|
नमस्कार,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग के असर का जिक्र किया. पीएम ने लोगों से अपील की है कि घर में शादी हो कोई भी इवेंट, एक साल तक सोना न खरीदें. आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. आखिरी गेंद तक चले इस मुकबले में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए तिलक वर्मा की फिफ्टी के दम पर 166 रन बनाए थे. जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर चेज कर लिया. अमेरिका ने पश्चिम एशिया में जारी जंग खत्म करने की कवायद में ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर विदेश मंत्री मार्को रुबियो तक ईरान के जवाब का इंतजार कर रहे थे. ईरान ने अब अपना जवाब अमेरिका को भेज दिया है, जिसमें ट्रंप के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है.
|