नमस्कार,इजरायल और अमेरिका ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया है. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के पांच तेल और गैस ठिकानों पर हमलों की धमकी दी है. इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं. वहीं, वाराणसी नगर निगम ने चैत्र नवरात्रि की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए 19 मार्च से शहर की सभी मीट, मछली और मुर्गे की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है. नवरात्रि के बीच ही ईद का पर्व पड़ने के कारण मुस्लिम समाज और मांस विक्रेता इस फैसले को नाइंसाफी बताकर रियायत की मांग कर रहे हैं. |