|
नमस्कार,
मिडिल ईस्ट की महाजंग किस दिशा में जाएगी, इसको लेकर संशय बना हुआ है. इस्लामाबाद में दूसरे चरण की बातचीत होनी है, लेकिन ईरान ने अभी तक अपनी रजामंदी नहीं दी है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन कूटनीतिक प्रक्रिया को जारी रखने में प्रमुख बाधा है. इन खबरों के बीच इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है. एक तरफ, अमेरिका पाकिस्तान में फिर से शांति वार्ता की तैयारी कर रहा है, लेकिन नेतन्याहू का बयान कुछ और इशारा कर रहा है. टिम कुक ने ऐपल में 15 साल तक CEO पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. औपचारिक रूप से कुक के पद छोड़ने के बाद जॉन टर्नस Apple के नए सीईओ होंगे. भारत की बात करें करें तो दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए खुद को शराब नीति मामले की सुनवाई से अलग करने से इनकार कर दिया. वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार 4 मैच में मिली हार के बाद सोमवार को आखिरकार जीत मिली. |