|
नमस्कार,
तमिलनाडु में सरकार पर जारी सस्पेंस के बीच एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने विजय की पार्टी पर उनके समर्थन का फर्जी पत्र राज्यपाल को देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि यह जालसाजी है और हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है. सूत्रों की मानें तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई से पहले बढ़ोतरी हो सकती है. सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वह 30 मई, 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदभार संभालेंगे. बारिश और तेज हवाओं से मिली राहत के बाद दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. |