| नमस्कार, आज गुरुवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी के झूठ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की फजीहत करा दी है. लेकिन जिस AI समिट के लिए भारत ने इतनी मेहनत की. जिस समिट की वजह से AI सेक्टर में भारत की बढ़ती भूमिका को लेकर नई चर्चा शुरू हुई और जिसे India’s AI Moment तक कहा जा रहा है. बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी अहमद रजा हसन मेहदी को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया. समुद्र में वर्चस्व की जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. कारण, चीन ने परमाणु-संचालित पनडुब्बियों के निर्माण में तेजी लाते हुए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है. |