| नमस्कार, पुतिन और ट्रंप के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. क्रेमलिन ने बताया कि इस बातचीत के दौरान पुतिन ने ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए प्रस्ताव भी रखा. वहीं, मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में शहर के कई रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है. |