| नमस्कार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट (अमेरिकी समय बुधवार रात 9 बजे) पर देश को संबोधित करने वाले हैं. नासा ने आज 2 अप्रैल 2026 को आर्टेमिस 2 मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी है. भारतीय न्यायपालिका ने हाल ही में शादीशुदा पुरुषों के लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता देने जैसे प्रगतिशील फैसले दिए हैं. मेघालय और इलाहाबाद हाईकोर्ट के ये फैसले सामाजिक बदलाव और आजादी के अधिकार को मजबूत करते हैं. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद का मामला भी चर्चा में आ गया है. वहीं, कानपुर में पुलिस ने किडनी के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. |