| नमस्कार, अफगानिस्तान में शुक्रवार को तेज भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी. अफगानिस्तान के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि भूकंप की वजह से राजधानी काबुल में एक मकान ढह गया, जिसमें दबकर 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया. पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से पाकिस्तान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फ्री कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इन घटनाओं का ईरान के साथ जारी बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. |