न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- चंबा: 5 वर्षीय मासूम की तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत
- एक और देश का लाल शहीद 23 साल की उम्र में, सीने पर खाई 4 गोलियां, 6 दिसंबर में होनी थी शादी
- मौत का सीना चीर कैसे बची जिंदगी..बिजली के खंभे से मिला जीवनदान
- चार बच्चों की मां से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, ससुरालवालों ने बेडरूम में पकड़ा, और फिर...
- किस जानवर की तीन आंखे होती है?, नाम जानकर चौक जाएंगे
- आज चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, 75 साल बाद होने जा रहा है ये बड़ा चमत्कार
- 31 अगस्त को घोड़े से भी तेज दौड़ेगा इन 4 राशियों का भाग्य, किस्मत लेगी नया मोड़
- अब नहीं झेलना पड़ेगा कोई दुख, 31 अगस्त को खुल जाएगा इन 04 राशियों की बंद किस्मत का ताला
- लौंग लगा हुआ नोट अगर इस दिन किया दान, तो बहुत जल्दी बन जाएंगे धनवान
- सुबह उठते ही करें इस मंत्र का केवल एक बार जाप, बनते चले जाएंगे दिनभर के सभी काम
- रात को सोने से पहले अवश्य करें ये काम, हनुमान जी दिखाएंगे चमत्कार
- स्नान करते समय कभी न करे ये 5 गलतियां वरना पछतायेंगे
- ये चीज खाएं , पथरी तुरंत गल कर निकलेगी बाहर
- महीने में सिर्फ 04 बार करें इनका सेवन, 75 साल तक जवान बने रहेंगे।
- अब Jio Phone की बजेगी बैंड, Nokia ला रहा ये धांसू फीचर फ़ोन
- युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका
- रोहित शर्मा बचपन में थे बेहद गरीब, एक घटना ने बदली थी जिंदगी
- WOW! पढ़ाई को गाड़ियां साफ कीं, पिज्जा डिलीवर किया, आज पुलिस अफसर बन गया गरीब पिता का बेटा
- बॉर्डर पर पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकत जारी! देश का एक और लाल नायब सूबेदार शहीद
- हिमाचल: स्कूलों में नहीं होंगी सर्दियों की छुट्टियां, मार्च में ली जाएंगी परीक्षाएं
- 10वीं का पेपर देने के लिए 150km चली, 2 राज्य पार की... A+ ग्रेड से पास आदिवासी स्टूडेंट
| चंबा: 5 वर्षीय मासूम की तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत Posted: 31 Aug 2020 01:57 AM PDT चंबा: जनजातीय क्षेत्र भरमौर की उल्लांसा पंचायत के सतनाला गांव में 5 वर्षीय मासूम की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 5 वर्षीय ऑरेन भारद्वाज पुत्र केवल निवासी सतनाला घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया था। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां पर उसकी हालत स्थिर नहीं हुई। इसलिए बच्चे को टांडा से पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम पंचायत उलांसा प्रधान कुशला देवी ने खबर की पुष्टि की है। |
| एक और देश का लाल शहीद 23 साल की उम्र में, सीने पर खाई 4 गोलियां, 6 दिसंबर में होनी थी शादी Posted: 31 Aug 2020 01:52 AM PDT उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर के रहने वाले जवान प्रशांत कुमार शुक्रवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए. प्रशांत ने सीने पर चार गोलियां खाई और दुश्मनों से लड़ते रहे। घायल जवान प्रशांत को 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। 23 साल के प्रशांत शर्मा के शहादत की खबर मिलने पर उनके परिवार और शहर में शोक की लहर दौड़ गई. वे मुजफ्फरनगर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड मौहल्ले के रहने वाले थे. घरवालों को उनके शहादत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी मिली है कि प्रशांत दिसंबर में दूल्हा बनने वाले थे लेकिन इससे पहले उनकी शहादत की खबर घर आई और वो तिरंगे में लिपटे पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया। अंतिम दर्शन में परिवार वाले फूट-फूट कर रोए। जानकारी मिली है कि 23 साल के शहीद जवान प्रशांत 2015 में स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुए थे. और वर्तमान में वो राष्ट्रीय राइफल की 50 बटालियन में सिपाही के तौर पर तैनात थे और जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में तैनात थे. शुक्रवार को पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में प्रशांत शर्मा शहीद हो गए, इन एनकाउंटर में 3 आतंकवादी भी ढेर हुए हैं.जानकारी मिली है कि शहीद जवान प्रशांत के पिता शीशपाल शर्मा सेना में नायक के पद से रिटायर्ड हुए थे। प्रशांत तीन बहन भाई हैं। बहन की शादी हो गई है। प्रशांत सबसे बड़े थे। जानकारी मिली है कि शहीद प्रशांत शर्मा की 6 दिसंबर को शादी होनी थी। वो दिसंबर में सहरा पहनकर दूल्हा बनने वाले थे। परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे कि बेटा आएगा और दुल्हनिया लाएगा लेकिन बेटे की शहादत की खबर घर पहुंची। परिजनों समेत इलाके में रहने वालों का रोरोकर बुरा हाल है। आज प्रशांक की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पिता ने होश संभाला और कहा कि दूसरे बेटे को भी सेना में भेजेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी के अलावा शर्मा के परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की, और कहा कि मुजफ्फरनगर में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा. प्रशांत के पिता का कहना है मुझे गर्व है अपने बेटे पर… लेकिन वो सवाल खड़ा कर रहे है कि उनका बेटा स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुआ था वो उसको राष्ट्रीय राइफल्स में क्यो भेजा गया..सवाल कई है जिसका वो जवाब चाहते हैं…भाई निशांत रोते हुए बोल रहे है कि उनका सब चला गया पर देश कभी गुलाम ना हो. |
| मौत का सीना चीर कैसे बची जिंदगी..बिजली के खंभे से मिला जीवनदान Posted: 30 Aug 2020 06:40 PM PDT पानी का तेज बहाव..लहरों के बीच फंसी जिंदगी और फिर जिंदगी की जीत..जी हां ये सब सुनने में भले ही किसी फिल्म की स्टोरी लग रही हो लेकिन ये हकीकत है और ऐसा हुआ है होशंगाबाद में। जहां पानी के तेज बहाव में बचे एक युवक की जिंदगी को कुछ युवा मौत के मुंह से वापस खींच लाए। मामला शुक्रवार शाम का है जब नाला पार करते वक्त बाइक सवार तीन युवक नाले में बह गए। जिनमें से एक युवक के लिए बिजली का खंभा जीवनदान देने वाला साबित हुआ। जिंदगी और मौत के संघर्ष की तस्वीरें मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद की हैं । गाड़ी समेत बहे तीन युवक, एक अब भी लापता शुक्रवार की शाम होशंगाबाद के मांगरोल के रहने वाले आठ युवक बाइकों से तवा डैम देखने के लिए गए थे। अलग अलग बाइकों पर सवार होकर लौट रहे है युवकों में शरद,कैलाश और एक अन्य युवक आरी गांव के पास ओवरफ्लो बह रहे नाले में बाइक सहित बह गए। बाइक चला रहे शरद यादव ने पुल पर पानी होने के बावजूद पुल से बाइक निकालने की कोशिश की और बाइक अनबेलेंस होकर पानी की तेज धार में बह गई। तेज धार में बह रहे तीनों युवकों में से एक कैलाश ने बहते हुए खेत में लगे बिजली के खंभे को पकड़ लिया। वो मदद के चीखा तो पास ही एक मंदिर में बैठे लोगों ने उसकी आवाज सुनी। लोग दौड़ते हुए युवक की मदद के लिए पहुंचे और फिर काफी मशक्कत के बाद रस्से के सहारे युवक को तेज बहाव नाले के बीच से सुरक्षित निकाला। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना अपने मोबाइल में कैद की है और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बाइक चला रहे युवक का नहीं लगा सुराग कैलाश की जान ग्रामीणों ने संघर्ष कर बचा ली वहीं एक अन्य युवक नाले के बहाव में किसी तरह किनारे लग गया जिससे उसकी जान बच गई लेकिन बाइक चला रहे शरद यादव का अभी तक पता नहीं चला है। जिला प्रशासन की टीम शरद की तलाश कर रही है। |
| चार बच्चों की मां से रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, ससुरालवालों ने बेडरूम में पकड़ा, और फिर... Posted: 30 Aug 2020 06:37 PM PDT बिहार के गोपालगंज में शादीशुदा प्रेमिका से मिलना एक प्रेमी को इतना भारी पड़ा की उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात के अंधेरे में मौका पाकर प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की सूचना प्रेमिका के परिवार को मिल गई, जिसके बाद उन्होंने प्रेमी को बैडरूम से खींचकर इतना मारा कि उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां रात के अंधेरे में एक युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। महिला के ससुरालवालों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने प्रेमी को बेडरूम में पकड़ लिया। जिसके बाद महिला के ससुरालवालों ने प्रेमी घसीट कर बाहर निकाला और निर्वस्त्र कर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ ने प्रेमी के पैर में रस्सी बंधकर कई किलोमीटर तक घसीटा गया। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया और और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार युवक की शादीशुदा प्रेमिका चार बच्चों की मां भी है। |
| किस जानवर की तीन आंखे होती है?, नाम जानकर चौक जाएंगे Posted: 30 Aug 2020 06:31 PM PDT प्रश्न - किस जानवर की तीन आंखे होती है ? उत्तर : Tuatara नामक जानवर की तीन आंखे होती है | प्रश्न - सबसे बड़ा न्यायिक क्षेत्र किस उच्च न्यायालय का है ? उत्तर – गुवाहाटी उच्च न्यायालय | प्रश्न - भारतीय संविधान में संशोधन का प्रस्ताव किस देश के संविधान से लिया गया है ? उत्तर – दक्षिण अफ्रीका | प्रश्न - राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद का अध्यक्ष कौन होता है ? उत्तर : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री | प्रश्न - मतदान निगरानी प्रणाली पहली बार किस राज्य में लागू की गई ? उत्तर : गोवा | प्रश्न - कौन सी चीज गीली हो तो 5 किलो सुखी हो तो 10 किलो और जल जाये तो 15 किलो हो जाती है ? उत्तर : सल्फर गीली हो तो 5 किलो सुखी हो तो 10 किलो और जल जाये तो 15 किलो हो जाती है | इस सवाल का जवाब आप कमेंट में बताने का प्रयास करे | |
| आज चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, 75 साल बाद होने जा रहा है ये बड़ा चमत्कार Posted: 30 Aug 2020 06:26 PM PDT वैसे तो आज के समय में हर कोई अपने दिन की शुरुआत अच्छे दिन और राशिफल के साथ करना चाहता है, तो चलिए जानते है क्या कहता है आज यानि 31 अगस्त 2020 का राशिफल.... मेष: कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं. मेहनत ज्यादा हो सकती है. जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं लेकिन सोच-समझकर फैसला लें. किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है. वृष: बिजनेस में फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है. साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी से मदद मिलने के योग बन रहे हैं. अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है. मिथुन: सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है. आज आप सक्रिय रहेंगे. आपको नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं. कर्क: आज आप कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते हैं. जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं, इसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है. नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं. सिंह: अधिकारियों से सहयोग कम ही मिल पाएगा और आपको बिजनेस में सावधान रहना होगा. बिजनेस या फिर कोई भी काम हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता की संभावना कम है. कन्या: आज बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं. पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है. आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं. तुला: कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है. कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं. वृश्चिक: बिजनेस में फायदे के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है. रुके हुए काम निपट जाएंगे. पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं. दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं. नए काम करने का मन बनेगा. धनु: नौकरीपेशा लोगों के काम में रुकावटें आ सकती है. बिजनेस करने वाले लोग सावधान रहें. कानूनी मामले उलझ सकते हैं. फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं. स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है. मकर: पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं, स्थितियां अनुकूल हो सकती है, रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें. बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं. कुंभ: करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है. ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है. कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है. मीन: अचानक फायदा मिलने के योग हैं. पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है. पुराना कर्जा खत्म हो सकता है. फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है. नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं. |
| 31 अगस्त को घोड़े से भी तेज दौड़ेगा इन 4 राशियों का भाग्य, किस्मत लेगी नया मोड़ Posted: 30 Aug 2020 06:21 PM PDT आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की उन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में बता रहे हैं जिनको 2020 में पहली बार सबसे बड़ी खुशख़बरी मिलने जा रही है । इन राशियों पर पवन पुत्र हनुमान बेहद प्रसन्न हो रहे हैं । बजरंगबली की कृपा से इन राशि के लोगों का शुभ समय आ चुका है आपने कभी सोचा भी नहीं होगा उतना सुख आपको मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में कई लाभदायक सौदे होने के योग बन रहे हैं। असीमित धन लाभ होने की पूरी संभावना बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग व प्रेम प्राप्त होगा। रुपए-पैसे धन दौलत में लगातार वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी और पैतृक सम्पति के मामलें आपके हक में रह सकते हैं आपकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत बनी रहेगी। आपका आने वाला समय बहुत ही शुभ हैं। आपका जीवन वास्तव में अद्भुत होगा। यह अपने जीवन में तरक्की की ओर बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आपका दृष्टिकोण सही दिशा में रहेगा। कारोबार या नौकरी के क्षेत्र मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि बहुत तेजी से होगा। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी। व्यापार में दुगुने लाभ के योग बन रहे हैं। आपके जीवन का हर एक क्षण सुहाना हो जाएगा। जिन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में हम बात कर रहे हैं वह मेष, तुला, कुंभ और कन्या राशि के जातक हैं |
| अब नहीं झेलना पड़ेगा कोई दुख, 31 अगस्त को खुल जाएगा इन 04 राशियों की बंद किस्मत का ताला Posted: 30 Aug 2020 06:18 PM PDT 2020 में करोड़ों की संपत्ति के मालिक बनेंगे ये 4 राशि के लोग,वर्षों बाद बना ऐसा राजयोग जिससे आप प्यार के मामले में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए नजर आएंगे और आपको अपना सच्चा प्यार मिलने से कोई नहीं रोक सकता है लाइफ पार्टनर के साथ आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है यात्रा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा यात्रा करते समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं आपको अपने घर में सबसे ज्यादा माता पिता का सपोर्ट मिलेगा। आपके सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सक्षम रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको आमदनी के अच्छे-अच्छे स्त्रोत मिलेंगे। आप समाज में नई मिसाल स्थापित करने में कामयाब रहेंगे। घर में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और बड़े भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए काम जल्दी ही पूरा होंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे. अपने मित्र या संबंधों से सहायता ले सकते हैं। आपका अपने मन पर काबू रखना सीखना होगा। आप जो भी कार्य करेंगे उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है,आपको अपने घर में सबसे ज्यादा माता पिता का सपोर्ट मिलेगा जिससे आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे आपके मन में जो प्लान कई वर्षों से चल रहे थे वह हकीकत में बदलने का समय आ गया है आपके घर में किसी नए मेहमान के आने के योग नजर आ रहे जिससे आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। यह कुंभ,तुला,मकर,मेष राशि के जातक है |
| लौंग लगा हुआ नोट अगर इस दिन किया दान, तो बहुत जल्दी बन जाएंगे धनवान Posted: 30 Aug 2020 06:16 PM PDT हिंदू धर्म में बहुत सी मान्यताएं हैं। इन्हीं में से एक मान्यता यह भी है कि दान करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। कई शास्त्रों में तो यह कहा गया है कि दान करना एक बहुत बड़ा कर्म है। दान करने से हमारे जीवन में आई बहुत सी बाधाएं खत्म हो जाती हैं। दान के कारण ही हमारे जीवन में सुख संपत्ति आती है। आज हम आपको एक ऐसा कार्य बताने जा रहे हैं जिसे करने से आपके जीवन में सुख संपत्ति आएगी। आपने देखा होगा कि मंदिरों के बाहर ट्रैफिक सिग्नल रेलवे स्टेशन के किनारे बहुत से भिखारी बैठे होते हैं। कई लोग तो इन भिखारियों को इग्नोर करके आगे निकल जाते हैं और वही कई लोग ऐसे होते हैं जो इन भिखारियों को पैसे का दान दे देते हैं। भिखारियों को दान देने से आपकी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि अगर हम भिखारियों को एक खास तरह की चीज दान करेंगे तो हमारे जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाएंगे लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि यह दान आप भूरे भिखारियों को ही करें। यह उपाय आप केवल अमावस्या की रात या दिन को ही कर सकते हैं। पीतल की वस्तु जब कभी अमावस्या के दिन आए तो उस दिन आप पहले बाजार में जाएं और वहां से कोई भी पीतल की वस्तु लें। पीतल की वस्तु बरतन आदि हो सकती है। इस वस्तु को पहले घर पर लेकर आए। उसके बाद इसकी हल्दी और कुमकुम से पूजा करें। उसके बाद इस वस्तु को किसी बूढ़े भिखारी को दान में दे दे। ऐसा कहा जाता है कि इस काम को करने से घर में कभी भी धन संपत्ति की कमी नहीं होती है। लौंग लगा नोट अमावस्या के दिन आप पूजा घर में एक तेल का दीपक रखें। अब इस दीपक में एक लौंग डालकर उसे जला दें। जब लॉन्ग पूरी तरह से जल जाए तो उस लोंग को ₹10 के या इससे बड़े नोट के साथ गाड़ दें और लौंग लगा यह नोट बाहर जाकर किसी बूढ़े भिखारी को दे दें। कहते हैं ऐसा करने से आप का रुका हुआ काम बन जाता है। चांदी का सिक्का सुनने में अजीब लग रहा है कि चांदी का सिक्का दान में दे शायद ही कोई एसा साधारण व्यक्ति होगा जो दान में चांदी के सिक्के देता हो। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अमावस्या के दिन किसी बूढ़े भिखारी को चांदी का सिक्का दान में दे दें तो आपकी बहुत सी समस्याओं का अंत हो जाता है। इसके साथ साथ आपका जीवन भी खुशहाल होता है। |
| सुबह उठते ही करें इस मंत्र का केवल एक बार जाप, बनते चले जाएंगे दिनभर के सभी काम Posted: 30 Aug 2020 06:15 PM PDT ऐसा मत है कि शास्त्रों द्वारा बताए गए तरीकों से यदि दिन की शुरुआत की जाए, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। लेकिन सही तरीका क्या है, क्या कभी आपने जाना है?सुबह जल्दी उठना चाहिए, रोज स्नान करना चाहिए, यह तो सभी जानते हैं लेकिन दिन की एक अच्छी शुरुआत करने के लिए इसके अलावा और क्या किया जाए? क्या रोजाना मंदिर जाने से लाभ होगा या घर पर ही पूजा करने से? या इसके अतिरिक्त भी कोई अन्य तरीका मौजूद है? दरअसल शास्त्रों में एक ऐसा उपाय दर्ज है जो व्यक्ति द्वारा ना केवल स्नान से पहले, बल्कि सुबह आंख खुलते ही किया जाना चाहिए। इस एकमात्र शास्त्रीय नियम को जीवन का हिस्सा बना लेने से व्यक्ति संतुष्ट रह सकता है।शास्त्रों के अनुसार सुबह आंख खुलते ही अपनी हथेलियों को अपने सामने मिलाकर लाएं और उनके दर्शन करें। हथेली देखने से पहले किसी भी चीज या वस्तु को ना देखें। जैसे ही आप हथेली देखें तो इसके बाद इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप करें – "कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।" अर्थात् हथेलियों के अग्रभाग में भगवती लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। मैं अपनी हथेलियों में इनका दर्शन करता हूं। ध्यान रहे कि इस मंत्र का जाप करते समय आपको केवल हथेली की ओर ही अपनी निगाहें रखनी हैं। और फिर मंत्र उच्चारण समाप्त होते ही हथेलियों को परस्पर घर्षण करके उन्हें अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हम सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लेते हैं और पूरा दिन अच्छा बीते इसके लिए सकारात्म्क ऊर्जा भी प्राप्त हो जाती है। |
| रात को सोने से पहले अवश्य करें ये काम, हनुमान जी दिखाएंगे चमत्कार Posted: 30 Aug 2020 06:13 PM PDT पवनपुत्र हनुमान जी को चमत्कारिक सफलता देने वाला देवता माना जाता है। श्री हनुमान जी की भक्ति करने वाले को बल, बुद्धि और विद्या सहज में ही प्राप्त हो जाती है। भूत-पिशाचादि भक्त के समीप नहीं आते। हनुमान जी जीवन के सभी क्लेश को दूर कर देते हैं। शास्त्रों के मतानुसार यह अष्ट चिरंजीवी हैं। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और भक्ति का विशिष्ट दिवस माना गया है। हनुमान जी के बारह नामों की महिमा राम भक्त, महाबल, महावीर हनुमान, बजरंग बली, शंकर सुमन, केसरी नंदन, अंजनी पुत्र, पवन सुत, अमित विक्रम, समेष्ट, लक्ष्मण, प्राण दाता प्रात:काल उठते ही जिस अवस्था में हैं, इन बारह नामों को ग्यारह बार लेने वाला व्यक्ति दीर्घायु होता है। * नित्य नियम के समय नाम लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है। * रात्रि को सोते समय नाम लेने वाला व्यक्ति शत्रुजित होता है। * उपरोक्त समय के अलावा इन बारह नामों का निरंतर जाप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं से एवं आकाश-पाताल से रक्षा करते हैं। * यात्रा के समय एवं न्यायालय में पड़े विवाद के लिए बारह नाम अपना चमत्कार दिखाएंगे। * लाल स्याही से मंगलवार को भोज पत्र पर ये बारह नाम लिखकर मंगलवार के ही दिन ताबीज बांधने से कभी सिरदर्द नहीं होगा। गले या बाजू में ताम्बे का ताबीज ज्यादा उत्तम है। |
| स्नान करते समय कभी न करे ये 5 गलतियां वरना पछतायेंगे Posted: 30 Aug 2020 06:10 PM PDT नहाना हमारी दिन-चर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो चूका है! नहाने से मन और तन दोनों साफ़ हो जाते हैं! अगर सेहतमंद और खुबसूरत रहना है तो हमें रोज नहाना चाहिए! लेकिन नहाते समय हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए नहीं तो हमारा सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है! आज हम आपको बताएँगे ऐसे ही कुछ गलतियों के बारें में जिसे हमें नहाते समय जरुर याद रखना चाहिए और कभी इस गलती को नहीं करना चाहिए! 1. समय पर नहाए सबसे पहली गलती हम यही करते है कि एक ठीक समय पर कभी नहीं नहाते हैं! अगर हम सही समय पर नहीं नहायेंगे तो हमें कुछ फायदा नहीं होने वाला है! शास्त्रों के अनुसार नहाने के समय के कई सारे प्रकार बताए गए है जिसमें से सूर्योदय के पूर्व या सूर्योदय के समय को बहुत ही अच्छा माना गया है! इस समय नहाने से तन और मन दोनों साफ़ हो जाते हैं जिससे हमें काम करने में उर्जा मिलती है! 2. ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल न करें नहाते समय कई लोग अपने बालों को कोमल बनाने के लिए इस तरह की गलती करते हैं! वे बार-बार अपने बालों मेंशैम्पू करते रहते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि नहाते समय ज्यादा शैम्पू इस्तेमाल करना आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है! अधिकतर शैम्पू जो बाज़ार में उपलब्ध है, में कई सारे केमिकल्स होते है जिसके ज्यादा इस्तेमाल से बाल रूखे-सूखे और बेजान हो जातें हैं! इसलिए हमें शैम्पू का इस्तेमाल एक लिमिट में करना चाहिए! इसके साथ ही एक ओरिजिनल ब्रांड के शैम्पू का ही प्रयोग करें! |
| ये चीज खाएं , पथरी तुरंत गल कर निकलेगी बाहर Posted: 30 Aug 2020 06:08 PM PDT आज के प्रदूषित वातावरण और गलत खान-पान की वजह से मनुष्यों के शरीर में कई प्रकार के रोगों ने घर बना लिया है| इन्ही रोगों में से एक रोग पथरी है जो बहुत ही भयानक है| यह एक ऐसा बीमारी है जिसमें रोगी को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है| दरअसल पथरी यूरिक एसिड, फास्फोरस, कैल्शियम और ओक्सालिक एसिड के मिलने से होता है| आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पथरी को कैसे मिनटों में गला कर बाहर निकालेंगे| तो आईए जानते हैं| 1. नारियल का पानी पीने से इसमें बहुत फायदा करता है| रोजाना नारियल का पानी पीने से पथरी की समस्या से छुटकारा दिला सकता हैं| 2. पथरी को गलाकर बाहर निकालने में पपीते का बीज भी बहुत फायदा करता हैं| एक कप पपीते के बीज को पीस कर पानी में छानकर लेने से पथरी की समस्या में सहायता करता है| 3. आंवले को पीसकर चूर्ण बना लें और इस चूर्ण को मूली के साथ लेने से पथरी के दर्द में मदद मिलती है| इससे दर्द कम हो जाता है| 4. जीरा और चीनी भी पथरी को गलाने में मदद करता है| दोनों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| इस चूर्ण को एक चम्मच पानी के साथ रोजाना लेने से पथरी गलकर बाहर निकल जाती है| |
| महीने में सिर्फ 04 बार करें इनका सेवन, 75 साल तक जवान बने रहेंगे। Posted: 30 Aug 2020 06:06 PM PDT आप सभी को आज के इस विशेष पोष्ट में, सबसे पहले मित्रों मैं भगवान या अल्लाह से आपके लिए मंगल कामना की प्रार्थना करता हूँ की आप लोग हमेशा स्वष्थ और प्रशन्न रहें, मित्रों आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ आपके घरेलू खान पान में से ही एक अत्यंत पौष्टिक, विटामिन से भरपूर और ऊर्जावान भोजन सामग्री जोकि आपको 75 सालों तक बूढ़ा नहीं होने देगी, और आपके वैवाहिक जीवन के साथ साथ आपकी रोजमर्रा की दिनच्रर्या में भी आपको जवान बनाये रहेगी, क्योंकि इसका उपयोग अपनों पर आजमाया हुआ है और इसका सेवन करने से शरीर की कई सारी बीमारिया भी दूर हो जाती है, तो आइये मित्रों जानते हैं इसके बारे में, मित्रों जिसकी मैं बात कर रहा हूँ वह हैं काले चावल, जिसमें प्रोटीन , विटामिन और कई तरह के गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इनका सेवन करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है, काले चावल में ऐसे कई सारे गुण होते है जो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर नहीं होने देते हैं और साथ ही हमारे शरीर को मजबूत भी बनाते है, दोस्तों इन काले चावलों में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जिसकी वजह से इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों का मल शरीर से बाहर निकल जाता है, मित्रो एक बात अवश्य जान लें की काले चावल उन लोगो के लिए काफी फायदेमंद होते हैं जिन लोगो को मोटापे की समस्या है, क्यूंकि काले चावल में ऐसे फाइबर की मात्रा होती है, जो कि हमारे शरीर को मोटापे से बचा के रखते है और शरीर को मोटा नहीं होने देते है, काले चावल का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी छुटकारा मिल जाता है, काले चावल में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने में मदद करते है और शरीर को स्वस्थ बनाये रखते है, |
| अब Jio Phone की बजेगी बैंड, Nokia ला रहा ये धांसू फीचर फ़ोन Posted: 30 Aug 2020 06:03 PM PDT HMD Global इस महीने कई नए नोकिया फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। लंबे समय से खबरें हैं कि कंपनी ऐंड्रॉयड ओएस वाले नोकिया फीचर फोन पर भी काम कर रही है। अब एक नए स्केच से आने वाले ऐंड्रॉयड बेस्ड नोकिया फीचर फोन के बारे में फिर से जानकारी सामने आई है। एचएमडी ग्लोबल ने पिछले कुछ समय के दौरान Nokia 3310, Nokia 8110 और Nokia 5310 जैसे क्लासिक फोन्स को नए अवतार में लॉन्च किया है। अब उम्मीद है कि कंपनी नए नोकिया फीचर फोन को लॉन्च करेगी जो गूगल के ऐंड्रॉयड ओएस पर चलेगा। अब इस नोकिया फीचर फोन का स्केच सामने आया है जिसमें गूगल असिस्टेंट के लिए एक अलग बटन देखा जा सकता है। स्केच को Nokiamob ने शेयर किया है और माना जा रहा है कि यह चर्चित ऐंड्रॉयड ओएस वाला नोकिया फीचर फोन है। गूगल असिस्टेंट बटन के अलावा, फोन के ओवरऑल डिजाइन को देखें तो यह किसी नोकिया फीचर फोन जैसा ही है। फोन में ऊपर की तरफ एक सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन के स्केच को देखें तो यह हाल ही में एक विडियो में दिखे ऐंड्रॉयड पर चलने वाले नोकिया फीचर फोन जैसा ही है। फिलहाल गूगल के पास फीचर फोन के लिए ऐंड्रॉयड ओएस का कोई वर्जन नहीं है। एक विडियो में नोकिया फीचर फोन को ऐंड्रॉयड वर्जन के साथ देखा गया था। इस फोन में गूगल ऐप्स जैसे यूट्यूब व क्रोम प्रीइंस्टॉल आते हैं। फोन गूगल असिस्टेंट वॉइस सर्च भी सपॉर्ट करता है जिसे बटन प्रेस करके ऐक्टिवेट किया जा सकता है। अभी ऐंड्रॉयड बेस्ड फीचर फोन के बारे में गूगल और नोकिया की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि ऐंड्रॉयड के साथ आने वाला यह अपनी तरह का पहला फीचर फोन होगा। बता दें कि हाल ही में नोकिया के एक फोन को बेसिक स्पेसिफिकेशन्स के साथ FCC सर्टिफिकेशन मिला था। लेकिन अभी इस नोकिया फीचर फोन में ऐंड्रॉयड का कोई जिक्र नहीं है। ऐसा लगता है कि नया नोकिया फीचर फोन अभी शुरुआती फेज़ में है और आने वाले समय में इसे लॉन्च किया जा सकता है। |
| युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका Posted: 30 Aug 2020 06:00 PM PDT मंडी: जिला मंडी में 6 से 14 सितंबर तक होने वाली भर्ती के लिए युवा 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम राजराजन ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदों के लिए भर्ती होगी। इच्छुक युवा अपना पंजीकरण 20 सितंबर तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट पर कर सकते हैं। यदि कोरोना के कारण यह भर्ती कुछ समय के लिए स्थगित की जाती है तो जब भी इस भर्ती का आयोजन होगा तो युवाओं को उसके लिए पुन: पंजीकरण नहीं करना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने 20 सितंबर तक पंजीकरण करवाया होगा, उन्हें ही इस भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। |
| रोहित शर्मा बचपन में थे बेहद गरीब, एक घटना ने बदली थी जिंदगी Posted: 30 Aug 2020 05:58 PM PDT टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा कितने प्रतिभाशाली हैं ये शायद ही कहने की जरूरत है। ये रोहित की प्रतिभा ही थी जिसके दम पर उन्होंने उस मुकाम को हासिल किया जिसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने बताया कि रोहित आज को कुछ भी हैं वो उन्हें आसानी से हासिल नहीं हुआ। उन्होंने ये सबकुछ अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया। दिनेश लाड ने बताया कि आखिर पहली बार कब रोहित शर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि बोरिवली में एक कैंप का आयोजन किया गया था और इस दौरान कुछ मैच भी कराए गए थे। मैंने अपने स्कूल की टीम को भी उसमें खिलाया था। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की टीम और मेरी टीम फाइनल तक पहुंची थी। सीमेंट की पिच पर इस मैच का आयोजन कराया गया था और ये 10 ओवर का मैच था, लेकिन मेरी स्कूल की टीम विजेता बनी थी। दिनेश लाड ने बताया कि मैं हमेशा ही प्रतिभाशाली बच्चों की खोज में रहता था और रोहित शर्मा ने जिस तरह से गेंदबाजी की थी उससे मैं काफी प्रभावित था और मैंने सोचा था कि इस बच्चे को हमें अपने स्कूल में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के चाचा स्कूल की फीस भरने की स्थिति में नहीं थे और फिर मेरे कहने पर रोहित को हमारे स्कूल में फ्री में एडमिशन मिला था। मैंने स्कूल के डायरेक्टर से रोहित की फीस भी कम करने का आग्रह किया था। रोहित पहला ऐसा बच्चा था जिसके लिए मैंने ऐसा किया था। उस वक्त मैंने नहीं सोचा था कि वो कभी भारत के लिए खेलेगा। अगर उस वक्त ऐसा नहीं हुआ होता तो शायद आप रोहित शर्मा को भारत के लिए खेलता नहीं देख पाते। इसके अलावा रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में उनका शिष्य दमदार प्रदर्शन करेगा। पिछले साल हुए वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए थे, लेकिन टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। वहीं रोहित को भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया है। इसके बारे में उनके कोच ने कहा कि खेल रत्न मिलना बहुत ही बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि- मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए, लेकिन अगर एक गरीब लड़के में प्रतिभा है तो वो आसमान छू सकता है और इसके सबसे बड़े उदाहरण रोहित शर्मा हैं। लाड ने ये सारी बातें मराठी क्रिकेट चैट शो 'कॉफी क्रिकेट अनी बरेच कही' में बताई। |
| WOW! पढ़ाई को गाड़ियां साफ कीं, पिज्जा डिलीवर किया, आज पुलिस अफसर बन गया गरीब पिता का बेटा Posted: 30 Aug 2020 05:56 PM PDT देखिए सीधी सी बात है जहां चाह होती है वहां ही राह होती है। अगर आप के अंदर जज्बा और जुनून है तो आपके लिए कोई भी मंजिल पाना आसान है। इस कहावत को सच कर दिखाया है कश्मीर के मोइन ने। 28 साल के मोइन खान एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय से पुलिस अफसर बन गये हैं। मोइन के पुलिस अफसर बनने की कहानी हर लड़के के लिए प्ररेणादायक है। जब वो लोगों के घर पिज्जा पहुंचाते तो उनका भी सपना था कि उनके कंधों पर भी चमकते हुए सितारे हों। मोइन का वो सपना सच हो चुका है और अब वो पिज्जा की डिलीवरी नहीं करेंगे बल्कि अपराधियों को हवालात पहुंचाएंगे। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में कुछ भटके हुए नौजवान पुलिस और सुरक्षाबलों को चुनौती देते हुए आतंकवादी बन जाते हैं वहीं दूसरी तरफ मोइन जैसे युवा ने मिसाल पेश की है। अशिक्षित माता-पिता की संतान मोइन खान की मेहनत का ही नतीजा है कि अब उनके शरीर पर खाकी वर्दी होगी और वो समाज के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आएंगे। अपने पुलिस अफसर बनने के सपने को सच करने के लिए मोइन खान ने पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय से लेकर कार धोने तक का काम किया। यहां तक की उन्होंने राशन की दुकान पर भी कई साल बिताए। सात सालों की अथक मेहनत के बाद आज मोइन खान जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर बन चुके हैं। मोइन खान के सपने को हकीकत में बदलने में एक शख्स ने बड़ी भूमिका निभाई है और वो हैं आईपीएस ऑफिसर संदीप चौधरी जो जम्मू में बिना कोई फीस लिए 'ऑपरेशन ड्रीम्स' चलाते हैं। यहीं पर मोइन खान के सपनों को उड़ान मिली और संदीप चौधरी के दिशा-निर्देशों का पालने करते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस की परीक्षा को पास कर लिया। अभी मोइन उधमपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में अपना प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं। अपनी इस सफलता को लेकर मोइन खान ने कहा, 'मैं नगरोटा के थंडा पानी गांव का रहने वाला हूं। मेरे माता-पिता अशिक्षित हैं और मैं अपने घर में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने वाला पहला शख्स हूं। खान के बड़े भाई डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।' |
| बॉर्डर पर पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकत जारी! देश का एक और लाल नायब सूबेदार शहीद Posted: 30 Aug 2020 05:50 PM PDT जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। सेना ने कहा कि संघर्ष विराम का उल्लंघन नौसेरा सेक्टर में किया गया और कहा कि हमारे जवानों ने दुश्मनों की गोलीबारी का करारा जवाब दिया है। इस घटना में नायब सूबेदार राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि राजौरी सेक्टर में एलओसी पर पिछले महीने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। जवान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था। वही आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस साल 27 सौ से ज्यादा बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी। इस दौरान 21 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 94 लोग घायल हुए हैं। |
| हिमाचल: स्कूलों में नहीं होंगी सर्दियों की छुट्टियां, मार्च में ली जाएंगी परीक्षाएं Posted: 30 Aug 2020 05:46 PM PDT हिमाचल के स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियां नहीं होंगी। मार्च में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्कूलों की परीक्षाएं ली जाएंगी। कोरोना संकट के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 के कोटे की सभी छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जनवरी और फरवरी में भी पढ़ाई जारी रखने का फैसला लिया है। उधर, केंद्र सरकार से जारी हुई अनलॉक फोर की गाइडलाइन के अनुसार नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 21 सितंबर से स्कूलों में बुलाने को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र ने अभिभावकों के सहमति पत्र पर बच्चों को शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए स्कूलों में भेजने को मंजूरी दी है। केंद्र ने अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। ऐसे में अब सरकार चार सितंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल बैठक में इस पर फैसला लेगी। केंद्र सरकार से जारी गाइडलाइन में तीस सितंबर तक स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि केंद्र सरकार ने राज्यों को अपने स्तर पर फैसले लेने के लिए कुछ छूट भी दी है। प्रदेश शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा शुरू करने के लिए आने वाले दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एसओपी जारी करने की बात कही है। एसओपी के जारी होते ही सरकार उसको लेकर कार्रवाई शुरू कर देगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से 50 फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को भी स्कूल बुलाने को कह दिया है। ऐसे में पहली से आठवीं कक्षा की ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनीटरिंग 21 सितंबर से शिक्षक स्कूल आकर ही करेंगे। इन दोनों मामलों को लेकर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव ले जाया जाएगा। 21 सितंबर से नवीं से बारहवीं कक्षा के स्कूल हिमाचल में खोले जाएंगे या नहीं। इसका फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। बर्फबारी वाले क्षेत्रों को मिल सकती है छूट अगले साल जनवरी और फरवरी में भी स्कूल खुलेंगे। सर्दियों की छुट्टियां अब नहीं दी जाएंगी। बर्फबारी वाले जिलों में अगर स्कूल खोलना मुमकिन नहीं हुआ तो वहां ऑनलाइन ही पढ़ाई जारी रखी जाएगी। अन्य क्षेत्रों में स्कूल खोल दिए जाएंगे। इसको लेकर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होगी। |
| 10वीं का पेपर देने के लिए 150km चली, 2 राज्य पार की... A+ ग्रेड से पास आदिवासी स्टूडेंट Posted: 30 Aug 2020 05:43 PM PDT केरल की रहने वाली श्रीदेवी ने 10वीं में A+ ग्रेड हासिल की है. लेकिन, इसके लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा. रोज सुबह वह दो राज्यों को पार करते हुए करीब 150 किमी सफर करके पढ़ने जाती. अब उन्होंने ये बेहतर रिजल्ट हासिल किया है. वह तमिलनाडु और केरल के पश्चिमी घाटी की रहने वाली हैं और मथुवन जनजाति से आती हैं. श्रीदेवी नयारंगदी के मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल की स्टूडेंट हैं. यह चलाकुडी से 5 किमी दूर एक छोटा सा गांव है. 10 मार्च से उनका पेपर शुरू था. लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण 7वां पेपर नहीं हो पाया. इसके बाद श्रीदेवी अपना हास्टल खाली कर दीं और घर आ गईं. 24 मई को श्रीदेवी को बताया गया कि उनका बचा हुई पेपर होना है. ऐसे में इको-टूरिज्म मैनेजर ने ट्राइबल वेलफेयर डिपार्टमेंट से बात करके व्यवस्था कराई. ऐसे में 26 मई की सुबह वह अपने पिता के साथ निकलीं और 7 किमी का घना जंगल पार करते हुए आगे बढ़ीं. इसके बाद वहां से एक बाइक लेकर वह मलक्काप्पार बॉर्डर पहुंची और फिर वहां उन्हें एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर का एंबुलेंस मिला. परीक्षा में पाईं A+ ग्रेड 150 किमी का सफर तय करके वह परीक्षा हॉल में पहुंची जहां वह 30 मिनट देर हो गईं. लेकिन, उनका इंतजार किया जा रहा था. परीक्षा देने के बाद उन्हें एक अलग रूम में क्वरांटाइन कर दिया गया था. अब रिजल्ट आया है तो उनके A+ मार्क्स आए हैं. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




















