तहकीकात न्यूज़ |
| अन्नदाताओं के सम्मान में महानगर युवा कांग्रेस ने मसाल जुलूस निकाला Posted: 24 Sep 2020 07:42 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी अन्नदाताओं के सम्मान में महानगर युवा कांग्रेस ने मसाल जुलूस निकाला वाराणसी। 24 सितंबर को शाम 7 बजे देश के अन्नदाताओं के सम्मान में किसान विरोधी इस सरकार को जगाने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन जी व पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के आवाहन पर महानगर युवा कांग्रेस,वाराणसी द्वारा पद्मश्री चौराहे से रविंद्रपुरी स्तिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष तक मशाल जलाकर जुलुश मार्च किया गया तत्पश्चात बाबा साहब अम्बेडकर जी के प्रतिमा के माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ* *मशाल जुलुस कार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने किया व भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ* *कार्यक्रम का संयोजन व सन्चालन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे ने संयुक्त रूप से किया* *महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से ने कहा की* मोदी सरकार कृषि विरोधी 'काले कानून' के माध्यम से किसानों से उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य के अधिकार को छीनने का काम कर रही है। मोदी सरकार का एक ही लक्ष्य है- किसानों को पूँजीपतियों का गुलाम बनाना।इस फैसले से मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी।छोटे किसानों की मुश्किलें बढ़ेगी।निजी कारोबारियों की मनमानी बढ़ेगी।किसानों की खेती पर निजी कम्पनी का अधिकार हो जाएगा साथ मे उपज की स्टोरेज में कालाबाजारी बढ़ेगी यह पूरे तरीके से किसान विरोधी फैसला है यह मशाल क्रांति की शुरुआत है यह सरकार समझ ले हम कांग्रेसजन न डरे है ,न डरेंगे लड़े है, लड़ेंगे हम कांग्रेसजन इस जनविरोधी सरकार का पुरजोर विरोध करते है। *प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की* युवा अब सड़को को इंकलाब लिखने को उतर चुका है इस जनविरोधी सरकार की जमीन व नीव उखाड़ने के लिए युवा कांग्रेसजन अब संकल्पबद्ध है हम युवा कांग्रेसजन इस तानाशाही हुकूमत से लडेंगे व संविधान व लोकतंत्र पर आघात अब बर्दाश्त नही होगा। मशाल जुलूस में:- जिसने प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, ओम प्रकाश ओझा, मनीष मोरलिया, प्रदेश सचिव चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे, रंजीत तिवारी, विकास दुबे,रोहित दुबे, अनुभव राय, परवेज खान,किशन यादव विनीत चौबे, लालजी यादव, विवेक यादव, तरंग सेठ, आनंद पाठक, दुर्गा साहनी,आकाश त्रिपाठी, मित्तल साहनी, प्रिंस चौबे,आयुष तिवारी, आयुष सिंह, गोपाल पटेल, मोहम्मद इरफान, आयुष तिवारी, विनय मौर्य, नसीम अहमद, धीरज सिंह, राज क्रांतिकारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।। |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |