| नमस्कार, आज बुधवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "हम घर में घुस कर मारेंगे" जैसे बयानों के साथ कड़ा रुख अपनाया है, जिससे राष्ट्रवाद की राजनीति गरमा गई है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों को नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत तत्काल प्रभाव से छात्र (F), व्यावसायिक (M) और एक्सचेंज विजिटर (J) वीजा इंटरव्यू की नई अपॉइंटमेंट्स पर रोक लगा दी गई है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बैसरन में पिछले महीने हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 निर्दोष लोगों की याद में एक भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की है. वहीं, स्पेसएक्स (SpaceX) ने बुधवार सुबह अपने स्टारशिप सुपर हेवी रॉकेट (Starship Super Heavy Rocket) की नौवीं परीक्षण उड़ान लॉन्च की. |