| नमस्कार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ. हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती हमलों के कुछ ही घंटों के अंदर नतीजा तय हो गया था. मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में भारत की ओर आ रहे एक कार्गो शिप पर हमला होने की घटना सामने आई है. वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े संघर्ष के बीच वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने बड़ा कदम उठाया है. |