|
नमस्कार,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद की तारीफ करने का कोई मौका नहीं चूकते. मिडिल ईस्ट महायुद्ध ने पूरी दुनिया को तकलीफ में डाल दिया. सीजफायर के बाद अब हालात धीरे-धीरे सुधरने लगे हैं. शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग ने इस कंफ्यूजन को और बढ़ा दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का शनिवार को निधन हो गया. 76 साल के बलबीर पुंज पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को 30 साल पुराने मामले मे NIA श्रीनगर ब्रांच ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया. वहीं, अमेरिका में टॉप 10 साइंटिस्ट्स और रिसर्चर्स की मौत या रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटनाओं से हर कोई हैरान है. ये लोग एयरोस्पेस, डिफेंस जैसे अहम प्रोजेक्ट्स से जुड़े थे. |