|
नमस्कार,
गुरुग्राम में सेक्टर-72 के मुख्य बिजली घर का ट्रांसफार्मर अचानक फूंक गया, जिसकी वजह से एक साथ 7 बिजली घर बंद पड़ गए. इसकी वजह से रैपिड मेट्रो की सेवा भी एक घंटे से ज्यादा समय तक ठप रही. अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया है. उन्होंने ये निर्णय अपने पति अब्राहम विलियम्स की गंभीर बीमारी के चलते लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्राहम को बोन कैंसर की एक बेहद दुर्लभ प्रकार की बीमारी का पता चला है. IPL के मैच नंबर-67 में शुक्रवार (22 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में एसआरएच ने 55 रनों से जीत हासिल की.
|