|
नमस्कार,
शांति वार्ता के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है. वहीं, लेबनान में इजरायली हमलों और बेरुत में भारी विरोध प्रदर्शनों ने तनाव बढ़ा दिया है. मिडिल-ईस्ट जंग में राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के संभावित हस्तक्षेप को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि अगर वो ईरान को हथियारों की खेप भेजता है तो 'चीन को बड़ी समस्याएं होने वाली हैं.' 92 साल की सिंगर आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सिंगर की पोती जनाई भोसले ने बताया कि उन्हें थकान और चेस्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. |