| नमस्कार, पाकिस्तान ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने अफगानिस्तान बॉर्डर के पास आतंकियों के ठिकानों पर टारगेट हमले किए हैं. बताया जा रहा है इन एयरस्ट्राइकों में 19 लोगों की मौत भी हुई है. हंगरी ने यूक्रेन को दिए जाने वाले 90 अरब यूरो (लगभग 106 अरब डॉलर) के महत्वपूर्ण लोन को रोकने का ऐलान किया है. हंगरी का कहना है कि जब तक यूक्रेन के रास्ते आने वाली रूसी तेल की आपूर्ति बहाल नहीं होती, वह इस मदद को आगे नहीं बढ़ने देगा. देश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम अब एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है. इसी क्रम में देशभर में नक्सलियों के बनाए गए स्मारकों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसे ‘ऑपरेशन ध्वस्तीकरण’ नाम दिया गया है. |