| नमस्कार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को चारों तरफ से घेरने की रणनीति तेज कर दी है. जैसे-जैसे ईरान युद्ध बढ़ रहा है, ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. एशिया पर इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है, क्योंकि कई देश खाड़ी देशों की आपूर्ति और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर निर्भर हैं. ऐसे हालात में, भारत ऊर्जा सुरक्षा के एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरा है. दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. संतोखी ने सोमवार को 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. मुंबई से लेकर राजधानी दिल्ली तक में काफी संख्या में बंगाली मजदूर रहते हैं. ये मजदूर दिन भर दहाड़ी का काम या फिर छोटा-मोटा काम करके अपना पेट पलते हैं. वहीं, ईरान के मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 'महान एयर' का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है. ये विमान भारत के लिए एक मानवीय सहायता मिशन पर रवाना होने वाला था. |