| नमस्कार, आज शुक्रवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. ऑपरेशन शील्ड के तहत अब 31 मई को सीमावर्ती राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल कराई जाएगी. वहीं, IPL के पहले क्वालिफायर में RCB ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में हारने वाली टीम पंजाब किंग्स क्वालिफायर-2 खेलेगी. इसके अलावा, उत्तराखंड की बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत आज फैसला सुनाएगी. वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवात से जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. और राजस्थान में एक बार फिर कोविड के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. गुरुवार को प्रदेश में 15 नए संक्रमित मिले हैं. |