न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 13, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


क्या है Wi-Fi Calling और कैसे करें इसे यूज? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल

Posted: 12 Jul 2022 07:49 PM PDT

क्या है Wi-Fi Calling और कैसे करें इसे यूज? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल

Wi-Fi calling यूजर्स को खराब नेटवर्क वाले एरिया में वॉइस व वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रोवाइड करता है। हालांकि, यह कोई नया फीचर नहीं है… इसे आए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब भी कई यूजर्स इससे अनजान है। अगर आप भी वाई-फाई कॉलिंग कॉन्सेप्ट से अनजान है, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए Wi-Fi calling और इसे करने के तरीके की जानकारी देने वाले हैं। 
Wi-Fi calling क्या है?

सबसे पहले यह जान लें कि आखिर यह Wi-Fi calling फीचर क्या है। Wi-Fi calling फीचर यूजर को खराब नेटवर्क वाले क्षेत्र में कॉलिंग की सुविधा देता है। हालांकि, इसके लिए यूजर को एक अच्छे-मजबूत वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होगी। इसके अलावा, आपका फोन भी Wi-Fi calling सपोर्ट के साथ आना चाहिए। आज के समय में ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Wi-Fi calling का सपोर्ट के साथ आते हैं।

उदाहरण के तौर पर समझाएं, तो अगर आपका ऑफिस किसी बिल्डिंग की बेसमेंट में है और आपके फोन पर बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं आ रहा लेकिन ऑफिस का वाई-फाई स्ट्रॉन्ग है, तो आप Wi-Fi calling फीचर आपके काफी काम आने वाला है। Wi-Fi calling फीचर की मदद से आप किसी को भी वॉइस व वीडियो कॉल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे- 

ऐसे Android फोन में ऑन करें Wi-Fi calling ऑप्शन-

-Wi-Fi calling फीचर को इनेबल करने के लिए आपको सबसे पहले Phone app ओपन करें।
-यहां आपको Settings पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद Calls में जाना होगा।
-Calls में जाकर आपको Wi-Fi calling का ऑप्शन दिखेगा।
-यहां आपको आपको Wi-Fi calling का टॉगल ऑन करना होगा।
-Wi-Fi calling ऑन करने के बाद अब आप वाई-फाई नेटवर्क पर नॉर्मल कॉल की तरह आसानी से कॉल कर सकेंगे। इंटरनेट पर कनेक्ट होने पर आपको "Internet Call" लिखा दिखेगा, जबकि वाई-फाई पर "Wi-Fi calling" पर दिखेगा।
ऐसे iPhone में ऑन करें Wi-Fi calling ऑप्शन-

–iPhone में सबसे पहले आपको Settings में जाना होगा।
-अब यहां आपको Wi-Fi calling का ऑप्शन दिखेगा।
-Wi-Fi calling का टॉगल ऑन करना होगा।
-टॉगल ऑन करते ही एक पॉप-अप आएगा, जिसमें आपको Wi-Fi calling इनेबल करना होगा।
-अब स्क्रीन पर आ रहे इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके वाई-फाई कॉलिंग सेटिंग पूरी करें।a


बचपन में पिता ने कही थी एक ऐसी बात, जिसे फॉलो करके IPS ऑफिसर बन गईं लकी

Posted: 12 Jul 2022 07:44 PM PDT

बचपन में पिता ने कही थी एक ऐसी बात, जिसे फॉलो करके IPS ऑफिसर बन गईं लकी

IAS Sucees Stories: आईपीएस लकी चौहान (IPS Lucky Chauhan) त्रिपुरा कैडर की अधिकारी हैं और वर्तमान में त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर में एक एसपी के रूप में तैनात हैं. लकी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाली हैं और बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी छात्र थी. उनके पिता ने बचपन में एक ऐसी बात कही थी जिसकी वजह से वह छोटी बच्ची से ही आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती थीं.

बचपन से ही IAS बनने का था जुनून

लकी का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नामक गांव में हुआ था. उनके पिता रोहताश सिंह चौहान पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं. जबकि उनकी मां सुमन लता चौहान शिक्षिका हैं. उसके पिता के अनुसार लकी बचपन से ही होनहार छात्रा थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लकी ने एक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था जब वह नर्सरी क्लास में थीं. जिसके बाद उन्हें एसपी या डीएम ने सम्मानित किया.

पिता की बात को सुनकर सपने को किया फॉलो

यह देख उसके पिता ने उसे एसपी या डीएम बनने को कहा. यह सलाह उसके दिमाग में रहती थी और जब भी कोई उससे उसके सपनों के बारे में पूछता था तो वह अपने पिता की कही हुई बात का जवाब देती थी. लकी ने 12वीं में साइंस को चुना. इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी लिटरेचर और इतिहास में स्नातक किया. स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, लकी ने सहायक कल्याण प्रशासक के रूप में काम करना शुरू किया. हालांकि उनका सपना आईपीएस ऑफिसर बनने का था. इसलिए, उसने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया.

अभी त्रिपुरा के गोमती जिले में हैं तैनात

लकी ने अपनी सरकारी नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी. उसने कड़ी मेहनत की और आखिरकार तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद उसका चयन हो गया. लकी ने वर्ष 2012 में अखिल भारतीय रैंक 246 हासिल की और आईपीएस अधिकारी बन गईं. लकी को उनके प्रशिक्षण के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा त्रिपुरा कैडर दिया गया था. वह अब तक राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. वह वर्तमान में त्रिपुरा के गोमती जिले में उदयपुर के एसपी के रूप में तैनात हैं

बिजली विभाग में काम करने का सुनहरा मौका, जानें जरूरी योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Posted: 12 Jul 2022 07:42 PM PDT

बिजली विभाग में काम करने का सुनहरा मौका, जानें जरूरी योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (UPRVUNL) ने आईटीआई पास उम्मीदवारों को नौकरी का सुनहरा अवसर दिया है. आईटीआई पास अभ्यर्थी टेक्निकल ग्रेड II (Technical Grade II) के पदों पर नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. UPRVUNL के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 12 जुलाई, 2022 से हो रही है और इसकी आखिरी तारीख (Last Date) 5 अगस्त 2022 है. जान लें कि ऑनलाइन अप्लाई के लिए सामान्य और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये फीस देनी होगी. वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन के लिए 826 रुपये का भुगतान करना होगा. UPRVUNL में नौकरी के लिए कैंडिडेट को 10वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास आईटीआई और CCC का डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं, कैंडिडेट की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates of UPRVUNL Technical Grade II Recruitment 2022)

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख- 12 जुलाई, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 05 अगस्त, 2022

आवेदन फीस कितनी लगेगी (Fee For Application)

सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट को ऑनलाइन आवेदन के लिए 1180 रुपये देने होंगे. इसके अलावा एससी/एसटी/दिव्यांग कैंडिडेट को ऑनलाइन आवेदन के लिए 826 रुपये का भुगतान करना होगा.

कुल पदों की संख्या- (Total Post For UPRVUNL Technical Grade II Recruitment 2022)

UPRVUNL ने कुल 128 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें Technical Grade II Mechanical के 57, Technical Grade II Electrical के 59 और Technical Grade II Instrument के 12 पद हैं.

आयु सीमा (Age Limit For UPRVUNL Technical Grade II Recruitment 2022)

कैंडिडेट की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र में छूट (Age Relaxation) UPRVUNL टीजी II 2022 रिक्रूटमेंट रूल्स (UPRVUNL TG II 2022 Recruitment Rules) के हिसाब से दी जाएगी.

योग्यता (Eligibility For UPRVUNL Technical Grade II Recruitment 2022)

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (UPRVUNL) में ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा उसके पास आईटीआई और CCC का डिप्लोमा होना चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

हिमाचल में कोरोना मामलों में उछाल, 356 नए पॉजिटिव, सक्रिय केस 1300 के पार

Posted: 12 Jul 2022 07:37 PM PDT

हिमाचल में कोरोना मामलों में उछाल, 356 नए पॉजिटिव, सक्रिय केस 1300 के पार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल आ रहा है. सूबे में लगातार मामले बढ़ रहे हैं. बीते तीन दिन में 500 के करीब केस रिपोर्ट हो चुके हैं. मंगलवार को प्रदेश में 356 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,350 हो गया है. लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ने लगी है. अस्पतालों में 32 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं. कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 98 और चंबा में भी 96 नए कोरोना मरीज मिले है.

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ा दी गई है. कांगड़ा जिले में 314, चंबा 265, शिमला 153, मंडी 134, हमीरपुर 105, कुल्लू 103, सोलन 77, सिरमौर 67, बिलासपुर 57, किन्नौर 25, ऊना में 32 और लाहौल स्पीति में 18 एक्टिव मरीज हैं. सोमवार को 208 लोगों ने कोरोना को मात दी.

चिंता इस बात की है कि संक्रमण दर भी मंगलवार को 10.35 फीसदी पहुंच गई है. मई और जून माह के पहले पखवाड़े तक राज्य में संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम थी. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को भी चिंता में डाल दिया है. राज्य मंत्रिमंडल की 14 जुलाई को प्रस्तावित बैठक में स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर प्रेजेंटेशन देगा. इसमें कोरोना को लेकर कुछ बंदिशे लगाने की सिफारिश की जा सकती है.

बुधवार के दिन इन उपायों को करने से दूर होती है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी का रहता है घर में सदा वास

Posted: 12 Jul 2022 07:33 PM PDT

बुधवार के दिन इन उपायों को करने से दूर होती है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी का रहता है घर में सदा वास

भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माना गया है और इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में ज्योतिष अनुसार बुधवार के दिन इन उपायों को करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने के साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है...

हर बुधवार के दिन देवी लक्ष्मी के मंदिर में गाय का घी दान करने करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस उपाय से व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है और तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं।

ज्योतिष: बुधवार के दिन इन उपायों को करने से दूर होती है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी का रहता है घर में सदा वास

घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए घर के पूजा स्थल में हर बुधवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर मन में माता लक्ष्मी से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।

वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनों से मुक्ति पाने और मनचाही जीवनसाथी की इच्छा रखने वाले जातकों को हर बुधवार के दिन 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से शीघ्र ही मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन एक नए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर किसी मंदिर में या ब्राह्मण को दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सावन में इन उपायों से मिलता है कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्ति का वरदान

Posted: 12 Jul 2022 07:30 PM PDT

सावन में इन उपायों से मिलता है कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्ति का वरदान

भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए बहुत खास माना गया है। मान्यता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा, व्रत आदि करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्ति का वरदान मिलता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी कुछ उपाय बताए गए हैं जो वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के साथ ही मनचाहे जीवनसाथी की मनोकामना को पूरी करने में सहायक माने जाते हैं...

सावन में इन उपायों से मिलता है कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्ति का वरदान, वैवाहिक जीवन की हर बाधा दूर होने की है मान्यता

मनचाहा वर पाने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में कुंवारी कन्याएं 11 दिन तक लगातार पीले वस्त्र पहनकर भोलेनाथ की पूजा करें और शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। इसके साथ ही ओम पार्वती पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से मनचाहे जीवनसाथी की मनोकामना पूर्ण होती है।

भगवान शिव को बेहद प्रिय नागकेसर को सावन के महीने में शिव जी को अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याएं सावन के महीने में रोजाना भगवान शिव का जलाभिषेक करें और नागकेसर अर्पित करें।

वैवाहिक जीवन में आ रही बाधा दूर करने और मनचाहे वर की प्राप्ति की इच्छा रखने वाली कन्याओं को ज्योतिष अनुसार सावन के महीने में मिट्टी का शिवलिंग बनाकर रोजाना उस पर 108 बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करके भांग, आक का फूल चढ़ाने से भी शीघ्र शुभ परिणाम मिलते हैं।

सावन में सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना है बड़ा शुभ संकेत, जानिए किस बात का है ये इशारा

Posted: 12 Jul 2022 07:28 PM PDT

सावन में सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना है बड़ा शुभ संकेत, जानिए किस बात का है ये इशारा

हर व्यक्ति सोते समय कोई ना कोई सपना देखता है। उसे सपने में तरह-तरह की चीजें और लोग दिखाई देते हैं। वहीं सपने में कई बार हमें किसी मंदिर या भगवान के दर्शन भी हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सावन के महीने में सपने में भोलेनाथ के दर्शन हो जाएं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं भोलेनाथ से जुड़े इन सपनों का क्या है मतलब...

सपने में शिवजी दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में भोलेनाथ के दर्शन होते हैं तो यह एक बेहद शुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपकी हर मनोकामना पूर्ण होने वाली है। साथ ही मान्यता है कि ऐसा सपना देखने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाकर उनकी सच्चे मन से पूजा और प्रार्थना करनी चाहिए।

भगवान शिव का मंदिर दिखाई देना
यदि कोई व्यक्ति सपने में भगवान शिव का मंदिर देवता है तो यह इस बात का इशारा है कि आपके जीवन में चल रही कठिनाइयों से आपको मुक्ति मिलने वाली है और तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं।

सपने में शिवलिंग के दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि यदि आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं तो यह व्यक्ति के मान-सम्मान और यश में वृद्धि का संकेत माना जाता है।

भोलेनाथ का त्रिशूल दिखाई देना
हिंदू धर्म में भगवान शिव का हथियार त्रिशूल बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। वहीं स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि सावन के महीने में किसी व्यक्ति को सपने में शिवजी के त्रिशूल के दर्शन होते हैं तो यह जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलने का इशारा माना जाता है।

हींग के है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

Posted: 12 Jul 2022 07:25 PM PDT

हींग के है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

हींग का इस्तेमाल व्यंजनों में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन हींग स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। हींग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में हींग का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ये सिर दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं हींग का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

Benefits of hing for good health

हींग के फायदे

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हींग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इनका सेवन करने से फिर से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही ये अपच और गैस की समस्याओं से राहत दिलाता है।

पीरियड्स दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
पीरियड्स दर्द से राहत पाने के लिए हींग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट में दर्द और मरोड़ हो होती है। ऐसे में चुटकी भर हींग को पानी के साथ पीने से दर्द से राहत मिलती है।

सिरदर्द कम करने में फायदेमंद
सिरदर्द कम करने के लिए हींग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सिरदर्द कम करने में मदद करता है। सिर दर्द से राहत पाने के लिए चुटकी भर हींग को पानी के साथ पीने से दर्द से राहत मिलती है।

अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें इनके बारे में

Posted: 12 Jul 2022 07:23 PM PDT

अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें इनके बारे में

अधिक मात्रा में का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए आज के समय में ज्यादातर लोग शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शुगर डिटॉक्स को अपना रहे हैं। शुगर डिटॉक्स का मतलब है, चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना। लेकिन कुछ लोगों को शुरुआत में शुगर डिटॉक्स करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर में शुगर लेवल कम हो सकता है, जिसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन जैसे-जैसे आपके शरीर को कम चीनी की आदत हो जाएगी तब सब सही हो जाएगा। चीनी का सेवन बंद करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। वो भी तब जब आपके शरीर को कम चीनी की आदत हो जाएगी। तो आइए जानते हैं अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में

Side effects of sugar detox

शुगर डिटॉक्स के नुकसान

थकान की समस्या हो सकती
अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से थकान की समस्या हो सकती है। क्योंकि जिन लोगों को रोजाना चीनी का सेवन करने की आदत होती है, उन्हें अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से शरीर में शुगर की मात्रा कम हो सकती है, जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

सिर दर्द की समस्या हो सकती
अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को रोजाना चीनी का सेवन करने की आदत होती है, उन्हें अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

अन‍िद्रा की समस्या हो सकती
अचानक से चीनी का सेवन बंद कर देने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। क्योंकि शुगर ड‍िटॉक्‍स आपको खाने की क्रेव‍िंग हो सकती है। जिसकी वजह से अन‍िद्रा की समस्‍या हो सकती है।

मोटापा कम करने के लिए सबसे खास है गर्मी का मौसम! इन 10 उपायों में से अपनाएं कोई भी एक तरीका

Posted: 12 Jul 2022 07:21 PM PDT

मोटापा कम करने के लिए सबसे खास है गर्मी का मौसम! इन 10 उपायों में से अपनाएं कोई भी एक तरीका

सामन्यत: गर्मी का मौसम पसीने, लू व जरा जरा सी बातों में गुस्सा आ जाना, चिड़चिड़ाहट से भरा माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य के हिसाब से इसके अपने ही फायदे भी है।
एक ओर जहां सर्दी में डायजेशन के मामले में मौसम को अच्छा मनाते हुए स्वस्थ्यता की कामना की जाती है। वहीं गर्मी में एक सबसे खास बात ये है कि वे लोग जो अपने वजन या मोटापे को लेकर खासे परेशान है, वे इस मौसम में आसानी से वजन कम कर स्वस्थ काया पा सकते हैं।

आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार के अनुसार भी अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते है, या शरीर को सही आकार में लाना चाहते है। तो गर्मियों के दिन इसके लिए एकदम उपयुक्त हैं।

ऐसे बने इस मौसम में फिट :-...
गर्मियां आ गई है और इस मौसम में फिट दिखने के लिए आपको डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है।

सर्दियों की तुलना में गर्मियों में वजन कम करना अधिक आसान है। इस मौसम में लोगों की खान-पान की आदतें स्वत: ही बदल जाती हैं, साथ ही इस मौसम में अधिक व्यायाम किया जा सकता है।

इस मौसम में शरीर की कार्य प्रणाली धीमी हो जाने के कारण आप ज्यादा नहीं खाते हैं। साथ ही ज्यादा गर्मी लगने के कारण आप तरल पदार्थ जैसे- पानी, जूस इत्यादि ज्यादा लेते हैं, जो शरीर से अशुद्ध पदार्थों को दूर करते हैं।

गर्मियों में वज़न कम करने के लिए उपाय
: गर्मियों में वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है कि आप एक बार में ज्यादा खाना खाने के बजाए बार-बार और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं। अपने सारे दिन के भोजन को नाश्ते, दोपहर के भोजन, शाम के नाश्ते और रात्रिभोज में के हिसाब से बांटें।

: गर्मियों में अपने दिन की शुरुआत हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से करें। जो लोग चाय पीते हैं, वे एक प्याली चाय के साथ बिस्कुट लें सकते हैं और दो या तीन अखरोट या बादाम ले सकते हैं।

: गर्मियों में सुबह की चाय लेने के दो घंटे के बाद आप सलाद या फल ले सकते हैं।

: गर्मियों में दोपहर के भोजन में दो चपातियां, एक कटोरी दाल और हरी सब्जियां लें सकते है। वहीं शाम के नाश्ते में चाय और इडली, ढोकला या भुना चना ले सकते हैं।

: गर्मियों में रात के खाने में सब्जियों का सूप, चपाती और सब्जी लेना चाहिए। वहीं सोने से पहले एक गिलास दूध ले सकते है।

: सबसे खास बात गर्मियों में मैदे से बनी चीजों जैसे समोसा, कचौड़ी व भटूरा, तला-भुना, वसा की अधिक मात्रा वाला दूध, शर्करा एवं मीठा खाने से बचना चाहिए।

: गर्मियों में कोशिश करें कि साबूत अनाज, पत्तों वाली सब्जियां, साबुत दालें, सलाद, चिकन या मछली को आपके भोजन में शामिल हो। गर्मीयों में लाल मांस नहीं खाना चाहिए।

: गर्मियों में कैलोरीज को दूर रखने के लिए फल लेना जरूरी है। तरबूज और मीठा नींबू लेना ज्यादा बेहतर है। भोजन के 40 मिनट पहले या दो घंटे बाद फल खाना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो फलों का जूस पीने से बचें यानि फलों को सीधे खाएं।

: गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डायट लें, गर्मियों के दिनों में चाय का सेवन कम से कम करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें।

मोटापा कम करने के खास प्राचीन नुस्खे...

1. इन दिनों गर्म पानी में एक चम्मच शहद डालकर प्रतिदिन सुबह खाली पेट पीने से कुछ ही समय में परिणाम दिखने लगते हैं, कुछ जगहों पर लोग इसी मिश्रण में एक चम्मच नींबू रस भी डाल देते है, दोनों फार्मूले हितकर हैं।

कई लोग दिन भर सिर्फ नींबू पानी और शहद का मिश्रण पीकर उपवास भी करते है। माना जाता है कि यह एक कारगर देसी फार्मूला है। दरअसल शहद एक काम्पलेक्स शर्करा की तरह है, जो मोटापा कम करने में काफी हद तक मदद करता है।

2. सोंठ, दालचीनी की छाल और काली मिर्च (3 ग्राम प्रत्येक) लेकर कुचल लिया जाए और चूर्ण बनाया जाए। इस पूरे चूर्ण को दो हिस्सों में बांटकर एक हिस्सा सुबह खाली पेट और दूसरा रात सोने से पहले लिया जाना चाहिए। चूर्ण को एक पानी में डालकर, घोलकर पिया जा सकता है।

3. पुदीना की ताजी हरी पत्तियों की चटनी बनाई जाए और चपाती के साथ सेवन किया जाए, असरकारक होती है। आदिवासी पुदीना की चाय भी पीने की सलाह देते हैं।

4. करेले की अध कच्ची सब्जी भी वजन कम करने में काफी मदद करती है, उत्तर मध्यप्रदेश के आदिवासी सहजन या मुनगा की फलियों की सब्जी को मोटापा कम करने में असरकारक मानते हैं


5. लटजीरा या चिरचिटा (आसपेरा) के बीजों को एकत्र करके, किसी मिट्टी के बर्तन में हल्की आंच पर भून लिया जाए और एक-एक चम्मच दिन में दो बार फांकी मार ली जाए, बस देखिए कितनी तेजी से फायदा होता है।

6. ताजी पत्ता गोभी का रस भी वजन कम करने में काफी मदद करता है। आदिवासियों के अनुसार प्रतिदिन रोज सुबह ताजी हरी पत्ता गोभी को पीसकर रस तैयार किया जाए और पिया जाए तो यह शरीर की चर्बी को गलाने में मदद करता है।

खास बात यह भी है कि आधुनिक विज्ञान भी इस बात की पैरवी करता है कि कच्ची पत्ता गोभी शर्करा और अन्य कार्बोहाइड्रेट को वसा में बदलने से रोकती है और यह वजन कम करने में सहायक है।

7. आधा चम्मच सौंफ लेकर एक कप खौलते पानी में डाल दी जाए और 10 मिनिट तक इसे ढांककर रखा जाए और बाद में ठंडा होने पर पी लिया जाए। ऐसा तीन माह तक लगातार किया जाना चाहिए, वजन कम होने लगता है।

8. खाना खाने के 20 मिनट बाद दिमाग को पेट भरे होने का मेसेज मिलता है और उसके बाद ही भूख शांत होने का अहसास होता है, इसलिए धीरे-धीरे और चबा-चबा कर खाना चाहिए।

9. सेयाबीन में मौजूद लेसिथिन केमिकल सेल्स पर फैट जमा होने से रोकता है। हफ्ते में कम से कम तीन बार सोयाबीन खाने से शरीर में फैट से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सब्जी या चावल आदि में डालकर खा सकते हैं। सोयाबीन क्रंच से उपमा या भूर्जी भी बना सकते हैं।

10. फाइबर और कॉम्पलैक्स कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से शकरकंदी वजन कम करने के अलावा डायबिटीज भी कंट्रोल में रखती है।डायबिटीज के मरीज ज्यादातर मोटे होते हैं। शकरकंदी खाने से उन्हें बार-बार भूख नहीं लगती और वह जल्द वजन पर नियंत्रण पा लेते हैं।

11. गाजर का भरपूर सेवन किया जाना चाहिए खास तौर से खाना खाने से पहले। आधुनिक विज्ञान भी गाजर को मोटापा कम करने में कारगर मानता है।

12. आयुर्वेद के जानकारों की मानें तो खाना खाने के एक घंटे के बाद एक ग्लास गर्म पानी पीने से मोटापा कम होता है। गर्म पानी का मतलब यह कि जितना आप आसानी से सिप कर सके। धीरे-धीरे यह प्रक्रिया करने से शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरी और वसा नष्ट होती है जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

13. इस हेतु एक तपेली पानी में एक मुट्ठी अजवायन और एक चम्मच नमक डालकर उबलने रख दें। जब भाप उठने लगे, तब इस पर जाली या आटा छानने की छन्नी रख दें। दो छोटे नैपकिन या कपड़े ठण्डे पानी में गीले कर निचोड़ लें और तह करके एक-एक कर जाली पर रख गरम करें और पेट पर रखकर सेंकें। प्रतिदिन 10 मिनट सेंक करना पर्याप्त है। कुछ दिनो में पेट का आकार घटने लगेगा।

14. दुबले होने के लिए दूध और शुद्ध घी का सेवन करना बन्द न करें। वरना शरीर में कमजोरी, रूखापन, वातविकार, जोड़ों में दर्द, गैस ट्रबल आदि होने की शिकायतें पैदा होने लगेंगी।

15. एक दिन में लगभग २ लीटर पानी पीने की कोशिश करें। अध्ययन से पता चलता है कि खूप पानी पीने से इन्सान स्वस्थ रहता है। यह आपको मोटापा कम करने में भी मदद करता है। हमेशा, आप के साथ एक पानी की बोतल रखें।

16. भुजंगासन, शलभासन, उत्तानपादासन, सर्वागासऩ, हलासन, सूर्य नमस्कार। इनमें शुरू के पाँच आसनों में 2-2 मिनट और सूर्य नमस्कार पांच बार करें तो पांच मिनट यानी कुल 15 मिनट लगेंगे।

17. यदि आप मोटापे को कम करना चाहते है तो भोजन में गेहूं के आटे की चपाती लेना बन्द करके जौ-चने के आटे की चपाती लेना शुरू कर दें। इसका अनुपात है 10 किलो चना व 2 किलो जौ। इन्हें मिलाकर पिसवा लें और इ सी आटे की चपाती खाएं। इससे सिर्फ पेट और कमर ही नहीं सारे शरीर का मोटापा कम हो जाएगा।

बुमराह-शमी के तूफान में उड़ी इंग्लिश टीम, इतिहास के सबसे छोटे स्कोर पर किया ढेर, टूटे ये 6 रिकॉर्ड

Posted: 12 Jul 2022 07:11 PM PDT

बुमराह-शमी के तूफान में उड़ी इंग्लिश टीम, इतिहास के सबसे छोटे स्कोर पर किया ढेर, टूटे ये 6 रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल ग्रांउड में खेला जा रहा है. जहां भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह नतमस्तक नज़र आऐ. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की सदाबहार जोड़ी के आगे इंग्लैंड की टीम केवल 25.2 ओवर में ही 110 रन पर सिमट गई. इस बीच बुमराह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए. वहीं शमी ने 3 विकेट लेकर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली.

दूसरे ओवर में गिरा पहला विकेट

इंग्लैंड को पहला झटका टीम इंडिया ने दूसरे ओवर में दे दिया, जसप्रीत बुमराह की बॉल पर शॉट खेलने के चक्कर में जेसन रॉय इनसाइड एज लगवा बैठे. और बॉल सीधा स्टम्प में घुस गई. इंग्लैंड को यहां एक के बाद विकेट ले रही थी और इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से कोलैप्स पर गया.

जेसन रॉय के बाद जो रूट और बेन स्टोक्स भी आते ही चले गए और खाता नहीं खेल पाए. इंग्लैंड ने सिर्फ सात के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और जॉस बटलर ने चीज़ों को संभाला लेकिन वह सिर्फ 10 रन ही जोड़ पाए थे कि 17 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिर गया.

शमी रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ जोश बटलर को विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल की. उनके अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे किए हैं और वह सबसे कम मैचों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के गेंदबाज बन गए हैं.

मोहम्मद शमी भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास के 48 साल के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होने केवल 80 मैचों में यह आंकड़ा छुआ है. उनसे पहले ये रिकॉर्ड अजित अगरकर के नाम था. अगरकर ने 97 वनडे मैच खेलकर 150 विकेट पूरे किए थे.

अगर विश्व क्रिकेट की बात करें तो शमी, राशिद खान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे इस सूची में मिचेल स्टार्क (77 मैच) और सकलेन मुश्ताक (78 मैच) हैं.

इंग्लैंड ने दूसरी बार बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम के तीन शीर्ष क्रम बल्लेबाज- जो रूट बेन स्टोक्स जेसन रॉय बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. गौरतलब है कि इंग्लैंड के वनडे क्रकेट इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है. इससे पहले साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड टीम के तीन शीर्ष बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे.

वहीं भारत के खिलाफ यह इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले इंग्लिश टीम 2006 में जयपुर में 125 रन पर ऑल आउट हुई थी. उस मैच में इरफान पठान ने अहम भूमिका निभाई थी.


#HRTC : टॉयलेट कर बस में फेंकी बोतल, नई बसों के चार्जिंग प्वाइंट भी तोड़ रहे यात्री

Posted: 12 Jul 2022 10:14 AM PDT

शिमला, 12 जुलाई : हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (Himachal Pradesh Road Transport corporation) ने हाल ही में यात्रियों की सुविधा के लिए नई डीलक्स व सामान्य बसों को उतारा है। खास बात यह है कि "हिमधारा" (Himdhara) सेवा के तहत यात्रियों को लंबे रूट पर सस्ती एसी डीलक्स सेवा (AC Deluxe Service) भी उपलब्ध करवाई गई है, लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
निगम के एक चालक द्वारा नई बस में तोड़फोड़ व प्लास्टिक की बोतल में पेशाब तक करने की कड़वी तस्वीरों को दिखाया है। चालक की वीडियो अपील वास्तव में ही आईना दिखाने वाली है। फिलहाल पुख्ता तौर पता नहीं चल रहा है कि ये वीडियो निगम के किस डिपो से जुड़ा है, लेकिन बताया जा रहा है कि वीडियो रामपुर डिपो (Rampur Depot) से सामने आया है। इसमें साफ तौर पर दिखाया गया है कि मोबाइल चार्जिंग के लिए जो प्वाइंट लगाए गए थे, उन्हें यात्रियों ने बेरहमी से तोड़ दिया है।
बसों को चले एक महीना भी नहीं हुआ है, इसी बीच सफर करने वाले एक यात्री ने हद ही कर दी। यात्री ने चलती बस में प्लास्टिक की बोतल में पहले पेशाब किया, फिर बोतल को बस में ही फैंक दिया। वीडियो बनाने वाले चालक का ये भी कहना था कि शौच की इमरजेंसी में बस को रोका भी जा सकता है।    

अपील का असर यात्रियों पर पड़ेगा या नहीं, इस बात की तो कोई गारंटी नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को बसों की चौकीदारी भी खुद करनी होगी। उसी सूरत में बस के भीतर सुविधाएं लंबे समय तक उपलब्ध रहेगी। मसलन, अगर बस में बैठा पैसेंजर यह देखता है कि बस में उपलब्ध सुविधाओं से छेड़छाड़ की जा रही है, तो तुरंत इसकी सूचना निगम के बस में मौजूद चालक व परिचालक को देनी चाहिए या फिर शिकायत कक्ष में इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।

न्यूज़ीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान का हुआ निधन, भारत के खिलाफ खेला था अपना अंतिम मैच !

Posted: 12 Jul 2022 10:07 AM PDT

न्यूजीलैंड और इसके फैंस अभी इस बात की खुशियां मना ही रहे थे, की उन्हे एक सदमा लगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज बैरी सिंक्लेयर का सोमवार को निधन हो गया।

बता दे, की वे 85 साल के हो गए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को बैरी सिंक्लेयर के निधन की खबर दी।
वे 1960 के दशक में कीवी टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे, उस दौरान उन्होंने कीवी टीम के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पारियों को अंजाम दिया था।

कीवी बोर्ड ने एक ट्वीट पर सिंक्लेयर के निधन पर शोक जताया है। अपने इस ट्वीट में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया, की न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान बैरी सिंक्लेयर के निधन पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड बेहद दुखी है।
आगे बताया, की वे 85 साल के थे। वेलिंगटन के कमाल के बल्लेबाज बैरी ने 21 टेस्ट मैच में से 3 बतौर कप्तान खेले थे।

BSNL के सस्ते 31 दिन वाले Plan ने उड़ाई Jio की नींद! ज्यादा डाटा के साथ कॉलिंग भी फ्री

Posted: 12 Jul 2022 09:55 AM PDT

बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स को कई प्रीपेड प्लान उपलब्ध करता है जिसके साथ उन्हें 30 Days Validity या एक महीने की वैधता मिलती है। इसी कड़ी में कंपनी ने कुछ समय पहले अपने दो नए मंथली रिचार्ज प्लान की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। Bharat Sanchar Nigam Limited ने घोषणा की थी कि 228 रुपये और 239 रुपये (BSNL Announces Rs 228 and Rs 239 Plans) वाले प्लान में पूरे एक महीने की वैधता (Monthly Validity Plan) मिलेगी। इन प्लान के बेनिफिट्स को देखते हुए आज हम आपको इन प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो हैवी डाटा यूजर्स के लिए बनाए गए हैं। इतना ही नहीं ये प्लान Reliance Jio और Airtel के प्लान को भी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं BSNL के इन दो नए प्रीपेड प्लान के बारे में डिटेल में…

BSNL 1 Month Validity Recharge

  1. BSNL Rs 228 Prepaid Plan
  2. BSNL Rs 239 Prepaid Plan

BSNL का 228 रुपये वाला प्लान

अगर बात करें BSNL के 228 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तो यह मंथली वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2GB डेली डाटा का लाभ मिलेगा। मिलने वाला डाटा खत्म होने के बाद भी ग्राहकों को 80 Kbps पर डाटा मिलता रहेगा। इतना ही नहीं प्लान में 100 SMS प्रति दिन मिलेंगे। बीएसएनएल इस प्लान के साथ ग्राहकों के लिए प्रोग्रेसिव वेब ऐप पर चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस को का लाभ भी दिया जा रहा है

BSNL का 239 रुपये वाला प्लान

अब बात करते हैं BSNL के 239 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें 10 रुपये के टॉकटाइम के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। टॉकटाइम यूजर के मुख्य अकाउंट में जोड़ा जाएगा। वहीं, यूजर्स को 100 एसएमएस/दिन के साथ 2GB डेली डाटा का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही इस प्लान में 2GB डाटा की खपत के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 Kbps हो जाएगी।

BSNL 1 महीने की वैधता वाले रिचार्ज

यह प्लान अपने आप में अनूठे और खास इसलिए भी हैं क्योंकि इनमें किसी भी तरह की कोई फिक्स वैलिडिटी नहीं मिलती। यानी इस प्लान में दिनों की सीमा तय नहीं की गई है बल्कि जितने दिनों का कोई महीना होगा, यह प्लान उतने दिनों के लिए ही काम करेगा। अगर किसी महीने में 30 दिन होंगे तो यह BSNL Plan 30 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करेगा और अगर 31 दिन वाला महीना हुआ तो बीएसएनएल के इस इन प्लान में 31 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी। कुल मिलाकर महीने की जिस तारीख पर बीएसएनएल का यह रिचार्ज करवाया जाएगा, अगले महीने की उसी तारीख तक यह प्लान काम करेगा।

भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से हराकर सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की है.

Posted: 12 Jul 2022 09:34 AM PDT

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड (India vs England) को वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया. भारत ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहले 110 रन पर समेटा. यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर भी है. गेंदबाजों के इस बेहतरीन प्रदर्शन को बल्लेबाजों ने खूबसूरती से अंजाम तक पहुंचाया. नतीजा यह रहा कि भारत ने 31.2 ओवर बाकी रहते 10 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया. यह मैच लंदन के द ओवल ग्राउंड पर खेला गया. आइए बताते हैं कि भारतीय जीत के हीरो कौन-कौन खिलाड़ी रहे.
बूम-बूम बुमराह की धूम इस मैच के सबसे बड़े हीरो जसप्रीत बुमराह रहे. उन्होंने पहले ही ओवर से धमाल मचाया और अपना स्पेल 7.2-3-19-6 पर खत्म किया. बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जेसन रॉय और जो रूट को अपने पहले ओवर में ही चलता कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो को और चौथे ओवर में लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया. इसके चलते इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 25 रन हो गया. 
बुमराह ने बाकी दो विकेट अपने दूसरे स्पेल में लिए.मोहम्मद शमी ने भी बनाया रिकॉर्ड अगर एक छोर से बुमराह आग बरसा रहे थे तो दूसरे छोर से भी अंग्रेजों को कोई राहत नहीं थी. दूसरे छोर से मोहम्मद शमी की स्विंग गेंदबाजी इंग्लिश खिलाड़ियों के होश उड़ा रही थी. शमी ने बेन स्टोक्स को अपना पहला शिकार बनाया. उन्होंने स्टोक्स को विकेट के पीछे कैच करवाया. इसके बाद अंग्रेज कप्तान जोस बटलर की बारी आई. शमी ने बटलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाया. शमी के तीसरे और आखिरी शिकार क्रेग ओवर्टन बने. शमी ने इसके साथ ही सबसे तेजी से 150 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया.

Post Bottom Ad

Pages