नमस्कार,पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने पेजेश्कियान से बातचीत के बाद कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, तेल और गैस की बिना रुके सप्लाई भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अमेरिकी सेना का एक रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया है. इस घटना में दो विमान शामिल थे. एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा सुरक्षित उतर गया. अमेरिका के मिशिगन में यहूदी प्रार्थना स्थल (सिनेनॉग) पर हमला हुआ है. हमलावर ने पहले सिनेनॉग से गाड़ी टकराई, फिर बाहर निकलकर फायरिंग कर दी. |