|
नमस्कार,
नीतीश कुमार ने बिहार में अपने दो दशक से अधिक समय तक चले मुख्यमंत्रित्व काल पर विराम लगा दिया है. उन्होंने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया. अमेरिका ने ईरान के सभी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू करने के लिए 10,000 से अधिक अमेरिकी नेवी के जवान, मरीन और एयरमैन को उतार दिया है. NSUI के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली के मंडी हाउस स्थित डीडी न्यूज़ कार्यालय के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में जनगणना के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ की शुरुआत 16 अप्रैल से होगी. |