न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- IND Vs ENG 1st T20 Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे फ्री लाइव देख सकते हैं
- कुल्लू में कांगड़ा का राहुल भी लापता, जहां कमरा था वहां है अब मलबे का ढेर
- रूठे भाई को मनाने और घर की सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन पर करें ये चमत्कारिक उपाय, फिर देखें कमाल!
- हिमाचल: बच्ची के गले में फंस गया लोहे का नट, मातम में बदला शादी का जश्न
- इस तरह गूगल पे में बदलें अपनी UPI Id, फॉलो करें ये स्टेप्स
- IPS अफसर की बेटी बनी IAS, UPSC एग्जाम में 1 बार फेल होने के बाद ऐसे पाई सफलता
- Indian Army Recruitment 2022: इंडियन आर्मी में 8वीं पास तक के लिए भर्ती शुरू
- जामुन खाने के हैं शौकीन तो जान लें कि किन गलतियों से हो जाता है शरीर पर उल्टा असर!
- स्पर्म का रोज यूं जाया होना ऐसे पड़ता है भारी, बरतें सावधानी
- रोजाना सुबह उठते ही खाएं ये चीजें, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे
- हज में मुस्लिम क्या करते हैं? इससे जुड़ी जरूरी बातें जो आपको होनी चाहिए मालूम
- जाने भारत और इंग्लैंड के बीच टी ट्वेंटी और वनडे सीरीज भारतीय समयानुसार कब खेली जाएगी
| IND Vs ENG 1st T20 Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे फ्री लाइव देख सकते हैं Posted: 07 Jul 2022 06:31 AM PDT ND vs ENG: आज यानि 7 जुलाई से तीन टी20 भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैचों का आरंभ होना है. आज के दिन ही इस सीरीज का पहला ही मैच जीतकर टीम इंडिया अपने हार के गम को कम करेगी . रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव हो जाने की वजह से पिछले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाया गया था.इस बार फिर से आज के मैच मे रोहित शर्मा टी20 की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला मैच 7 जुलाई को कहां कब और कैसे देखनी के लिए नीचे जानकारी दी जा रहाई है कब, कहां और कैसे देखें यह मैच आपको बता दें, 7 जुलाई को इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला मैच साउथैम्प्टन में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच आज रात 10:30 बजे शुरु होगा. अगर इस मैच को आप टीवी पर हिन्दी में देखने चाहते है तो सोनी टेन 3 पर देखना होगा . वहीं , इस मैच को इंगलिश मे में देखना चाहते हो तो सोनी सिक्स टीवी मे लगाना पड़ेगा. टीवी के अलावा इस मैच को मोबाइल पर सीधा प्रसारण देखने के लिए मोबाइल मे सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा , क्या है पूरी सीरीज का शेड्यूल इस सीरीज का पहला टी20 मैच 7 जुलाई को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टी20 मैच 9 जुलाई को बर्मिंघम के मैदान में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का आखिरी मैच 10 जुलाई यानी अगले ही दिन नॉटिंघम में होगा. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ही वनडे सीरीज खेलेगी . वन डे सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई को केनिंगटन ओवल के मैदान में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. अंत मे इस सीरीज का आखिरी वन डे मैच 17 जुलाई को ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला |
| कुल्लू में कांगड़ा का राहुल भी लापता, जहां कमरा था वहां है अब मलबे का ढेर Posted: 07 Jul 2022 06:18 AM PDT हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में कल सुबह बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया था. बादल फटने से आई बाढ़ में कई घर बह गए और चार लोगों के लापता होने की भी खबर आई थी. चोज गांव की ओर जाने वाला पुल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. गांववासी अभी तक कल के हादसे को लेकर दहशत में हैं और इस बीच कांगड़ा से एक खबर आई है कि कुल्लु हादसे में जो लापता लोग है उनमें से एक युवक कांगड़ा के गरीब परिवार का भी लापता है. बता दे की परसो शाम में मां की अपने बेटे से आखरी बार बात हुई थी. कल्लु हादसे का पता चलते ही परिवारजनो ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क ना होने के बाद परिवार चिंता में आ गया. उसके तुरंत बाद परिवार के कुछ सदस्य और कांगडा परिषद के प्रधान युवक की खोज करने कुल्लु की और रवाना हो गए. रिश्तेदारो और परिवारजनों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि युवक को तलाश करने में परिवारजनो की मदद की जाए. |
| रूठे भाई को मनाने और घर की सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन पर करें ये चमत्कारिक उपाय, फिर देखें कमाल! Posted: 07 Jul 2022 03:23 AM PDT Raksha Bandhan 2022: हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्योहार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। रक्षा बंधन का पावन पर्व भोलेशंकर के पसंदीदा महीना सावन के पूर्णिमा तीथि को मनाई जाती है। इस साल सावन पूर्णिमा यानी रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त गुरुवार को को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी और रक्षासूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र के साथ-साथ भगवान से सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई राखी बंधवाने के बाद बहन की उम्र भर रक्षा करने का वचन देते और आशीर्वाद स्वरूप गिफ्ट भी देते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक कि यमराज की बहन यमुना ने उनकी कलाई में राखी बांधी थी जिसके बदले यमराज ने यमुना को अमरता का वरदान दिया था। रुठे भाई को मनाने के लिए ऐसे बांधें राखी यदि आपका भाई किसी कारण वश रुष्ट है तो शुभ मुहूर्त पर एक पीढ़ी पर साफ लाल कपड़ा बिछाएं। भ्राता श्री की फोटो रखें। एक लाल वस्त्र में सवा किलो जौ 125 ग्राम चने की दाल, 21 बताशे, 21 हरी इलायची, 21 हरी किशमिश, 125 ग्राम मिश्री, 5 कपूर की टिक्कियां 11 रुपये के सिक्के रखें और पोटली बांध लें । मन ही मन भाई की दीर्घायु की प्रार्थना करते तथा मन मुटाव समाप्त हो जाने कामना करते हुए पोटली को 11 बार फोटो पर उल्टा घुमाते हुए, पोटली को शिव मंदिर में रख आएं। भाई दूज पर आपका भाई स्वयं टीका लगाने आ जाएगा। राखी बांधते समय जरूर बोलें ये मंत्र... ॐ एन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबली। तेन त्वा मनुबधनानि रक्षे माचल माचल।। रक्षाबंधन के दिन घर की सुरक्षा के लिए करें उपाय वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मौली को गंगा जल से पवित्र करके गायत्री मंत्र की एक माला करके अपने प्रवेश द्वार पर तीन गांठों सहित बांधें तो घर की सुरक्षा पुख़्ता हो जाती है और चोरी, दरिद्रता तथा अन्य अनिष्ट से बचाव रहता है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त समय सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो रही है, जो 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। सभी व्रत त्योहार उदया तिथि में मनाए जाते हैं इसलिए रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को रहेगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से रात में 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। - राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से रात में 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। - रवि योग सुबह 05 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। - अमृत काल शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। |
| हिमाचल: बच्ची के गले में फंस गया लोहे का नट, मातम में बदला शादी का जश्न Posted: 07 Jul 2022 03:15 AM PDT हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है। जिले के तहत आते साहो क्षेत्र की प्रोथा पंचायत के बाहरेई गांव में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की खेल-खेल में जा चली गई। बताया गया कि उसकी मौत का कारण बना एक नट, जो खेलते वक्त उसने गलती से निगल लिया था। मिली जानकारी के अनुसार गले में नट फंसने के चलते उसे यह दर्दनाक मौत मिली। इस बच्ची का नाम गुन्नू था, जो कि अश्विनी कुमार की बेटी थी। बतौर रिपोर्ट्स, यह घटना बुधवार के दिन शाम के वक्त हुई। जब गुन्नू अपने कमरे में खेल रही थी। इस दौरान उसने भूलवश लोहे के नट को मुंह में डाला और वह उसके गले में फंस गया। इसके बाद जब बच्ची को उसकी मान देखा तो पाया गुन्नू का दम गुटने लगा है। ऐसे में उसके परिजन उसे आनन-फानन में इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो ले गए, लेकिन तबतक काफी ज्यादा देर हो चुकी थी। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया था। वहीं, अब बच्ची की मौत होने के बाद से ही उसके परिजनों का बुरा हाल हो रखा है। सामने आया रही जानकारी के अनुसार घर के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह चल रहा था। इस बीच घटी इस हृदय विदारक घटना ने सब मातम में बदल गया है। तीन साल की गुन्नू अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। अश्वनी कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हंसते खेलते परिवार की रौनक नन्हीं परी की अचानक मौत से स्वजन सदमे में हैं। उधर, घटना को लेकर पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। |
| इस तरह गूगल पे में बदलें अपनी UPI Id, फॉलो करें ये स्टेप्स Posted: 07 Jul 2022 03:12 AM PDT Google के पेमेंट ऐप Google Pay का यूज ज्यादातर लोग करते हैं। इसके जरिए यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल रीचार्ज और बैंक अकाउंट में पैसे भेजने और लेने के लिए इसका यूज किया जाता है। ऐप यूजर्स को UPI Id, QR Code, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए ऑनलाइन पेमेंट और ट्रांजेक्शन करने की सुविधा देता है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद सेटअप करते समय यूजर्स को एक UPI पिन सेट करना होता। साथ ही ऑटोमैटिक एक UPI Id भी बन जाती है। UPI Id के जरिए आप पेमेंट कर सकते हैं। UPI पिन की तरह UPI Id को भी बाद में बदला जा सकता है। अगर आप भी गूगल पे में UPI Id बदलना चाहते हैं तो आसानी से ऐसा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में Google Pay में UPI Id बदलने का पूरा प्रोसेस बताया गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। How to Change UPI Id in Google Pay? गूगल पे में UPI आईडी बदलने के लिए यूजर्स को सेटिंग में जाना होता है। यह UPI Pin बदलने जितना ही आसान है। इसके लिए आपको न कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करना पड़ता है और न ही किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत होती है। आप सीधा Google Pay में जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Pay ओपन करें। उसके बाद होम पेज पर राइट साइड में आ रहे प्रोफाइल पिक्चर के आइकन पर क्लिक कर दें। फिर Bank Accounts पर क्लिक करें। अब आपने जितने अकाउंट ऐड किए होंगे, उनकी लिस्ट खुलकर आ जाएगी। आप जिस अकाउंट की UPI Id बदलना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें। ऐसा करते ही आपके अकाउंट की डिटेल खुलकर आ जाएगी। नीचे आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। उनमें से Manage UPI IDs पर क्लिक करें। यहां कई ऑप्शन होंगे। आप अपनी इच्छा अनुसार जो UPI Id सिलेक्ट करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए + आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आ रहे दिशा निर्देशों को फॉलो करें। इस तरह आप आसानी से अपनी UPI Id बदल पाएंगे। |
| IPS अफसर की बेटी बनी IAS, UPSC एग्जाम में 1 बार फेल होने के बाद ऐसे पाई सफलता Posted: 07 Jul 2022 03:06 AM PDT ![]() संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) को पास करना बहुत कठिन होता है और इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ ही सकारात्मक सोच रखने की जरूरत होती है. आईएएस अफसर अनुपमा अंजलि (Anupama Anjali) ने भी खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखकर यूपीएससी का सफर पूरा किया. एक बार फेल होने के बाद अनुपमा अंजलि ने दूसरी बार में सफलता हासिल की और उनकी कहानी उन स्टूडेंट्स के लिए प्रेरक है, जो यूपीएससी को पास करना चाहते हैं. पहले प्रयास में यूपीएससी एग्जाम में मिली असफलता अनुपमा अंजलि (Anupama Anjali) ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की और इसके बाद यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की, लेकिन पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार एग्जाम देने का फैसला किया. दूसरे प्रयास में बन गईं आईएएस अफसर पहले प्रयास में असफलता के बाद अनुपमा अंजलि (Anupama Anjali) ने खुद को मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से फिट रखा. साल 2018 के यूपीएससी एग्जाम में कामयाबी हासिल की और ऑल इंडिया में 386वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया. अनुपमा को यूपीएससी क्लियर करने के बाद आंध्र प्रदेश कैडर मिला था और उनकी पहली पोस्टिंग गुंटूर जिले की जॉइंट कलेक्टर के रूप में हुई. अनुपमा अपने जिले में गरीब बच्चों की मदद करती हैं और यूपीएससी क्लियर करने की इच्छा रखने वालों को तैयारी की सलाह भी देती हैं. अनुपमा के पिता है आईपीएस अफसर DNA की रिपोर्ट के अनुसार, अनुपमा अंजलि (Anupama Anjali) के पिता एक आईपीएस अफसर हैं और भोपाल में तैनात हैं. अनुपमा ने कहा कि मैं अपने पिता और दादा के साथ बातचीत करते हुए बड़ी हुई हूं, जो दोनों सिविल सेवक थे. उनके साथ रहकर मैंने महसूस किया कि वे कैसे अपने आसपास के लोगों की मदद कर सकते हैं और कैसे वे बहुत महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. यूपीएससी में करियर बनाने के लिए यह मेरे लिए प्रेरणा बन गया. अनुपमा ने ऐसे की यूपीएससी एग्जाम की तैयारी अनुपमा अंजलि (Anupama Anjali) यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के दौरान रोज सुबह मेडिटेशन करने के बाद ही दिन शुरू करती थीं. उनका कहना है कि आपका दिन कितना भी हेक्टिक होने वाला हो पर सुबह के कुछ घंटे यानी दिन की शुरुआत ठीक से करें. मेडिटेशन के बाद अनुपमा चाय के साथ अकेले बैठकर सेल्फ टॉक करती थीं और खुद को मोटिवेटेड रखने की कोशिश करती थीं. इसके अलावा वह फिजिकल एक्सरसाइज भी करती थीं. उनका कहना है कि कई बार स्टूडेंट्स दिन के 12-12 घंटे पढ़ने में अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं. सच तो यह है कि दिन की 20 मिनट की वॉक भी आपमें वो ताजगी भर देगी कि आप सोच भी नहीं सकते. |
| Indian Army Recruitment 2022: इंडियन आर्मी में 8वीं पास तक के लिए भर्ती शुरू Posted: 07 Jul 2022 03:03 AM PDT भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10 वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8 वीं पास के लिए एक भर्ती रैली अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया इस महीने की शुरुआत में 1 जुलाई, 2022 से शुरू हुई थी. उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन पंजीकरण सभी के लिए जरूरी है. यह भी ध्यान दिया जाए कि भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश केवल वैध प्रवेश पत्र, कोविड सर्टिफिकेट, पूरे भरे हुए और नोटरी किए गए शपथ पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा. उम्मीदवारों के पास उचित हेयर कट और क्लीन शेव होने चाहिए. ऑर्गेनाइजेशनल जरूरतों और नीतियों के आधार पर हर बैच में जो अग्निवीर अपनी सेवा दे रहे हैं उन्हें उनके अग्निवीर सेवाकाल के बाद इंडियन आर्मी के रेगुलर कैडर में आवेदन करने का मौका दिया जाएगा. अग्निवीर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा साढ़े 17 साल से लेकर 23 साल तक रखी गई है. समय-समय पर तय किए गए अनुसार, अग्निवीरों को ऑर्गेनाइजेशनल हित में कोई भी ड्यूटी सौंपी जा सकती है. अग्निवीरों को किसी भी रेजिमेंट/यूनिट में तैनात किया जा सकता है और ऑर्गेनाइजेशनल हित में अन्य रेजिमेंटों/ यूनिट में ट्रांसफर किया जा सकता है. सैलरी की बात करें तो पहले साल कैंडिडेट्स को 30000 रुपये महीना और भत्ता अलग से दिया जाएगा. दूसरे साल 33000 रुपये महीना और भत्ता अलग से दिया जाएगा. तीसरे साल 36500 रुपये महीना और भत्ता अलग से दिया जाएगा. चौथे साल 40000 रुपये महीना और भत्ता अलग से दिया जाएगा. Procedure for online registration in Indian Army इंडियन आर्मी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (आवेदन जमा करना) शुरू हो गया है और 30 जुलाई 2022 को बंद होगा. उम्मीदवार 31 जुलाई 2022 के बाद लॉगिन करेंगे और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लेंगे जिसे वे रैली साइट पर ले जाएंगे. रैली के लिए प्रवेश पत्र 31 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक रजिस्ट्रर्ड ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा. उम्मीदवार को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा. उम्मीदवारों को रैली में हिस्सा लेने के लिए अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी है. इसके बिना कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी. |
| जामुन खाने के हैं शौकीन तो जान लें कि किन गलतियों से हो जाता है शरीर पर उल्टा असर! Posted: 07 Jul 2022 03:00 AM PDT बारिश का मौसम शुरू होते ही मार्केट में जामुन बिकने लगते हैं. जामुन को जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है. जामुन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्होंने बचपन में जामुन खाकर एक-दूसरे को अपनी जामुनी जीभ दिखाई होगी. जामुन का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इससे सेहत को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं . ऐसे में इसे सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा. लेकिन बाकी सभी चीजों की तरह ही जामुन खाने के कई नुकसान भी होते हैं. माना जाता है कि जामुन को कुछ चीजों के साथ खाना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं जामुन खाते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए और जामुन खाने के बाद कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए. उससे पहले जानते हैं जामुन से मिलने वाले फायदों के बारे में- जामुन के फायदे जामुन का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है. ऐसे में यह महिलाओं और एनीमिया के मरीजों के लिए बेहत फायदेमंद साबित होता है. जामुन का सेवन करने से आपका दिल हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनता है. जामुन खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या से निजात मिलता है. वजन कम करने के लिए भी जामुन काफी फायदेमंद माना जाता है. जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा पाई जाती है जिसके चलते स्किन के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होता है. जामुन विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स होने के कारण आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह आंख के कॉर्निया में पाए जाने वाले कोलेजन समेत कनेक्टिव टिशू को बनाने और मेनटेन रखने में शरीर की मदद करता है. इन सभी फायदों को देखते हुए , यह सुझाव दिया जाता है कि एक बेहतर लाइफस्टाइल के लिए रोजाना जामुन का सेवन करना चाहिए. इन चीजों के साथ भूलकर भी ना करें जामुन का सेवन जामुन खाने के बाद ना पिएं पानी- जामुन खाने के बाद तुरंत पानी पीने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जामुन खाने के बाद तुरंत पानी पीने से डायरिया और अपच की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि अगर आपको पानी पीना है तो जामुन खाने के 30 से 40 मिनट के बाद पिएं. खाली पेट ना करें जामुन का सेवन- खाली पेट जामुन का सेवन करना सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होता है. जामुन खाने में खट्टे होते हैं, तो सुबह खाली पेट जामुन का सेवन करने से आपको एसिडिटी ,पेट दर्द और जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बेहतर होगा आप जामुन का सेवन खाना खाने के बाद करें. हल्दी का ना करें सेवन- जिन चीजों में हल्दी का इस्तेमाल होता है, उस तरह का खाना खाना के बाद जामुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. हल्दी और जामुन साथ खाने से बॉडी पर इसका उल्टा रिएक्शन होता है. इससे पेट में जलन हो सकती है. ऐसे में हल्दी का सेवन करने के 30 मिनट बाद ही जामुन खाएं. दूध के साथ ना करें सेवन- जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीना या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना काफी हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसा करने से आपको पाचन संबंधित दिक्कतें जैसे गैस बनना, अपच और पेट दर्द की समस्या हो सकती है. अचार का ना करें सेवन- बहुत से लोग खाने के साथ अचार का सेवन करते हैं. लेकिन जामुन के साथ ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. जामुन के साथ या इसे खाने के तुरंत बाद अचार का सेवन करने से आपको पेट संबंधित दिक्कतें होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इस समय करेंगे जामुन का सेवन तो मिलेंगे बेशुमार फायदे अगर हम जामुन खाने के सही समय की बात करें तो आप इसे दिन में कभी भी खा सकते हैं लेकिन खाली पेट खाने से बचें. अगर आप चाहते हैं कि आपको जामुन के पूरे फायदे मिले तो इसका सेवन खाना खाने के बाद करें. इससे आपके मेटाबॉलिज्म को स्पीड मिलती है और खाने को पचाना काफी आसान हो जाता है. अगर आपको डायबिटीज है तो जामुन के बीजों को फेंकने की भूल ना करें. इसके बीजों को सुखाकर पाउडर बनाकर खाने से डायबिटीज में काफी आराम मिलता है. |
| स्पर्म का रोज यूं जाया होना ऐसे पड़ता है भारी, बरतें सावधानी Posted: 07 Jul 2022 02:56 AM PDT हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि एक उम्र के बाद उसकी भी फैमिली और बच्चे हों. लेकिन कई बार कुछ लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता. कई बार पुरुषों को बच्चे पैदा करने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. समय के साथ ही पुरुषों में बच्चा पैदा ना करने की यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए भारत और जर्मनी के फर्टिलिटी एक्सपर्ट की एक टीम ने स्पर्म क्वॉलिटी और इजैक्युलेशन(स्पर्म का निकलना) के बीच के संबंध के बारे में जानने की कोशिश की है. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, MAHE-मणिपाल और जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूएनस्टर के रिसर्चर्स ने इजैक्युलेशन की लेंथ और इससे स्पर्म पर पड़ने वाले इसके असर के बीच के संबंध के बारे में जाने की कोशिश की है. एक जुलाई को 'एंड्रोलॉजी' में इस स्टडी की सूचना दी गई थी, जो अमेरिकन सोसाइटी ऑफ एंड्रोलॉजी और यूरोपियन एकेडमी ऑफ एंड्रोलॉजी का ऑफिशियल जर्नल है. ऐसा माना जाता है कि लंबे समय तक इजैक्युलेशन से दूर रहने से सीमन में स्पर्म कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है लेकिन फर्टिलिटी एक्सपर्ट प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे लोगों को दो इजैक्युलेशन के बीच 2 से 3 दिन का आदर्श अंतराल रखने की सलाह देते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरकोर्स के बीच बहुत कम गैप रखने से भी प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो जाती है. इस स्टडी के लिए, 10 हजार पुरुषों के दो इजैक्युलेशन के बीच के गैप और स्पर्म क्वॉलिटी को आंका गया. इसके नतीजे में पाया गया कि अगर आप प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रहे हैं तो स्पर्म की अच्छी क्वॉलिटी के लिए औसत गुणवत्ता के स्पर्म वाले पुरुषों को दो इजैक्युलेशन के बीच दो दिनों का गैप जरूर रखना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ, जिन लोगों की स्पर्म क्वॉलिटी काफी ज्यादा खराब है, उन्हें इसे बेहतर बनाने के लिए दो इजैक्युलेशन के बीच 6 से 15 दिनों का गैप रखना चाहिए. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी विभाग के एचओडी और प्रोफेसर डॉ सतीश अडिगा ने जर्मनी के सेंटर ऑफ रिप्रोडक्टिव मेडिसिन एंड एंड्रोलॉजी, म्यूएनस्टर के सहयोग से मणिपाल में इस स्टडी के दौरान टीम को लीड किया. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) वेंकटेश ने कहा , "इनफर्टिलिटी को अक्सर महिलाओं के मुद्दे के रूप में देखा जाता है. लेकिन भारत में यह पाया गया है कि इनफर्टिलिटी के लिए लगभग 50 फीसदी मेल फैक्टर ही कारण होता है. ज्यादातर मामलों में ऐसा स्पर्म की खराब क्वॉलिटी के कारण होता है. वेंकटेश ने कहा कि हमारी इस नई स्टडी से उन लोगों को मदद मिलेगी जो बच्चे पैदा करने में बार-बार विफल हो रहे हैं. इस स्टडी पर कमेंट करते हुए केएमसी मणिपाल के डीन डॉ. शरथ राव ने कहा कि पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या पर आज भी खुलकर बात नहीं होता है और इसे अनदेखा किया जाता है. यही वजह है कि कई बार इसका ना तो पता चलता है और ना ही इलाज कराया जाता है. उन्होंने कहा कि इस रिसर्च के जो नतीजे सामने आए हैं, उससे पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या से किस तरह निपटना है, इसके बारे में पता लगेगा. स्टडी के बारे में डॉ अडिगा ने कहा, "हमारे ऑब्जर्वेशन से पता चला है कि इजैक्युलेशन लेंथ स्पर्म की फर्टिलिटी क्षमता को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. एक सफल प्रेग्नेंसी के लिए सीमन में मौजूद स्पर्म काउंट काफी नहीं होता. ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार जब सीमन वजाइना में जाता है, तो स्पर्म को एग की ओर तैरना पड़ता है जिसके लिए स्पर्म की गतिशीलता, संरचना और डीएनए की गुणवत्ता भी काफी जरूरी होती है. |
| रोजाना सुबह उठते ही खाएं ये चीजें, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे Posted: 07 Jul 2022 02:53 AM PDT लोगों में इस बात को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन होता है कि सुबह उठते ही सबसे पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. कुछ लोग सुबह उठते ही नट्स खाते हैं तो कुछ लोग अपनी सुबह की शुरुआत फ्रूट्स या एक कप चाय पीकर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह किन चीजों का सेवन करना हेल्दी माना जाता है? दिन की एक अच्छी शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट को काफी जरूरी माना जाता है. बहुत से लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सुबह के समय कुछ ना कुछ खाने के लिए जरूर चाहिए होता है. अगर आप नाश्ते को एंजॉय करते हैं तो आपको ऐसी चीजें चुननी चाहिए जो आपको पूरे दिन एनर्जी दे सकें और जिन्हें खाकर आप लंबे समय तक फुल महसूस करें. तो अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह के समय क्या खाना चाहिए तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हेल्दी साबित हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में- अंडा- अंडा आसानी से बनने वाला ब्रेकफास्ट है और यह काफी हेल्दी भी माना जाता है. यह प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है और इसे डाइजेस्ट होने में समय लगता है जिसकी वजह से आप अंडा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. अंडा कोलाइन का भी काफी अच्छा सोर्स माना जाता है जो आपके दिमाग और लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है. ग्रीक योगर्ट- ग्रीक योगर्ट क्विक ब्रेकफास्ट का एक काफी अच्छा ऑप्शन है. ग्रीक योगर्ट में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और यह प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. 1 कप योगर्ट में 25 ग्राम प्रोटीन और 149 कैलोरी होती है. साथ ही, ग्रीक योगर्ट कैल्शियम, विटामिन बी12, जिंक, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है. पपीता- पपीता को सुबह खाली पेट खाना काफी अच्छा माना जाता है. पपीता आपके पेट को साफ करने में मदद करता है. पपीता खाते समय कुछ बातों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है. इसे खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ और नहीं खाना चाहिए. पपीता खाना से बैड कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है. ओटमील- ओटमील को काफी अच्छा ब्रेकफास्ट माना जाता है. ओट्स में एक यूनीक फाइबर पाया जाता है जिसे ग्लूकन कहा जाता है. यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है. साथ ही इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं. ओट्स आयरन, बी विटामिन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम का एक अच्छा सोर्स होता है. पनीर- पनीर नाश्ते का एक बेहतरीन ऑप्शन है. एक कप पनीर में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. नाश्ते में पनीर का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. पनीर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है. एक कप पनीर में 180 कैलोरी पाई जाती है. गेहूं के आटे से बना टोस्ट- अगर आप नाश्ते में कुछ सिंपल खाना चाहते हैं तो गेहूं के आटे से बना टोस्ट खा सकते हैं. गेहूं के आटे से बने टोस्ट में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है. यह काफी धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है और ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकता है. आप टोस्ट के साथ पीनट बटर, अंडा, एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं. ग्रीन टी- सुबह के समय ग्रीन टी का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ग्रीन टी में मौजूद कैफीन आपको अलर्ट करता है और मूड को भी सही रखता है. एक कप ग्रीन टी में 35 से 70 मिलीग्राम कैफीन पाया जाता है. ग्रीन टी का सेवन करने से मूड तो बेहतर होता ही है साथ ही एंग्जाइटी भी कम होती है. |
| हज में मुस्लिम क्या करते हैं? इससे जुड़ी जरूरी बातें जो आपको होनी चाहिए मालूम Posted: 07 Jul 2022 02:50 AM PDT हज मुस्लिमों का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. इस्लाम के अनुसार, हर मुस्लिम को अपने जीवन में एक बार हज जरूर जाना चाहिए. हर साल सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर में धुल हिज्जा महीने में हज की यात्रा की जाती है. धुल हिज्जा इस्लामिक कैलेंडर वर्ष का 12वां महीना है. सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद सात जुलाई यानी गुरुवार से हज की यात्रा शुरू हो गई है. सऊदी अरब में इस बार बड़ी संख्या में लोग हज यात्रा करने पहुंचे हैं. हज को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है. कहा जाता है कि शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुस्लिमों को अपने जीवन में कम से कम एक बार हज की यात्रा करनी चाहिए. हज यात्रा करने का उद्देश्य अपने पाप धोने और खुद को अल्लाह के और करीब लाना है. कैसे की जाती है हज यात्रा हाजी हज के लिए धुल-हिज्जा के सातवें दिन मक्का पहुंचते हैं. हज यात्रा के पहले चरण में हाजियों को इहराम बांधना होता है. इहराम दरअसल बिना सिला हुआ कपड़ा होता है, जिसे शरीर पर लपेटना होता है. इस दौरान सफेद कपड़ा पहनना जरूरी है. हालांकि, महिलाएं अपनी पसंद का कोई भी सादा कपड़ा पहन सकती है लेकिन हिजाब के नियमों का पालन करना चाहिए. हज के पहले दिन हाजी तवाफ (परिक्रमा) करते हैं. तवाफ का मतलब है कि हाजी सात बार काबा के चक्कर काटते हैं. ऐसी मान्यता है कि यह उन्हें अल्लाह के और करीब लाता है. इसके बाद सफा और मरवा नाम की दो पहाड़ियों के बीच सात बार चक्कर लगाए जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि पैगंबर इब्राहिम की पत्नी हाजिरा अपने बेटे इस्मायल के लिए पानी की तलाश में सात बार सफा और मरवा की पहाड़ियों के बीच चली थीं. यहां से हाजी मक्का से आठ किलोमीटर दूर मीना शहर इकट्ठा होते हैं. यहां पर वे रात में नमाज अदा करते हैं. हज के दूसरे दिन हाजी माउंट अराफात पहुंचते हैं, जहां वे अपने पापों को माफ किए जाने को लेकर दुआ करते हैं. इसके बाद, वे मुजदलिफा के मैदानी इलाकों में इकट्ठा होते हैं. वहां पर खुले में दुआ करते हुए एक और रात बिताते हैं. हज के तीसरे दिन जमारात पर पत्थर फेंकने के लिए दोबारा मीना लौटते हैं. दरअसल जमारात तीन पत्थरों का एक स्ट्रक्चर है, जो शैतान और जानवरों की बलि का प्रतीक है. दुनियाभर के अन्य मुस्लिमों के लिए यह ईद का पहला दिन होता है. इसके बाद हाजी अपना मुंडन कराते हैं या बालों को काटते हैं. इसके बाद के दिनों में हाजी मक्का में दोबारा तवाफ और सई करते हैं और फिर जमारत लौटते हैं. मक्का से रवाना होने से पहले सभी हाजियों को हज यात्रा पूरी करने के लिए आखिरी बार तवाफ करनी पड़ती है. हज करने वाले यात्रियों की संख्या हज दुनिया में मुस्लिमों का सबसे बड़ा जमावड़ा है. कोरोना से पहले हर साल लगभग 20 लाख से अधिक लोग मक्का जाते थे. कोरोना के दौरान सऊदी अरब से बाहर के हाजियों के लिए मक्का बंद कर दिया गया था. 2021 में कोरोना प्रतिबंधों के बीच हज के लिए सिर्फ 58,745 हाजी ही पहुंचे थे. सऊदी अरब ने इस साल अप्रैल में कहा था कि देश और इससे बाहर के 10 लाख से अधिक लोगों को इस साल हज की मंजूरी दी जाएगी. सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय का कहना है कि हज की अनुमति सिर्फ उन्हें दी जाएगी जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवाए होंगे या फिर जिनकी उम्र 65 साल से अधिक नहीं हो. ईद अल अजहा ईद अल अजहा हज यात्रा के आखिर में मनाया जाता है. यह ईद उल फितर के बाद इस्लामिक कैलेंडर का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. ईद अल अजहा के पहले दिन मुस्लिमों को जानवर की बलि देने और उसके मांस का एक हिस्सा गरीबों में बांटने की जरूरत होती है. ऐसा पैगंबर इब्राहिम की याद में किया जाता है. |
| जाने भारत और इंग्लैंड के बीच टी ट्वेंटी और वनडे सीरीज भारतीय समयानुसार कब खेली जाएगी Posted: 07 Jul 2022 02:44 AM PDT भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां भारतीय टीम पिछले साल का बचा हुआ एक टेस्ट मैच खेली जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी ट्वेंटी मैच खेलेगी. 7 जुलाई से टी ट्वेंटी सीरीज की शुरुआत होगी जिसके बाद 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. टी ट्वेंटी सीरीज 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच खेली जाएगी तो वनडे सीरीज 12 जुलाई से 17 जुलाई तक खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टी ट्वेंटी मैच 7 जुलाई को रात 10:30 बजे खेला जाएगा. दूसरा टी ट्वेंटी 9 जुलाई को रात 7 बजे खेला जाएगा तो तीसरा और आखिरी टी ट्वेंटी मैच 10 जुलाई को रात 7 बजे खेला जाएगा. वनडे सीरीज की बात करें तो पहला वनडे मैच 12 जुलाई को शाम 5:30 बजे खेला जाएगा तो दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई को शाम 5:30 बजे खेला जाएगा तो आखिरी वनडे मैच 17 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |









