साथ छोटे किसानों को भी पैदावार से लेकर नई-नई तकनीक का प्रशिक्षण, उत्पाद को बेचने के लिए मार्किंटिंग आदि का प्रशिक्षण देना चाहिए। प्रदेश सरकार भी भविष्य में विदेशी संगठनों के सहयोग से इस विषय पर काम करेगी। 


*कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग भी किसानो के लिए बेहतर विकल्प*

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग भी किसानों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। विदेशों में बहुत से किसान समूह बनाकर खेती करते हैं। जिसमें खेती से जुड़े अलग-अलग काम को श्रेणियों में विभाजित कर पूरा किया जाता है। हमारे यहां भी किसानों को कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग के साथ-साथ समूह बनाकर खेती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग में सोलर प्लॉट, राइस प्लॉट, गेहूं प्लॉट आदि लगाकर भी मुनाफा कमाया जा सकता है।  सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस दौरे के दौरान उन्होंने यह भी देखा कि विदेश में सरसों की तरह के पौधे रेपसीड से तेल, खल और बॉयो डीजल बनाया जाता है। हमने भी प्रदेश में सरसों पर शोध करके बॉयो डीजल के विकल्प को तलाशने का कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि किसानों मुनाफा कमाने के लिए अपनी फसल को सीधे मंडी या बाजार में बेचने की बजाए खुद एफपीओ बनाकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर सकते हैं। सरकार ऐसी फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में उत्पाद आधारित खंड स्तरीय कलस्टर स्थापित कर रही है।

Rewari News : दक्षिण हरियाणा के गुमनाम आजाद हिद फौज सैनिकों का रिकॉर्ड ढुढना होगा आसान : श्रीभगवान फोगाट

Posted: 13 Jul 2022 04:05 AM PDT


एक दशक से निस्वार्थ सेवा भाव से राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय से गुमनाम आजाद हिद फौज के सैनिकों का रिकॉर्ड को ढुढकर स्वतंत्रता सेनानी दर्जा दिलाने में प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानी परिवार सदस्य श्री भगवान फौगाट द्वारा बताया गया है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय पर यहाँ के रेवाड़ी महेन्द्रगढ़ बाबल नारनौल के इलाके को नाभा स्टेट और जीन्द स्टेट के नाम से जाना जाता था एवं उनको यह काफी दिनों के अधययन बाद पता चला था इसलिए वह यहाँ के काफी गुमनाम सैनिकों का रिकॉर्ड ही नहीं ढूंढ पाए हैं इसलिए यह अफसोस रहा है॥ 

        दक्षिण हरियाणा के द्वितीय विश्व युद्ध अग्रेजी सेना में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों यहाँ के राजनीतिक दलों यहाँ के प्रशासन से यह अनुरोध है कि उनकी युनिट आर्मी नमबर नाम पता दिलाकर आजाद हिद फौज रिकॉर्ड ढुढने में अतिमहत्वपूर्ण मदद करें एवं यहाँ के पत्रकार ऐसे सैनिकों के परिवारों तक समाचार पहुचाने का हर सभव प्रयास करें

फौगाट ने बताया कि ऐसे सैनिकों का रिकॉर्ड अग्रेजी सेनाओं द्वारा दिया गया था जिससे स्वतंत्रता सेनानी होने कि पहचान करना भी मुश्किल रहा था अत वह गुमनाम रह गए हैं॥ आजादी के अर्मत महोतसव साल में केन्द्र सरकार द्वारा भी गुमनाम नायकों कि जिवनी तैयार करने का दायित्व इतिहासकारों को दिया गया है एवं राज्य सरकार द्वारा भी डिजिटाइजेशन किया जा रहा है ॥ 

दक्षिण हरियाणा के द्वितीय विश्व युद्ध अग्रेजी सेना शहीद हुए सैनिकों कि युनिट आर्मी नमबर नाम पता रिकॉर्ड कार्यालयों में उपलब्ध है एवं समारको गौरव पटटौ पर भी नाम लिखा गया है अतः यहाँ के प्रशासन द्वारा दिया जा सकता है उससे आजाद हिद फौज रिकॉर्ड ढुढना आसान रहता है॥ 

जिला प्रशासन रेवाड़ी द्वारा गुमनाम आजाद हिद फौज सैनिकों को स्वतंत्रता सेनानी दर्जा देने की सिफारिश किया गया है जो सराहनीय कदम है॥ 

Rewari News : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Posted: 13 Jul 2022 03:55 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर शशी सिंगला ने विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि छात्रों को माता-पिता तथा गुरुजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए हुए पथ पर आगे बढ़ कर  परिवार तथा समाज का नाम रोशन करना चाहिए।



स्कूल के प्रिंसिपल डॉ नवीन अदलखा ने बताया कि गुरु शब्द दो अक्षरो से मिल्कर बना है। गु का अर्थ है अज्ञानता और रू का अर्थ है दूर करने वाला। इस अवसर पर कक्षा 6 के छात्रों ने स्किट के मध्यम से गुरु की महिमा बताई। कक्षा 7 की लड़कियों ने समूह नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल प्रशासन की तरफ से सभी छात्रों को गुरु और माता-पिता का सम्मान करने की शपथ भी दिलवाई गई।

Rewari News : नगर परिषद अधिकारी काम के प्रति संवेदनशील नहीं : संजय शर्मा

Posted: 13 Jul 2022 02:38 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : पिछले लगभग तीन - चार साल से मौहल्ला सरस्वती विहार के लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से बहुत अधिक परेशान थे। कई सालों से शिकायत करने के बाद भी स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा था। तो स्थानीय लोगों के अनुरोध पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने उपरोक्त समस्या के स्थाई समाधान हेतु स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर करवाकर XEN पब्लिक हेल्थ रेवाड़ी के नाम 7 जून 2022 को एक लिखित रूप में सामूहिक मांग पत्र दिया था। जिसमें उपरोक्त सीवर ओवरफ्लो की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सुझाव भी दिया था कि सरस्वती विहार की गली नम्बर तीन में माली वाला कुआं के पास जग्गा सैनी के घर के सामने बने सीवर के चैम्बर को लगभग 10 से 15 मीटर की दूरी पर मोहर सिंह सैनी (हलवाई) के घर के बाहर बने सीवर चैम्बर में जोड़ा जाएं। जिस पर पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने तुरन्त त्वरित कार्रवाई करते हुए मांग पत्र में बताएं गए सुझाव पर अमल करते हुए दो दिन बाद ही 9 जून 2022 को नई सीवर लाइन बिछाकर अति प्रशंसनीय कार्य करके वहां के लोगो को बहुत बड़ी राहत प्रदान की थी।



 सीवर लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क के कुछ हिस्से की मरम्मत करवाने के लिए आप कार्यकर्ता संजय शर्मा ने स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर करवाकर कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद रेवाड़ी के नाम 16 जून 2022 को लिखित मांग पत्र दिया था जिसमे बताया गया था कि सरस्वती विहार गली नम्बर तीन में सीवर लाइन बिछाने के दौरान सड़क का एक छोटा सा हिस्सा तोड़ा गया था जिससे वहा सैकड़ों लोगो के रोज़ाना आवागमन के साथ साथ वहा के स्थानीय लोगों को भी लगातार बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं। लेकिन आज तक भी उस टूटी हुई सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जिससे स्थानीय लोगों में नगरपरिषद रेवाड़ी के खिलाफ़ गहरा रोष पनप रहा है। लोगो ने आज फिर एक बार प्रशासन के सम्बन्धित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि हमारे यहां की सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगो को आवागमन में रोजाना हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके। यदि प्रशासन ने हमारी मांग जल्द पूरी नहीं की तो हम प्रशासन के खिलाफ़ सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन तेज़ करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा, विक्की वाल्मीकि के अलावा स्थानीय निवासी नरेन्द्र पचौरी, प्यारेलाल, तन्नू चुग, महेश, सरोज सैनी,सोनू सैनी, पूनम आहूजा, गीता राजपूत,सीमा देवी व सावित्री इत्यादि मोजूद रहे।

Post Bottom Ad

Pages