| नमस्कार, आज मंगलवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. मुंबई में सोमवार को कुछ घंटों की राहत के बाद एक बार फिर मूसलधार बारिश ने कहर बरपा दिया. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर के लिए मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिष की चेतावनी दी गई है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने जवानों के लिए एक विशेष बुकलेट जारी की है, जिसमें पहली बार उस ऑपरेशन रूम की तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं, जहां से इस अहम सैन्य कार्रवाई की निगरानी की जा रही थी. कुवैत में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की सेना और सरकार को आड़े हाथों लिया. वहीं, ब्रिटेन के लिवरपूल शहर के केंद्र में सोमवार को प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीत का जश्न मना रहे फैन्स को कुचल दिया. हादसे में कम से कम 27 लोगों के घायल होने की सूचना है. |