Aajtak News Update - ๐ŸŒ

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 28, 2025

Aajtak News Update

 
गुरुवार, 29 मई 2025
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
ट्रंप ने उन देशों से आने वाले सामान पर समान रूप से टैक्स लगाने का आदेश दिया था, जो अमेरिका से कम सामान खरीदते हैं और उसे ज्यादा सामान बेचते हैं. इस कदम को 'लिबरेशन डे' टैरिफ कहा गया था. ट्रंप प्रशासन ने अप्रैल में ही तमाम देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. लेकिन इस फैसले को अमेरिका के व्यापारियों ने कोर्ट में चुनौती दी थी.
गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 29 मई को गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत केंद्र शासित प्रदेशों के कई जिलों में शाम 5 बजे से मॉकड्रिल होनी थी. लेकिन अब ये स्थगित हो गई है. गुजरात सूचना विभाग और राजस्थान गृह विभाग ने भी आधिकारिक रूप से मॉकड्रिल के स्थगन की पुष्टि की है. उधर, चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब गुरुवार को कोई ब्लैकआउट या मॉक ड्रिल नहीं होगी.
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि 2025 की शुरुआत से कोरोना वैरिएंट्स के ट्रेंड में थोड़ा बदलाव आया है. LP.8.1 वैरिएंट घट रहा है. जबकि NB.1.8.1 को Variant Under Monitoring (निगरानी वैरिएंट) की श्रेणी में रखा गया है, इसके केस तेजी से बढ़ रहे हैं. मई 2025 के मध्य तक यह वैरिएंट दुनियाभर में रिपोर्ट किए गए कुल जीनोमिक सीक्वेंसेस का 10.7% बन चुका है.
दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह आंधी और भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की खबरें आ रही हैं. दिल्ली के मोतीबाग, मिंटो रोड, एयरपोर्ट टर्मिनल 1 के पास जलभराव से परेशानियां बढ़ गई हैं. सड़कों पर पानी भरा है, जिससे वाहनों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं. दिल्ली के मिंटो रोड पर भारी जलभराव के कारण एक कार डूबी हुई देखी गई.
सुनिए
 
  बिहार पुलिस ने शराब तस्करी मामले में घोड़े के हिरासत में लिया । भौंचक  
 
 
  Phone Camera और mic का इस्तेमाल आपके ख़िलाफ़ हो रहा है? जानिए कैसे: Tech Tonic EP83  
 
 
देखिये
 
जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल की घटना के बाद पर्यटन को पुनः स्थापित करने के प्रयास हो रहे हैं, जिसके अंतर्गत प्रशासनिक बैठकें तथा बंद स्थलों को खोलने की योजना है. कश्मीरी जनता द्वारा 'नॉट इन आवर नेम' कहते हुए हमले की निंदा के बावजूद, सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट कश्मीर' मुहिम के विरुद्ध केंद्रीय सरकार से जांच कर इसे रोकने की अपील की गई है. देखें...
 
 
 
 
 
 
Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post Bottom Ad

Pages