| नमस्कार, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने "स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस डील" पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत किसी भी देश पर हमला, दोनों पर हमला माना जाएगा. वहीं, बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गाजियाबाद में एनकाउंटर में मार गिराया गया. यूपी एसटीएफ और दिल्ली-हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह एनकाउंटर हुआ. इसके अलावा, अमेरिका ने अपनी हालिया प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन रिपोर्ट में भारत समेत 23 देशों पर ड्रग्स के अवैध उत्पादन और ट्रांजिट का आरोप लगाया है. इन देशों में अफगानिस्तान, चीन, म्यांमार, कोलंबिया, वेनेज़ुएला सहित अन्य शामिल हैं. चीन को सबसे बड़ा खतरा बताया है. |