|
नमस्कार,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यानी बुधवार से तीन दिनों के दौरे पर चीन जा रहे हैं. इस दौरान ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय मुलाकात होगी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच गहरी होती जा रही है. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के नए डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास '7 लोक कल्याण मार्ग' पर सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ने के लिए ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की. वहीं, PM मोदी ने देश के लोगों की सेहत और तिजोरी दोनों को चौतरफा बर्बादी से बचाने के लिए बिगुल फूंक दिया है. |