| नमस्कार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा. आधी सदी से भी ज्यादा समय के बाद, इंसान एक बार फिर चांद की दहलीज पर कदम रखने के लिए तैयार है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने मिडिल-ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ वर्ल्ड सप्लाई चेन पर भी गहरा असर डाला है. पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक स्थलों पर हमलों की घटनाओं ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करना, पेपर लीक और नकल रोकना उनकी प्राथमिकता में रहा है. |