नमस्कार,बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद तारिक रहमान की अगुवाई में नई सरकार बनने जा रही है. रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रही है जिनमें असम के मुख्यमंत्री समेत कई राज्यों के सत्ताधारी नेताओं पर नफरत भरे भाषण देने के आरोप लगे हैं. इन याचिकाओं में कहा गया है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के बयान संविधान की भावना और अदालत के निर्देशों के उलट हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नोएडा मेट्रो के सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. इस कॉरिडोर में कुल आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. |