न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- बारिश के मौसम में कपड़ों से आती है बदबू? इन तरीकों से चुटकियों में दूर करें दुर्गंध
- Sawan 2022: शुरू होने वाला है सावन, इस महीने भूलकर भी ना करें ये 8 गलतियां वरना भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज
- बिना इंटरनेट के इस तरह यूज करें जीमेल, बहुत आसान है तरीका
- बचपन में पिता ने कही थी एक ऐसी बात, जिसे फॉलो करके IPS ऑफिसर बन गईं लकी
- बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 19 जुलाई तक करें आवेदन
- कोहली के साथ हुई जुबानी जंग पर Bairstow ने दिया बड़ा बयान, कोहली के लिए कही ये चौंकाने वाली बात
- मंडी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, घर में अचानक जा घुसा बेकाबू ट्रक और फिर
| बारिश के मौसम में कपड़ों से आती है बदबू? इन तरीकों से चुटकियों में दूर करें दुर्गंध Posted: 04 Jul 2022 08:27 PM PDT बारिश का मौसम आ चुका है और इस मौसम की सबसे खराब चीज यह लगती है कि इस मौसम में आप चाहे जितनी बार अपने कपड़े धो लें, उनमें से महक आने की जगह उनमें से तीखी दुर्गंध आती है. ऐसा हवा में नमी के कारण होता है जो कि हर प्रकार के कपड़ों को अपना निशाना बनाती है. हालांकि अगर उन कपड़ों को धूप में थोड़ी देर के लिए डाल दिया जाए तो वह स्मेल खत्म हो जाती है लेकिन कई लोग कपड़ों से आने वाली इस स्मेल से परमानेंट छुटकारा पाना चाहते हैं. अगर आप भी बारिश के मौसम में कपड़ों से आने वाली इस दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीचे बताई हुई ट्रिक्स आजमा सकते हैं. 1. मशीन में कपड़े इकट्ठा ना करें (Don't Collect Clothes In The Machine) अक्सर देखा जाता है हममे से कई लोग कपड़े यूज में आ जाने के बाद सीधे मशीन में ही कपड़े डाल देते हैं. यानी कि कपड़े उतारे और सीधे मशीन में फेंक दिए ताकि धोते समय कपड़े इकट्ठे करने की मेहनत ना करनी पड़े. अगर आप ऐसा करते हैं तो मॉनसून में आपके कपड़ों से बदबू ही आएगी क्योंकि समय के साथ दुर्गंध बढ़ती जाती है. स्मेल से बचने के लिए कपड़ों को हैंगर पर लटकाएं या फिर खुली जगह में रखें. कपड़े धोने की टोकरी या वॉशिंग मशीन में ढेर लगाकर नहीं रखें. 2. नींबू का रस (Lemon juice) नींबू की प्रकृति अम्लीय होती है इसलिए यह मटमैली गंध पैदा करने वाले कवक को खत्म कर सकता है. कपड़ों को स्मेल से बचाने के लिए बस पानी में नींबू का रस मिलाएं और उसमें कपड़ों को डाल दें और फिर धो लें. या फिर इस घोल को कपड़ों पर उस जगह लगाएं जहां से दुर्गंध आती है. इसके बाद पानी से धो लें. 3. सिरका (Vinegar) घर में रखा सिरका खाने की चीजों में उपयोग होने के अलावा कपड़ों की दुर्गंध को दूर करने में भी प्रयोग आता है. दरअसल, सिरका की प्रकृति भी अम्लीय होती है और यह दुर्गंध फैलाने वाली वैक्टीरिया को मारता है. कपड़ों की स्मेल दूर करने के लिए दुर्गंध वाली सतह पर सिरका डालें और फिर कपड़े को सादा पानी से धो लें. आप देखेंगे कि कपड़े की दुर्गंध जा चुकी है. 4. मीठा सोडा (Baking soda) मीठा सोडा कपड़ों से आने वाली स्मेल और दुर्गंध पैदा करने वाले वैक्टीरिया को करता है. इसलिए एक बाल्टी पानी में 1 चम्मच मीठा सोडा डालें और कपड़ों को थोड़ी देर के लिए उसमें गला दें. इसके बाद उन्हें सादा पानी से धो लें. 5. अपनी अलमारी में चॉक या सिलिकॉन पाउच रखें (Place Chalk Or Silicon Pouches In Your Wardrobe)चॉक या सिलिकॉन पाउच कपड़ों की दुर्गंध को अब्जॉर्ब कर सकते हैं इसलिए अपने कपड़ों को सूखा और खुशबूदार बनाने के लिए अलमारी में चाक या सिलिकॉन पाउच की रखें. ऐसा करने से कपड़ों में बदबू नहीं आएगी. 6. कमरे में सुखाएं कपड़े (Dry clothes in the room) बारिश में सूरज कम निकलता है इसलिए कपड़े मशीन में सुखाने की अपेक्षा अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर सुखाएं. अगर वेंटिलेशन के लिए खिड़की ना हो तो कमरे में कपड़े डालें और पंखा चालू कर दें. 7. वोदका (Vodka) वोदका से मौसम की नमी के कारण आने वाली स्मेल को कम किया जा सकता है. कपड़ों की स्मेल दूर करने के लिए थोड़ी सी वोदका लें और उसमें थोडा सा पानी मिलाएं. इससे वह पतली हो जाएगी और उसे सीधे दुर्गंध वाली जगहों पर लगाएं. थोड़ी ही देर में बदबू गायब हो जाएगी. 8. अच्छे डिटर्जेंट का उपयोग करें (use a good detergent) कपड़े धोने के लिए अच्छे खुशबूदार डिटर्जेंट का प्रयोग करें. कपड़े को लगभग 10-15 मिनट के लिए फैब्रिक सॉफ्नर में भिगोएं जिससे स्मेल नहीं आएगी. 9. कपड़ों को सूखी जगह पर रखें (keep clothes in a dry place) कपड़ों में नमी के कारण स्मेल आने लगती है इसलिए कपड़ों को स्मेल से बचाने के लिए कपड़ों को सूखी जगह पर रखें. इससे न सिर्फ आपके कपड़े बदबू से बचेंगे बल्कि उनमें अच्छी महक भी आएगी. 10. लंबे समय तक यूज ना करें (Do not use for a long time) कपड़ों के ज्यादा प्रयोग ना करें. कई बार लोग कपड़ों को एक से अधिक बार पहन लेते हैं जिससे उनमें बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं और उनसे दुर्गंध आने लगती है. |
| Posted: 04 Jul 2022 08:24 PM PDT Sawan 2022 Starting Date: भगवान शिव का पवित्र श्रावण मास शुरू होने में अब सिर्फ थोड़ा ही समय बाकी रह गया है. इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा. सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा कहते हैं इस महीने शिवजी की पूजा करने से जीवन की हर बाधा दूर हो सकती है. ज्योतिषविद कहते हैं कि सावन के महीने में कुछ गलतियां करने से भी बचना चाहिए. 1. सावन में खाने की चीजों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए. इस महीने मांस-मछली या मदिरापान के सेवन से परहेज किया जाता है. इस महीने सात्विक भोजना करना चाहिए. यानी उसमें लहसुन-प्याज का इस्तेमाल भी नहीं होना चाहिए. 2. श्रावण मास में बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए. बैंगन को एक अशुद्ध सब्जी माना जाता है. यही कारण है कि लोग द्वादशी और चतुर्दशी के दिन भी बैंगन खाने से बचते हैं. 3. सावन में शिवलिंग का दूध से जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है. इसी कारण इस महीने दूध पीने से परहेज करना चाहिए. जैसे भाद्रपद में दही खाने से परहेज किया जाता है, वैसे ही सावन में दूध से परहेज करना चाहिए. 4. पूजा के वक्त शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से बचना चाहिए. शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है तो उस पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए. भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग और धतूरा बहुत पसंद है. 5. इस पवित्र महीने में किसी का अपमान न करें और बुरे विचार मन में ना लाएं. खासतौर से गुरु, जीवनसाथी, माता-पिता, मित्र और द्वार पर आए लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए. 6. सावन के महीने में यदि दरवाजे पर कोई गाय या बैल आए तो उसे मारकर ना भगाएं. ऐसे पशुओं को खाने के लिए कुछ जरूर दें. बैल को मारना भगवान शिव की सवारी नंदी का अपमान करने के समान है. 7. श्रावण मास में गलती से भी शरीर पर तेल न लगाएं. सावन में तेल का दान किया जाता है. इसलिए इसे शरीर में लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं. 8. इस महीने भगवान शिव या शिवलिंग को केतकी अर्पित ना करें. इस महीने दिन के वक्त सोने से बचना चाहिए. |
| बिना इंटरनेट के इस तरह यूज करें जीमेल, बहुत आसान है तरीका Posted: 04 Jul 2022 08:22 PM PDT Gmail सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस में से एक है। दुनिया भर में कई लोग इसका यूज करते हैं। गूगल, जीमेल को ऑफलाइन यूज करने की सुविधा दे रहा है। अब यूजर्स बिना इंटरनेट के भी जीमेल पर आए मेल पढ़ सकेंगे, ऑफलाइन होकर भी उनका रिप्लाई दे सकेंगे। साथ ही वे बिना इंटरनेट के जीमेल पर ईमेल के लिए सर्च भी कर पाएंगे। इसका मतलब है कि अब जीमेल यूजर्स के लिए और भी उपयोगी हो जाएगा। कम कनेक्टिविटी वाले या बिना इंटरनेट वाले स्थानों पर भी लोग आसानी से इसका यूज कर पाएंगे। ऑफलाइन जीमेल (offline Gmail) का यूज कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें। इस आर्टिकल में इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है। आइये, जानते हैं। Gmail का ऑफलाइन कैसे करें यूज? Gmail का आसानी से ऑफलाइन यूज करने के लिए गूगल ने यूजर्स को mail.google.com लिंक को बुकमार्क करने का सुझाव दिया है। ऑफिस के काम और स्कूल अकाउंट का यूज करने वाले लोग एडमिन से Gmail मैसेज का ऑफलाइन एक्सेस पाने के लिए सेटिंग बदलने के लिए कह सकते हैं। बता दें कि जीमेल का ऑफलाइन यूज करने के लिए यूजर को Google Chrome डाउनलोड करना होगा। यह और किसी वेब ब्राउजर पर काम नहीं करेगा। न ही इसका यूज Incognito Mode में किया जा सकेगा। फॉलो करें ये स्टेप्सबिना इंटरनेट के जीमेल का यूज करने के लिए यूजर्स को अपने डिवाइस पर Google Chrome ओपन करना होगा। उसके बाद जीमेल ओपन करें और अपनी आईडी, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। अब इनबॉक्स में पहुंचने के बाद राइट साइड में सबसे ऊपर आ रहे सेटिंग के आइकन पर क्लिक कर दें। फिर See All Setting के ऑप्शन पर जाएं। यहां General सेक्शन में आपको Offline का टैब मिलेगा। उस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके सामने एक नई विंडो ओपन आ जाएगी। उसमें Enable Offline Mail के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर Sync Settings में जाकर अपने अनुसार ऑप्शन सिलेक्ट करें और सिक्योरिटी में दिए गए 2 ऑप्शन में से एक सिलेक्ट कर लें। इसके बाद नीचे दिए गए Save Changes पर क्लिक करें। अब आपके कम्प्यूटर पर ऑफलाइन जीमेल एक्टिव हो जाएगा। यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगा, जो ऐसी जगह पर हैं, जहां हमेशा अच्छा इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं होता है। |
| बचपन में पिता ने कही थी एक ऐसी बात, जिसे फॉलो करके IPS ऑफिसर बन गईं लकी Posted: 04 Jul 2022 08:17 PM PDT आईपीएस लकी चौहान (IPS Lucky Chauhan) त्रिपुरा कैडर की अधिकारी हैं और वर्तमान में त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर में एक एसपी के रूप में तैनात हैं. लकी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाली हैं और बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी छात्र थी. उनके पिता ने बचपन में एक ऐसी बात कही थी जिसकी वजह से वह छोटी बच्ची से ही आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती थीं. बचपन से ही IAS बनने का था जुनून लकी का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नामक गांव में हुआ था. उनके पिता रोहताश सिंह चौहान पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं. जबकि उनकी मां सुमन लता चौहान शिक्षिका हैं. उसके पिता के अनुसार लकी बचपन से ही होनहार छात्रा थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लकी ने एक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था जब वह नर्सरी क्लास में थीं. जिसके बाद उन्हें एसपी या डीएम ने सम्मानित किया. पिता की बात को सुनकर सपने को किया फॉलो यह देख उसके पिता ने उसे एसपी या डीएम बनने को कहा. यह सलाह उसके दिमाग में रहती थी और जब भी कोई उससे उसके सपनों के बारे में पूछता था तो वह अपने पिता की कही हुई बात का जवाब देती थी. लकी ने 12वीं में साइंस को चुना. इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी लिटरेचर और इतिहास में स्नातक किया. स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, लकी ने सहायक कल्याण प्रशासक के रूप में काम करना शुरू किया. हालांकि उनका सपना आईपीएस ऑफिसर बनने का था. इसलिए, उसने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया. अभी त्रिपुरा के गोमती जिले में हैं तैनात लकी ने अपनी सरकारी नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी. उसने कड़ी मेहनत की और आखिरकार तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद उसका चयन हो गया. लकी ने वर्ष 2012 में अखिल भारतीय रैंक 246 हासिल की और आईपीएस अधिकारी बन गईं. लकी को उनके प्रशिक्षण के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा त्रिपुरा कैडर दिया गया था. वह अब तक राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. वह वर्तमान में त्रिपुरा के गोमती जिले में उदयपुर के एसपी के रूप में तैनात हैं. |
| बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 19 जुलाई तक करें आवेदन Posted: 04 Jul 2022 08:15 PM PDT Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट स्पेशलिस्ट ऑफिसर के नियमित पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 19 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 15 पदों को भरा जाना है, इनमें से 4 पद सीनियर मैनेजर बिजनेस फाइनेंस के लिए हैं, 4 पद चीफ मैनेजर बिजनेस फाइनेंस के लिए, 2 पद सीनियर मैनेजर इंटरनल कंट्रोल के लिए, 3 पद चीफ मैनेजर इंटरनल कंट्रोल के लिए हैं. इसके अलावा 1 पद सीनियर मैनेजर फाइनेंशियल अकाउंटिंग और 1 पद चीफ मैनेजर फाइनेंशियल अकाउंटिंग का है. Bank of Baroda Recruitment 2022: आयु सीमा आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष है, जबकि अधिकतम उम्र 38 साल है. वहीं कुछ पदों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है. उम्र की गणना 1 जून 2022 के आधार पर किया जाएगा. Bank of Baroda Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता स्नातक (किसी भी विषय में) और चार्टर्ड एकाउंटेंट. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. Bank of Baroda Recruitment 2022: आवेदन शुल्क जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी और एसटी वर्ग / विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) / महिला उम्मीदवारों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. Bank of Baroda Recruitment 2022: आवेदन करने के स्टेप्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं. यहां होमपेज पर, "वर्तमान अवसर" पर क्लिक करें. नियमित आधार पर चार्टर्ड एकाउंटेंट विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती के तहत "अभी आवेदन करें" पर क्लिक करें. आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें. नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक |
| कोहली के साथ हुई जुबानी जंग पर Bairstow ने दिया बड़ा बयान, कोहली के लिए कही ये चौंकाने वाली बात Posted: 04 Jul 2022 08:12 PM PDT ENG vs IND के बीच खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले का तीसरा दिन बेहद ही रोमांचक रहा। तीसरे दिन का सबसे आकर्षक नजारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो (Jonny Bairstow) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच हुई झड़प रहा। दरअसल दोनों ही दिग्गजों के बीच मैदान पर ही जुबानी जंग देखने को मिली। जिस पर इंग्लिश बल्लेबाज Jonny Bairstow ने मैच के बाद खुलकर बात भी की। बेयर्स्टो-कोहली के बीच हुई जुबानी झड़पVirat and Bairstow एजबेस्टन में खेले जा रहे ENG vs IND टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज Jonny Bairstow और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच मैदान पर ही जुबानी जंग देखने को मिला। दरअसल तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद सुबह के सत्र से Jonny Bairstow काफी परेशान रहे। यहां तक की कई बार बीट होने के बाद भी बेयर्स्टो टिके रहे और अपना शतक पूरा किया। इसी बीच स्लिप में तैनात विराट कोहली ने लगातार ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर जुबानी हमला कर रहे थे लेकिन जैसे ही Jonny Bairstow ने कुछ बोला तो विराट को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने बेयर्स्टो को अपना मुंह बंद रखने और बल्लेबाजी पर ध्यान देने का सुझाव दिया। अंपायरों ने किया हस्तक्षेप Virat and Bairstow एजबेस्टन के मैदान में टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन जहां Jonny Bairstow और विराट कोहली के बीच जुबानी जंग इतना बढ़ गयी कि अंपायर अलीम डार और रिचर्ड केटेलबोरो को दोनों के बीच आना पड़ा। दोनों अंपायरों ने विराट कोहली, बेन स्टोक्स और Jonny Bairstow के बीच हस्तक्षेप कर मामला शांत किया। इस घटना के बाद Jonny Bairstow ने कहा कि उनके और विराट के बीच कोई दुश्मनी नहीं है और हम डिनर के लिए भी जायेंगे। बता दें कि इस जुबानी झड़प के बाद ही Jonny Bairstow ने अपनी पारी के दौरान कुछ बेहतरीन शॉट्स खेलते हुए शतक भी जड़ा। बेयर्स्टो ने इस झड़प पर की खुलकर बात Virat and Bairstow एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन जुबानी झड़प के बाद Jonny Bairstow ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए प्रेस कॉन्फेरेंस में कहा- "जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया था, हम दोनों के बीच कुछ भी नहीं था। हम दस साल से एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए भाग्यशाली रहे हैं। इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि हम साथ में डिनर करने जायेंगे। हम टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं।इससे हमें अपना बेस्ट देने में आसानी होती है। यह सब खेल का हिस्सा है और आप हर तरह से अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने का काम करना चाहेंगे।" बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 125 रन बना चुकी है और इसी के साथ इंग्लैंड के ऊपर 257 रनों की बढ़त भी बना ली है। |
| मंडी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, घर में अचानक जा घुसा बेकाबू ट्रक और फिर Posted: 04 Jul 2022 08:07 PM PDT हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज यानी मंगलवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. मंडी जिले में तेज रफ्तार में आ रहा बेकाबू ट्रक अचानक एक घर में जा घुसा. घर में ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया. समाचार एजेंसी एनआई ने एडिशनल एसपी आशीष शर्मा के हवाले से यह खबर दी है. आशीष शर्मा ने बताया कि घायल को अस्पचाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि अभी मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






