नमस्कार,सुप्रीम कोर्ट के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ को अवैध घोषित किए जाने के महज कुछ ही घंटों के भीतर ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसके तहत अब दुनिया के सभी देशों से आने वाले आयात पर 10% का वैश्विक टैरिफ लगाया जाएगा. दिल्ली में शनिवार को AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चलते कई प्रमुख सड़कों पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए मैथिली ठाकुर पर हमला बोला है. आरजेडी नेता ने मैथिली की फोटो साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूर्ण ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं. |