|
नमस्कार,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप निजी दौरे पर भारत आ रही हैं. वह शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद आगरा जाएंगी और रविवार सुबह ताजमहल का दीदार करेंगी. कर्नाटक कांग्रेस में डीके शिवकुमार का सफर लंबे संघर्ष और रणनीतिक राजनीति की कहानी रहा है. 2016 में KPCC अध्यक्ष बनने से रोके गए शिवकुमार ने धीरे-धीरे संगठन में अपनी पकड़ मजबूत की. सिद्धारमैया के साथ उनकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता कई वर्षों तक चली, जबकि तिहाड़ जेल तक का दौर भी उनके करियर में आया. लेकिन 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पार्टी को मजबूत किया और 2023 में सत्ता में वापसी कराई. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई. घर गिरने, बिजली गिरने और करंट लगने जैसी घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई.
|