नमस्कार,अमेरिका ने संकेत दिया है कि ईरान में उसका सैन्य अभियान अपने अहम लक्ष्य हासिल करने के करीब है. आगे की रणनीति में प्रत्यक्ष भूमिका घटाने और सहयोगी देशों को जिम्मेदारी देने पर जोर है. ईरान ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी एफ-35 जेट को निशाना बनाया, जिसे अमेरिका ने इमरजेंसी लैंडिंग बताया. ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. नए सीजन की शुरुआत से पहले ही स्टार खिलाड़ियों का बाहर होना आर्ईपीएल टीमों को चिंता में डाल गया है. आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. |