|
नमस्कार,
US सेंट्रल कमांड ने ऐलान किया है कि वह 13 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 10 बजे ET यानी भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार सप्लाई करते हुए पाया गया, तो उसे 50 फीसदी तक का भारी-भरकम टैरिफ (शुल्क) देना पड़ सकता है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्था की पेशकश की है. पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की. आईपीएल 2026 का 20वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 18 रनों से जीत हासिल की. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुआ.
|