नमस्कार,आज गुरुवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. इस शुक्रवार की कैबिनेट बैठक खास होने जा रही है. शाम चार बजे साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक होगी और यह इस ऐतिहासिक इमारत में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी. इसके बाद पीएमओ नई इमारत ‘सेवा तीर्थ-1’ में शिफ्ट हो जाएगा. बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने जा रहा आम चुनाव देश के इतिहास का बेहद अहम चुनाव माना जा रहा है. जुलाई-अगस्त 2024 के हिंसक आंदोलन में प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद पहली बार देश नई सरकार चुनने जा रहा है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य से 16 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेज दिया गया है. वहीं, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने के बाद एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उनकी आर्थिक मदद को हाथ बढ़ाया है. |