न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, Indian Navy में 2800 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
- मंडीः फोन पर करती थी अंजान लोगो से बात, बात करते पकड़ लिया तो घर छोड़ गई पत्नी, बच्चे और पति परेशान
- क्या महीना पूरा होने से पहले ही खाली हो जाती है जेब? अपना लें ये 3 आसान उपाय; कभी खाली नहीं रहेगा पर्स
- सिर पर लगाएं इस खास बीज से बना तेल, सफेद बालों समेत 5 परेशानियां होंगी दूर
- 60 उम्र वालों की बल्ले बल्ले! हर महीने मिलेंगे ₹1000, फटाफट यहां से करें पंजीकरण
- सुनील ग्रोवर फिर बनेंगे डॉ. मशहूर गुलाटी, हंसा-हंसा कर फिर करेंगे लोटपोट
- TV पर नहीं देख पाएंगे वेस्टइंडीज सीरीज, इस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग; हर मैच के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये
| 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, Indian Navy में 2800 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी Posted: 21 Jul 2022 06:42 PM PDT Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022: भारतीय नौसेना (Indian Navy) की तरफ से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (Agniveer SSR) के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस वैकेंसी के तहत एसएसआर के 2800 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिसमें से 560 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं. इसके लिए अभ्यर्थी 15 जुलाई 2022 से आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. भारतीय नौसेना द्वारा एसएसआर कोर्स को नवंबर महीने में शुरू किया जाएगा. इसके लिए अक्टूबर महीने में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए भी बुलाया जाएगा. शैक्षिक योग्यता इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास किया होना अनिवार्य है. आयु सीमा एसएसआर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 नवंबर 1999 से लेकर 30 अप्रैल 2005 के बीच की होनी चाहिए. शारीरिक योग्यता अभ्यर्थी की न्यूनतम हाइट 157 सेंटीमीटर होना अनुवार्य है. हालांकि, शारीरिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं. चयन प्रक्रिया इस पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. ऐसे कर सकेंगे आवेदन 1. अभ्यर्थी सबसे पहले भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं. 2. इसके बाद आप लॉगिन कर current opportunities पर क्लिक करें. 3. अब आप अप्लाई के लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें. 4. इसके बाद आप भविष्य के लिए अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें. |
| मंडीः फोन पर करती थी अंजान लोगो से बात, बात करते पकड़ लिया तो घर छोड़ गई पत्नी, बच्चे और पति परेशान Posted: 21 Jul 2022 06:32 PM PDT मंडी. पति ने जब अपनी पत्नी को किसी अंजान के साथ फोन पर बात करते हुए देखा और इसके बारे में पूछताछ करना शुरू की, तो इसी बात से नाराज पत्नी घर छोड़कर चली गई. अब परेशान पति अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है. जानकारी के अनुसार, लापता महिला के पति मोनू ठाकुर ने इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर में 14 जुलाई 2022 को शिकायत दर्ज करवा दी है. लापता महिला का नाम नेहा पत्नी मोनू ठाकुर है, जोकि मंडी शहर के साथ लगते सदयाणा गांव की रहने वाली है और इसकी आयु 22 वर्ष है. मोनू ठाकुर ने पुलिस को दी गुमशुदगी की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी किसी अंजान व्यक्ति के साथ फोन पर बात कर रही थी, जब उसे इस बात का पता चला तो उसने सच जानना चाहा. लेकिन पत्नी ने सच बताने की बजाय फोन को घर पर छोड़ा और खुद कहीं चली गई. उसके बाद आज दिन तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है. पति ने जब अपनी पत्नी के फोन को चैक किया तो इंस्टाग्राम पर दो लोगों के साथ चैट भी पकड़ी है. मोनू ने लोगों से गुहार लगाई है कि यदि किसी को उसकी पत्नी दिखाई दे तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें. वहीं मोनू ने अपना नंबर भी जारी किया है. 7018284980 नंबर पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है. लापता महिला के दो बच्चे हैं जिसमें 6 वर्षीय बेटा और 4 वर्षीय बेटी है. दोनों बच्चे अपनी मां की राह ताक रहे हैं. |
| Posted: 21 Jul 2022 06:27 PM PDT How to please Maa Lakshmi: बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास पैसा कभी नहीं टिकता. महीना का आखिरी हफ्ता आते-आते उनकी जेब खाली हो चुकी होती है. इसके बाद उन्हें बाकी दिनों में घर का खर्च चलाने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ती है. लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता है. आखिर माता लक्ष्मी उनसे ही क्यों रूठी रहती हैं. ज्योतिष शास्त्रियों का कहना है कि इसका राज उस इंसान की कुंडली में छिपा होता है. बुध ग्रह के हाथ में होता है आय-व्यय का नियंत्रण ज्योतिष को जानने वाले विद्वानों के मुताबिक किसी भी इंसान की कुंडली का 11वां भाग आय को नियंत्रित रखता है. जबकि बुध ग्रह किसी जातक के आय-व्यय की क्षमता को अपने नियंत्रण में रखते हैं. अगर किसी वजह से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है तो जातक के पास धन ज्यादा देर नहीं टिक पाता और वह चाहकर भी बचत नहीं कर सकता. रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखें वास्तु शास्त्र में इस स्थिति का निदान भी बताया गया है. एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक घर में रसोई को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए. इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं. मां अन्नपूर्णा को मां लक्ष्मी का ही दूसरा रूप माना जाता है. ऐसा करने से आपके हाथ में पैसा रुकना शुरू हो जाएगा और महीने के आखिर तक आपकी जेब भरी रहेगी. जरूरतमंदों को करते रहें दान-पुण्य धर्म शास्त्रों के मुताबिक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए समय-समय पर जरूरतमंदों को धन का कुछ अंश दान करते रहना चाहिए. ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे आपका घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है और परिवार में लगातार धन का प्रवाह बना रहता है. पैसे रखने की जगह को करें सही घर में तिजोरी सही जगह न होने से भी आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती हैं. इसके लिए आप तिजोरी को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें. ऐसा करने से आपका बैंक बैलेंस बढ़िया बना रहता है और हाथ में भी पैसों की आमद होती रहती है. होती है. |
| सिर पर लगाएं इस खास बीज से बना तेल, सफेद बालों समेत 5 परेशानियां होंगी दूर Posted: 21 Jul 2022 06:23 PM PDT Black Currant Seed Oil For Premature White Hair: कच्ची उम्र में सफेद बाल आना मौजूदा दौर की एक बड़ी समस्या बन चुकी है, इससे पीछा छुड़ाना इतना आसान नहीं. जब किसी 20 से 25 साल के युवा के सिर पर पहली बार सफेदी दिखती है तो टेंशन बढ़ना लाजमी है. इसके कारण कई बार वो कॉन्फिडेंस की कमी और शर्मिंदगी का सामना करते हैं. कुछ युवा तो केमिकल युक्त हेयर डाई या महंगे हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बालों के डैमेज और रूखे होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में वो कौन सा उपाय है जिसकी मदद से व्हाइट हेयर को डार्क किया जा सकता है. इस फल के तेल से बालों को होगा फायदा हम और आप में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें ब्लैक करेंट आइसक्रीम काफी पसंद आता है. कुछ लोगों ने ब्लैक करेंट केक भी खाया होगा. इस फल का फायदा हमारे बालों के लिए भी हो सकता है, क्या आपने कभी ब्लैक करेंट सीड ऑयल ट्राई किया है. इसे बालों के पोषण के लिहाज से काफी लाभकारी माना जाता है. अगर आप इनके फायदों के बारे में जान जाएंगे, तो कभी इसे यूज करने से नहीं चूकेंगे. ब्लैक करंट सीड ऑयल को करें ट्राई ब्लैक करंट दिखने में जामुन जैसा लगता है. इसकी पैदावार खास तौर से यूरोप और एशिया में की जाती है. इसका उपयोग न सिर्फ लजीज डिशेज में किया जाता है बल्कि ये औषधि निर्माण के भी काम आता है. इस फल के बीजों से ब्लैक करंट ऑयल बनाया जाता है. इसमें विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो बालों की सेहत के लिए काफी जरूरी है. ब्लैक करंट सीड ऑयल से बालों को मिलने वाले फायदे 1. ब्लैक करंट के बीजों से बने तेल को अगर सिर पर लगाएंगे तो सफेद बालों को फिर से डार्क करने में मदद मिलेगी. 2. जिन लोगों को हेयर फॉल की परेशानी है उन्हें ब्लैक करंट सीड ऑयल का यूज जरूर करना चाहिए, इससे बाल टूटने बंद हो जाएंगे 3. बदलते मौसम और वातावरण में नमी के कारण स्कैल्प में डैंड्रफ की समस्या होना आम बात हैं, इस तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रूसी को मिटा देते हैं 4. बालों में रूखापन आ जाए तो इसका लुक बेहद अजीब हो जाता है, ऐसे में ब्लैक करंट सीड ऑयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. 5. ब्लैक करंट के बीजों से बने तेल की मदद से सिर के बाल तेजी से बढ़ते हैं, क्योंकि इस ऑयल में हेयर ग्रोथ प्रॉपर्टीज पाई जाती है. |
| 60 उम्र वालों की बल्ले बल्ले! हर महीने मिलेंगे ₹1000, फटाफट यहां से करें पंजीकरण Posted: 21 Jul 2022 06:20 PM PDT अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं है तो आप सरकारी पेंशन योजना अटल पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। वृद्धावस्था में पेंशन एक बड़ा सहारा है। देश में अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं, यानी उन्होंने बुढ़ापे में पेंशन के लिए कदम उठाए हैं। लेकिन आप इस योजना का लाभ तभी उठा पाएंगे जब आप इसमें निवेश करेंगे। इस योजना में निवेश करना बहुत ही आसान है। आप केवल एक चार्ट की मदद से APY से जुड़ सकते हैं। सरकार द्वारा जारी APY चार्ट में अपनी उम्र का पता लगाएं और निवेश करना शुरू करें। इस चार्ट में आपको पता चलेगा कि वृद्धावस्था में पेंशन के लिए आपको हर महीने कितना पैसा जमा करना होगा। 60 साल की उम्र होते ही हर महीने एक तय रकम पेंशन के तौर पर मिलने लगेगी। आपको दैनिक खर्चों के लिए किसी का रास्ता तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक सरकारी पेंशन योजना है और इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। निवेश के आधार पर आपको हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। हर महीने दी जाने वाली गारंटीड पेंशन : इतना ही नहीं अटल पेंशन योजना से जुड़कर पति-पत्नी दोनों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक पेंशन मिल सकती है। इस योजना का लाभ भारत का कोई भी नागरिक उठा सकता है। अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है तो तुरंत अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाएं। क्योंकि 40 साल से ऊपर के लोग इस योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं। इस योजना में शामिल होने की आयु 18 से 40 वर्ष है। इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल के लिए निवेश करना होगा। 60 साल की उम्र होते ही आपको हर महीने पेंशन की राशि मिलने लगेगी। आपको कितनी पेंशन मिलेगी? अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आप इस योजना में हर महीने 210 रुपये यानि 7 रुपये प्रतिदिन निवेश करके 5000 रुपये प्रतिमाह पेंशन पा सकते हैं। वहीं अगर 60 साल की उम्र के बाद सिर्फ 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन की जरूरत है तो इसके लिए 18 साल की उम्र से हर महीने सिर्फ 42 रुपये जमा करने होंगे. APY में हर महीने गारंटीड पेंशन : यदि निवेशक 60 वर्ष की आयु से पहले अपनी राशि निकालना चाहता है तो कुछ परिस्थितियों में यह संभव है। वहीं अगर पति की मौत 60 साल से पहले ही हो जाती है तो उसकी पत्नी को ही पेंशन मिलेगी। पति-पत्नी दोनों की मृत्यु होने पर नॉमिनी को ही पूरा पैसा वापस मिलेगा। अटल पेंशन योजना खाता खोलने की प्रक्रिया : अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए आपका बैंक या डाकघर में खाता होना चाहिए। आधार कार्ड और सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इस योजना में पैसा जमा करने के लिए मासिक, त्रैमासिक और अर्धवार्षिक सुविधा उपलब्ध है। साथ ही ऑटो डेबिट की सुविधा उपलब्ध है, यानी आपके खाते से पैसा अपने आप कट जाएगा। अटल पेंशन योजना टैक्स सेविंग : अटल पेंशन योजना में निवेश करके आप पेंशन पाने के साथ-साथ टैक्स भी बचा सकते हैं। इस योजना में निवेश करके आप 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं। यह छूट आयकर की धारा 80सी के तहत उपलब्ध है। अटल पेंशन योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने मई-2015 में की थी। |
| सुनील ग्रोवर फिर बनेंगे डॉ. मशहूर गुलाटी, हंसा-हंसा कर फिर करेंगे लोटपोट Posted: 21 Jul 2022 06:17 PM PDT कभी 'गुत्थी', कभी 'रिंकू भाभी' तो कभी 'डॉ. मशहूर गुलाटी' बनकर फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया. 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) उन्होंने अपने अतरंगी स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया. लोग काफी समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए है. लंबे समय के बाद सुनील ग्रोवर 'डॉ. मशहूर गुलाटी' बनकर एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं. सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इन दिनों फिल्मों, वेब सीरीज और अपने अन्य प्रोजेक्ट्स पर अपना सारा फोकस किए हुए हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि सुनील एक बार फिर कपिल के शो में नजर आएंगे तो खबर आपके लिए ही है. 'डॉ. मशहूर गुलाटी' कपिल के शो में नहीं बल्कि अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) और शेखर सुमन (Shekhar Suman) के शो में नजर आएंगे. 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में 'डॉ. मशहूर गुलाटी' के रूप में एक बार फिर सभी को हंसाने के लिए कॉमेडी शो में कमबैक कर रहे हैं. मेकर्स ने 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' का नया प्रोमो रिलीज किया है.इसमें सुनील ग्रोवर, डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर स्टेज पर एंट्री करते हैं और पूरी महफिल लूट ले जाते हैं. प्रोमो में 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में सुनील ग्रोवर, 'डॉ. मशहूर गुलाटी' बनकर हाथ में बाल्टी लिए एंट्री करते हैं. वह अपने पंच से सबको लोगों को खूब हंसा रहे हैं. इस दौरान वह अर्चना पूरन सिंह के साथ खूब फ्लर्ट भी करते भी दिखाई दे रहे हैं. फैंस सुनील ग्रोवर को वापस देखकर बेहद एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में सुनील ग्रोवर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी बायपास सर्जरी की गई थीं. अस्पताल में कुछ दिन गुजारने के बाद उन्हें डॉक्टर्स ने छुट्टी दे दी थी, लेकिन आराम करने की सलाह दी थी. करीब 4 महीने से ज्यादा आराम करने के बाद वह एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. |
| Posted: 21 Jul 2022 06:11 PM PDT 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम जल्द ही वेस्टइंडीज रवाना होगी। सीरीज का पहला एक दिवसीय मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। भारत ने हाल ही में वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। ऐसे में टीम के हौसले बुलंद हैं और उनकी नजर लगातार सीरीज जीतने पर होगी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वनडे सीरीज के लिए सीनियर ओपनर शिखर धवन को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है जबकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। केएल राहुल ने शुरू की प्रैक्टिस नियमित कप्तान रोहित शर्मा को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है, लेकिन पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वह मेन इन ब्लू की अगुवाई करेंगे। यहां तक कि उप-कप्तान केएल राहुल और रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव भी टी20 सीरीज के लिए वापसी करेंगे, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करती है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर काम कर रहे हैं। हाल ही में केएल राहुल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। यह वीडियो एनसीए का, चकदा एक्सप्रेस झूलन गोस्वामी राहुल को बॉलिंग कर रही हैं। युवाओं के पास अच्छा मौका पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत सहित प्रमुख खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास इस सीरीज अच्छा प्रदर्शन कर अपने आप को साबित करने का मौका है। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी ब्रेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज के पास भी भारत की बी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने का मौका होगा। जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल सीरीज का पहला वनडे जहां 22 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं दूसरा और तीसरा क्रमश: 24 और 27 तारीख को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे। सभी खेल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। मैचों का प्रसारण दूरदर्शन यानी डीडी स्पोर्ट्स द्वारा टेलीविजन पर किया जाएगा जो वेस्टइंडीज बनाम भारत सीमित ओवरों की सीरीज का विशेष प्रसारक है। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगी। एक मैच को देखने के लिए फैंस को 99 रुपये चुकाने होंगे। दोनों टीमें इस प्रकार हैंभारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), शमरह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडेन सील्स। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






