|
नमस्कार,
अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बाद अब एक नया मोड़ आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी में फंसे जहाजों को निकालने के लिए चलाए गए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को थोड़े समय के लिए रोक दिया है. पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आई हैं. परिवर्तन के नारे के बीच राज्य के कई इलाकों से हत्या, आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप सामने आए हैं. तमिलनाडु की 234 सीटों में 108 सीटें जीतकर विजय की पार्टी टीवीके ने इतिहास रच दिया है. टीवीके हालांकि बहुमत के आकंड़े को पार नहीं कर पाई लेकिन राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इस बीच कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश का पहला 'त्रि-सेवा संयुक्त अभियान केंद्र' मई 2026 के अंत तक काम करना शुरू कर देगा. |