|
नमस्कार,
बंगाल पर फतह के साथ ही, बीजेपी 2024 के जोर के झटके से दो साल में धीरे धीरे उबर गई. राज्यसभा में हाल ही में नंबर में बढ़ा चुकी भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है और असम में जोरदार वापसी के साथ ही पु्ड्डुचेरी में भी सरकार बनाने जा रही है. केरलम विधानसभा चुनाव में UDF यानी कांग्रेस गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है. सरकार बनना तय है. लेकिन जीत की खुशी मनाने से पहले ही कांग्रेस के अंदर एक नई लड़ाई शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बीच ममता बनर्जी सरकार ने एक ऐसा आदेश जारी किया जिसने सबका ध्यान खींचा. वहीं, दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. सोमवार को यहां एक दक्षिण कोरियाई व्यापारिक जहाज में धमाका हुआ, जबकि ईरान ने ड्रोन हमले के जरिए UAE के फुजैरा तेल बंदरगाह पर आग लगा दी. |