|
नमस्कार,
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था और इसी दौरान असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर अस्पताल और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चुराह सब-डिवीजन के बैरगढ़-सच पास-किलर सड़क मार्ग पर एक कार के करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में गांबिया के झंडे वाले एक व्यावसायिक जहाज को ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ने से रोक दिया. बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जहाज ने आदेशों का पालन नहीं किया. इसके जवाब में अमेरिकी एयरफोर्स ने हेलफायर मिसाइल से जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया.
|