ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 8, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने सीएम को पत्र भेजकर घोषणाए पूरी करने की मांग की

Posted: 08 Jul 2022 09:35 AM PDT


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : रेवाड़ी से पूर्व भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने सीएम मनोहर लाल के नाम एक पत्र भेजकर सीएम घोषणाए पूरी कराने की मांग की है। पत्र में पूर्व विधायक ने रेवाड़ी विधानसभा के लिए पिछले कार्यकाल में की गई घोषणाए व अधूरे काम भी गिनवाते हुए उन्हें पूरा कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने पिछले कार्यकाल में रेवाड़ी बॉयज कॉलेज की घोषणा की थी जिसका शिलान्यास अभी तक नहीं किया गया है इस कॉलेज की कक्षा भी राजकीय बाल उच्च विद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से लग रही है इस कॉलेज का भवन सेक्टर 19 में प्रस्तावित था मगर इस जगह को नॉट फीजिबल करार दे दिया गया अब नए शैक्षणिक सत्र 2022 23 से सैनिक स्कूल की कक्षाएं अपने नए भवन में स्थानांतरित की जा रही है अतः जब तक जमीन उपलब्ध ना हो तब तक राजकीय महाविद्यालय की कक्षाएं सेक्टर 4 में सैनिक स्कूल के भवन में लगाई जाए। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने कहा है कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से दूषित पानी धारूहेड़ा के सेक्टरों में भरता है दोनों राज्य के शीर्ष अधिकारियों की कमेटी बनाकर समयबद्ध समाधान कराएं धारूहेड़ा के बस अड्डा का भवन जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया है नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाए जाए। इसके अलावा साहबी पर्यटन स्थल ड्रीम प्रोजेक्ट को भी जल्द पूरा करवाया जाए।

Rewari News : ब्रह्मगढ़ में टीन शेड लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया

Posted: 08 Jul 2022 09:16 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर के सौंदर्यकरण के अंतर्गत टीनशैड लगाने का भूमि पूजन किया गया। जानकारी देते हुए सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने बताया ब्राह्मण सभा के ब्रह्मगढ़ परिसर के सौन्दर्यकरण को लेकर पिछले दिनो बाल कल्याण परिषद हरियाणा उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा के पति गोपाल शर्मा ने घोषणा की थी कि ब्राह्मण सभा के ब्रह्मगढ़ परिसर में खुले पड़े स्थान पर फर्श डालकर पक्का करने व उसके ऊपर टीनशैड लगवाकर सुन्दर ढंग से कवर करने में जितनी भी लागत आएगी वह श्रीमति पारीसा शर्मा व उनका परिवार वहन करेगा। आज पारीसा शर्मा के देवर हेमंत शर्मा(डिम्पल) के द्वारा आचार्य पंडित राम खिलाड़ी के मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मण समाज के प्रधान चन्द्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, महासचिव हेमन्त भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, राष्ट्र्वादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष मधुसदन शर्मा एडवोकेट, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, युवा प्रधान कपीश शर्मा, कार्यकारी प्रधान हिमांशु पालीवाल, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र तिवाड़ी, गोपाल तिवाड़ी, मैनेजर जयकुमार कौशिक, सहायक  मैनेजर दीपक सगंवाडी़, सुरेश शर्मा, मोहन तिवाड़ी, दिनेश वशिष्ठ, प्रकाशचंद्र भारद्वाज, सोमदत्त शर्मा, महेश भारद्वाज बलवाड़ी, दिनेश वशिष्ठ, दीपक गौड़, सुभाष भारद्वाज, महेन्द्र शर्मा सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर नीव रखी गई। 



इस अवसर पर प्रधान चन्द्रशेखर गौतम ने इस उत्कृष्ट नेक व बड़े कार्य के लिए श्रीमती पारीसा शर्मा सहित पूरे परिवार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया है कि उन्होंने अपने सास-ससुर स्व.लक्ष्मी देवी एवं स्व.रमेश चंद मुदगिल की  पुण्य स्मृति में इस विशाल पूण्य कार्य को करवाने के संकल्प को पूरा किया है। यह परिवार पूर्वजों की भांति हमेशा सामाजिक कार्यों में जुड़ा रहा है। इन्होंने ब्राह्मण सभा व समाज के कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग किया है।

Pathargama News: वीडियोग्राफी के बीच अप्रैल 2021 का राशन बांटना शुरू

Posted: 08 Jul 2022 05:47 AM PDT





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्थानीय विधायक अमित कुमार मंडल द्वारा विधानसभा में उठाए गए प्रश्न पर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार ने बाकी रह गए अप्रैल 2021 के खाद्यान्न आवंटन की मंजूरी दे दी है जिसके आलोक में खाद्यान्न का आवंटन प्राप्त भी हो चुका है| उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जयसवाल ने बताया कि शुक्रवार से ही प्रखंड क्षेत्र के तमाम पीडीएस डीलर के द्वारा बकाया सामान्य राशन का वितरण वीडियोग्राफी के साथ उपभोक्ताओं के बीच शुरू कर दिया गया हैं | उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने डीलर से राशन का उठाव कर लें | खाद्यान्न उठाने में यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो कार्यालय में आकर उनसे संपर्क कर सकते हैं l मालूम हो कि आवंटन के अभाव में वर्ष 2021 के अप्रैल माह का खाद्यान्न उपभोक्ताओं के बीच वितरित नहीं किया जा सका था| विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में इस आशय का प्रश्न उठाया था|

अमन राज:-

Post Bottom Ad

Pages