Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


हरिद्वार कुंभ में एक और घोटाला, 383 कर्मचारी थे मौजूद, बिल मिला 1164 का

Posted: 05 Jul 2022 03:40 AM PDT

हरिद्वार महाकुंभ में एक और घोटाले की बू आने लगी है। ये घोटाला परिवहन निगम के कर्मचारियों के खाने पीने को लेकर किया गया है। इसके पहले भी कुंभ में आए लोगों की कोरोना जांच में घोटाले का मामला सामने आ चुका है। दरअसल आरटीआई के तहत एक सूचना मांगी गई। इस सूचना में महाकुंभ के दौरान हरिद्वार में दक्षद्वीप बस अड्डे पर चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों के खाने पीने के बारे में जानकारी मांगी गई। पता चला

बड़ी खबर। दून समेत इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

Posted: 05 Jul 2022 02:40 AM PDT

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश से मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन

उत्तराखंड। बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत

Posted: 05 Jul 2022 01:40 AM PDT

  बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हनुमान चट्टी के पास हुए एक हादसे में एक कार 300 मीटर खाई में गिर कर अलकनंदा नदी में समा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी है। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया। रात के अंधेरे में ही टीम खाई में उतरी और राहत कार्य शुरु किया। गाड़ी में तीन लोगों के होने की सूचना मिली थी। इसके

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन हिरासत में, राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से किया था पेश

Posted: 05 Jul 2022 12:40 AM PDT

  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी के एक बयान को गलत संदर्भ में पेश करने वाले जी न्यूज चैनल के एंकर रोहित रंजन को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हे छत्तीसगढ़ पुलिस लेने आई थी लेकिन मौके पर नोएडा पुलिस भी पहुंच गई। देर तक चले हंगामे के बाद नोएडा पुलिस ने रोहित को हिरासत में लिया है। रोहित रंजन के ऊपर राहुल गांधी के एक बयान को गलत संदर्भ में पेश करने का आरोप है।

देखिए उत्तराखंड की खबरें

Posted: 04 Jul 2022 11:40 PM PDT

  The post देखिए उत्तराखंड की खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News.

ऑनलाइन कुत्ते का बच्चा बेचने के नाम पर ठगी, STF ने एक विदेशी को पकड़ा

Posted: 04 Jul 2022 07:40 AM PDT

  उत्तराखंड एसटीएफ ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प ये है कि इस शख्स ने कुत्ता का बच्चा बेचने के नाम पर 66 लाख से अधिक की ठगी कर ली। दरअसल एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि वो अपनी बेटी को उसके जन्मदिन पर गोल्डन रिट्रीवर (Golden Retriever) का बच्चा गिफ्ट करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने Just Dial पर तलाश शुरू की। वहां मिले एक नंबर से संपर्क करने

कुल्लू में खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, मचा कोहराम

Posted: 04 Jul 2022 06:40 AM PDT

  हिमाचल प्रदेश में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुल्लू के कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे की वजह भारी बारिश के चलते सड़क का धंसना बताया जा रहा है। हालांकि इसके पहले यहां से दो और अन्य बसें भी

उत्तराखंड। कार पर गिरा बोल्डर, पति पत्नी की दर्दनाक मौत

Posted: 04 Jul 2022 02:40 AM PDT

  उत्तराखंड में मानसून की बारिश मुश्किलों का पहाड़ अपने साथ लाई है। हालात ये हैं कि जगह जगह सड़कों पर पत्थर और चट्टाने गिर रहीं हैं। रविवार को ऐसे ही एक हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई। दंपति को कार से निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। बेहद दुखद खबर। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कंडी से खाई में गिरा मासूम, मौत, परिजनों में कोहराम बताया जा रहा है कि रविवार को दोपहर चार बजे के आसपास थराली के मैटा

बड़ी खबर। भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी, सावधान रहने की जरूरत

Posted: 04 Jul 2022 01:40 AM PDT

  उत्तराखंड के कुछ इलाको में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। एक दिन का यलो अलर्ट है जबकि तीन दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं कही भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे नदियों में पानी का तेज प्रवाह आ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। लिहाजा विभाग ने

बेहद दुखद खबर। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कंडी से खाई में गिरा मासूम, मौत, परिजनों में कोहराम

Posted: 04 Jul 2022 12:40 AM PDT

Concept   केदारनाथ धाम को जाने वाले मार्ग पर लिंचोली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कंडी से गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। मासूम का शव खाई से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि यूपी के आगरा से विजय गुप्ता अपनी पत्नी ऋतु और दो बच्चों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आए हुए थे। उनके साथ उनके परिचित अन्य लोग भी थे। एक जुलाई को ये सभी गौरीकुंड से केदारनाथ के पैदल मार्ग पर निकले। बताया जा रहा है कि

देहरादून। महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Posted: 03 Jul 2022 10:40 PM PDT

  देहरादून के बसंत विहार स्थित चाय बागान इलाके में उन्नति महिला उद्यमिता एवं प्रशिक्षण समिति की सचिव पोस्ट डॉक्टरल वूमेन साइंटिस्ट (यूजीसी) डॉ. भावन गोयल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इस दौरान महिलाओं ने बड़े इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया और बागान में फेंकी गई गंदगी को एकत्र किया है। बागान में बड़ी मात्रा में पॉलीथीन भी एकत्र की गई है।  हैरानी की बात ये है कि इस पूरे इलाके में

Post Bottom Ad

Pages