Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 14, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान

Posted: 14 Jul 2022 04:40 AM PDT

  महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित एकनाथ शिंदे की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती किया है। महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद जनता को बड़ी राहत मिली है। राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने आम आदमी को पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से छुटकारा दिलाते हुए पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया है। गुरुवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का फैसला

पालतू पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग मालकिन को नोंच नोंच कर मार डाला

Posted: 14 Jul 2022 03:40 AM PDT

  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसी घटना सामने आई है जिसको सुनकर हर किसी के रोगंटे खड़े हो जाएंगे। दो दिन पहले 80 साल की एक महिला अपने पिटबुल ब्रीड के पालतू कुत्ते ब्राउनी को सुबह सुबह छत पर टहला रही थीं। इसी बीच अचानक उसके गले में बंधी चेन खुल गई। पिटबुल ने महिला पर अटैक कर दिया और बुजुर्ग महिला को नोंचना शुरु कर दिया। पिटबुल के हमले में 80 साल की बुजुर्ग महिला पूरी तरह बेसुध होकर जमीन पर

कांवड़ यात्रा 2022 : दो साल बाद हर तरफ गूंजा बोल बम का नारा, इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड

Posted: 13 Jul 2022 11:40 PM PDT

    उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022) आज से शुरू हो गई है। हरिद्वार में कांवड़ियों का आना शुरु हो गया है। इस बार बड़ी संख्या में कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। हरिद्वार के डीएम और एसएसपी ने विधिवत पूजा अर्चना कर कांवड़ मेले के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा है। उत्तराखंड में आज से कांवड़ यात्रा की शुरुआत औपचारिक रूप से हो गई है। इस बार हरिद्वार में गंगा जल लेने के लिए

देहरादून। नाले में बहीं दो सगी बहनों में से एक का शव बरामद

Posted: 13 Jul 2022 06:40 AM PDT

  देहरादून के रायपुर इलाके में तेज बारिश में नाले में बही दो सगी बहनों में से एक का शव बरामद हो गया है। एसडीआरएफ ने नाले में से ही बच्ची का शव बरामद किया है। देहरादून। रायपुर में नाले में बहीं दो सगी बहनें, खेलते खेलते रपटे में गईं आपको बता दें कि रायपुर के आमवाला तरला इलाके में तेज बारिश से उफनाए नाले में पास ही खेल रही दो सगी बहने खुशी (8) और रचना (6) बह गईं। पानी के तेज प्रवाह में दोनों बहने

उत्तराखंड। अब शिक्षकों को नहीं करनी होगी बीएलओ की ड्यूटी, मंत्री जी ने कह दिया

Posted: 13 Jul 2022 05:40 AM PDT

  उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षकों की एक बरसों पुरानी मांग को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे। उनसे अन्य काम नहीं लिए जाएंगे। उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति की शुरुआत के दिन शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ऐलान किया है कि राज्य के करीब 72 हजार शिक्षक अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे। उनसे कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाएगा। शिक्षक संगठन कई

देहरादून। रायपुर में नाले में बहीं दो सगी बहनें, खेलते खेलते रपटे में गईं

Posted: 13 Jul 2022 04:40 AM PDT

  देहरादून में भारी बारिश के चलते उफनाते नाले की चपेट में आने से दो सगी बहनें लापता हो गईं है। बताया जा रहा है कि दोनों खेलते समय रपटे की चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के आमवाला तरला इलाके में तेज बारिश के बाद बरसाती नाला उफान पर था। इसी दौरान दो सगी बहनें खुशी (8) और रचना (6) घर के पास ही खेल रहीं थीं। इसी दौरान वो खेलते खेलते सड़क के पार रपटे की ओर चलीं गईं। तेज बारिश से उफनाए

देहरादून। भारी बारिश से शहर में सैलाब, दो सगी बहनें नाले में बहीं

Posted: 13 Jul 2022 03:40 AM PDT

  देहरादून में दोपहर एक बजे के आसपास शुरु हुई तेज बारिश ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया है। अधिकतर सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। वहीं रायपुर इलाके में पानी के तेज बहाव में दो बच्चों के खबर है। मौके पर एसडीआरएफ पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि रायपुर के आमवाला तरला इलाके में भारी बारिश से सैलाब आ गया। बरसाती नाला उफनाने से उसकी चपेट में आने से दो सगी बहनों के बहने की सूचना है। दोनों बच्चे मिसिंग

उत्तराखंड। कौड़ियाला में हादसा, उफनती नदी में समा गई श्रद्धालुओं की कार

Posted: 13 Jul 2022 02:40 AM PDT

  उत्तराखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार कौड़ियाला के पास नदी में गिरने की खबर है। उफनती गंगा नदी में किसी का पता नहीं चल पाया है। खराब मौसम ने हालात को और दुश्कर बना दिया है। बताया जा रहा कि पुलिस को मेरठ के कुछ यात्रियों की कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल वाले स्थान पर एसडीआरएफ के जवान

उत्तराखंड। बरसात के चलते सौ से अधिक सड़कें बंद, आज भी इन जिलों में अलर्ट

Posted: 12 Jul 2022 10:40 PM PDT

    उत्तराखंड में भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है। बारिश के चलते कई मार्ग बाधित हैं। कई मार्गों पर यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़काें को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। बारिश की वजह से पुल टूटने और भूस्ख्लन की वजह से लगभग 150

Post Bottom Ad

Pages