दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- पटना में एक सप्ताह बाद फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 308 नए मरीज मिले, 4 की मौत
- 4830 में से 126 बूथों से होगी लाइव वेबकास्टिंग, 13 वसुंधरा मतदान केंद्राें पर वोटरों काे मिलेगा पाैधा
- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का तेजस्वी पर हमला, बोले- सूबे का मुख्यमंत्री नौवीं पास बनेगा या इंजीनियर, जनता ही तय करेगी
- पप्पू का वादा-सरकार बनी तो निजी क्षेत्र में जनसंख्या के हिसाब से लागू करेंगे आरक्षण
- नीतीश बोले- पत्नी ने सत्ता संभाली तो भी महिलाएं हाशिए पर ही रहीं, कुछ लोगों का काम है जनता के बीच भ्रम व झूठ फैलाना
- तेजस्वी ने कहा- 15 साल में एक कारखाना तक नहीं लगा, बिना घूस के नहीं होता कोई काम, हर तंत्र में है भ्रष्टाचार
- राजनाथ बोले- पुलवामा हमले में पाकिस्तान के कबूलनामे के बाद राहुल गांधी चुप क्यों हैं
- डॉ. संजय जायसवाल बोले- जदयू में भी भाजपा जितने ही बागी, उनसे भी एनडीए को उतना ही नुकसान
- ग्रामीण को पीटा तो निर्माण एजेंसी कैंप पर रोड़ेबाजी, निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ने से नाराज थे
- यूएई में सड़कों से लेकर कारखानों तक बिहार चुनाव की चर्चा यहां रह रहे बिहारी चाहते हैं राज्य में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने
- चिराग बोले- बिहार में लोजपा की सरकार बनी तो जेल जाएंगे नीतीश कुमार
- विसर्जन जुलूस में फायरिंग के बाद सरकार पर उठ रहे सवाल, भाजपा को न तो कुछ कहते बन रहा और न ही चुप रहते
- एक ही नंबर से कॉल कर 5 डॉक्टरों से मांगी रंगदारी, डॉ. चंद्र भूषण से 50 लाख और डॉ. चंदन से दो लाख की डिमांड
- ओवैसी बोले- कांग्रेस काल में भागलपुर में दंगा हुआ और राजद ने कातिलों का साथ दिया
- 4638 सहायक प्रोफेसराें की बहाली के लिए अब 2 दिसंबर तक आवेदन
- पांच बीघा जमीन के विवाद में बड़े भाई की गोली मार कर दी हत्या, गोली लगने से पत्नी और बेटी घायल
- परीक्षा शुरू हाेने से पांच घंटा पहले वायरल हाे गया था टीएमबीयू का प्रश्नपत्र, बीआरएम कॉलेज मुंगेर के शिक्षक यूएन राय हाेंगे गिरफ्तार
- चुनाव में नेताओं को पता चला आलू-प्याज का भाव, राजद ने महंगाई पर घेरा तो सरकार ने भाव जारी किया
- नल-जल योजना के ठेकेदार के पटना स्थित ठिकानों से मिला 2.28 करोड़ से अधिक कैश
- दूसरा चरण तय कर देगा सरकार का स्वरूप, राजग की हैं 50 सीटिंग सीटें
- रविशंकर प्रसाद ने कहा- आरक्षण को लेकर कानून से अलग कुछ नहीं करेगी भाजपा
- सुरक्षा कवच के साथ चुनावी मैदान में घूम रहे नेता, किसी को जेड प्लस तो किसी को जेड और वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा
- नड्डा बोले- पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और नीतीश का विरोध करते हैं, ऐसे लोगों के झांसे में न आएं
- सोशल मीडिया और रैली में भीड़ बढ़ाने से नही चुनाव के दिन हर बूथ पर सक्रिय होकर इस निरकुंश सरकार को बदलने में अपना अहम योगदान दे
- आज 31 - अक्टूबर - 2020, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
| पटना में एक सप्ताह बाद फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 308 नए मरीज मिले, 4 की मौत Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT पटना जिले में शुक्रवार को 308 कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35671 हो गई है। इनमें 33152 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 2254 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच में 736 सैंपल की जांच में 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक डॉक्टर और यहां भर्ती 12 मरीज भी हैं। कोविड अस्पताल में 30 मरीज भर्ती हैं। सारण की मरीज मालती देवी की मौत हो गई। आईजीआईएमएस में 2646 सैंपल की जांच में 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें यहां भर्ती 3 मरीज हैं। पटना एम्स में 18 मरीज भर्ती हुए जिनमें पटना के सात मरीज हैं। ये मरीज खाजपुरा, परसा बाजार, दानापुर कैंट, महावीर नगर, फुलवारीशरीफ, अगमकुआं और बोरिंग रोड के रहने वाले हैं। ठीक होने पर 13 मरीजों को छुट्टी मिली। तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राज्य में छह दिन बाद हजार से अधिक संक्रमित राज्य में पिछले पांच दिनों से नए कोरोना संक्रमित हजार से कम मिले रहे थे। शुक्रवार को छठे दिन एक हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 145913 सैंपल की जांच हुई जिसमें 1018 नए संक्रमित मिले। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 215964 हो गई है। इनमें से 206625 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 8254 एक्टिव मरीज हैं। रिकवरी दर 95.68 फीसदी हो गई है। कोरोना के बीच अब डेंगू का भी प्रकोप, बेलतल में आधा दर्जन लाेग पीड़ित दानापुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 के बेलतल इलाके में डेंगू कहर बरपाने लगा है। यहां आधा दर्जन लोग इससे पीड़ित हैं। इन लोगाें ने दानापुर की ही निजी लैब में जांच कराई और नर्सिंग हाेम में इलाज करा रहे हैं। पीड़िताें में 18 साल का सोनू कुमार, 24 वर्षीय रोहित कुमार, 25 साल का अभिषेक कुमार, 18 वर्षीय निखिल कुमार, 55 वर्षीय दीनानाथ प्रसाद और 36 वर्षीय सुषमा देवी शामिल हैं। सभी एक ही माेहल्ले के हैं। इलाजरत दीनानाथ प्रसाद ने बताया कि इस माेहल्ले में विगत एक माह से लोग डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। फिर भी न ताे कीटनाशक का छिड़काव हाे रहा है और न ही दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में डेंगू का इलाज हाे रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/corona-infection-again-increased-after-one-week-in-patna-308-new-patients-found-4-died-127867232.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना जिले के 9 विधानसभा क्षेत्राें में 3 नवंबर काे मतदान हाेगा। इन क्षेत्राें के 32 लाख 30 हजार 663 मतदाताओं के लिए 4830 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 126 मतदान केंद्राें से लाइव वेबकास्टिंग हाेगी। इसमें 13 वसुंधरा मतदान केंद्र, 75 आदर्श मतदाता केंद्र, 33 सामान्य मतदान केंद्र, 4 पीडब्लूडी मतदान केंद्र और एक महिला पीडब्लूडी मतदान केंद्र शामिल है। इसकी मॉनिटरिंग जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और चुनाव आयोग की टीम द्वारा की जाएगी। डीएम कुमार रवि ने कहा कि 251 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर महिला मतदानकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 13 पर्यावरण हितैषी के रूप में वसुंधरा मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। यहां मतदान करने आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और नए वोटर को पौधा भेंट में दिया जाएगा।
आदर्श मतदान केंद्र
वसुंधरा मतदान केंद्र
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/live-webcasting-will-be-done-from-126-booths-out-of-4830-voters-will-be-available-at-13-vasundhara-polling-centers-127867231.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य की जनता तय करेगी कि मुख्यमंत्री नौंवी पास बनेगा या इंजीनियर। मुख्यमंत्री अनुभवी होगा या अनुभवहीन। जिन्होंने 15 वर्षों तक सता में रहकर राज्य को लूटा या वह जिसने विकास किया, जिन्होंने शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया, विद्यालय भवन नहीं बनाया या वह जिन्होंने विद्यालय भवन बनाए, शिक्षकों की बहाली की एवं शिक्षा के स्तर को दुरुस्त किया। पांडेय शुक्रवार को वैशाली के महनार में चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजद के पूर्व के 15 वर्षों के शासन में अस्पतालों में दवाई नहीं मिलती थी। आज अस्पतालों में न केवल दवाई मिलती है बल्कि पांच लाख रुपए तक का इलाज गरीबों का मुफ्त में कराया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से गरीबों के घर में सात महीने से मुफ्त अनाज पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे लोग सत्ता में आएंगे जिन्होंने जानवरों का चारा भी खा लिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/health-minister-mangal-pandey-attacked-tejashwi-said-the-chief-minister-of-the-state-will-become-the-ninth-pass-or-the-engineer-the-public-will-decide-127867179.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| पप्पू का वादा-सरकार बनी तो निजी क्षेत्र में जनसंख्या के हिसाब से लागू करेंगे आरक्षण Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT जाप प्रमुख व पीडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा कि हम सरकार में आते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में आबादी के हिसाब से निजी क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था को लागू करेंगे। वहीं, सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा को खत्म किया जाएगा, नियुक्तियां केवल दसवीं के अंक और शारीरिक दक्षता के आधार पर की जाएगी। जाप प्रमुख शुक्रवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों में जन्म लेने बेटियों के नाम पर हमारी सरकार एक लाख रुपए बैंक में फिक्स करवाएगी। जाप अध्यक्ष ने एनडीए और महागठबंधन पर हमला बोला। कहा-दोनों गठबंधनों ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। जनता से कहा जा रहा कि आप हमें जिताएं तब हम आपको कोरोना का मुफ्त टीका और नौकरी देंगे। राज्य में 30 वर्षों में उद्योग-धंधों को बर्बाद कर अपराध का उद्योग स्थापित किया गया है। सत्ता में आने के बाद हमारी पांच प्राथमिकता होगी। दो बीघा से कम जमीन वाले परिवारों को कैंसर, ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा और अल्ट्रासाउंड, सीटी-स्कैन, एमआरआई टेस्ट भी फ्री किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/pappus-promise-if-the-government-is-formed-then-we-will-implement-reservation-in-the-private-sector-according-to-the-population-127867178.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT जदयू अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा-जब पति गिरफ्तार हुआ, तब पत्नी ने सत्ता संभाली, फिर भी महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं किया। विपक्ष मेरे बारे में झूठ व भ्रम फैला रहा है। वह न काम करना चाहता है, न उसे काम का अनुभव है। नीतीश, शुक्रवार को खगड़िया परबत्ता, बेलसंड, शिवहर, रून्नीसैदपुर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से एनडीए उम्मीदवारों की जीत की गारंटी ली। सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछे सवाल उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी से फिर 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में 22 लाख मजदूरों को वापस लाने के लिए एनडीए सरकार ने 1600 स्पेशल ट्रेन चलाई, लेकिन किसी से किराया नहीं लिया। उस समय युवराज ने 1000 बसें चलाने का वादा किया लेकिन न कोई बस चली न ही किसी मजदूर को घर पहुंचाया। जब लोगों के काम-धंधे बंद थे, तब सरकार ने बिहार के 9 करोड़ गरीबों को 40 किलो अनाज मुफ्त दिया। जंगलराज के युवराज बताएं कि उन्होंने राज्य के इन 80 फीसदी लोगों के लिए क्या किया? राज्य की जनता से जो भी वादा किया, उसे पूरा किया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/nitish-said-even-after-the-wife-took-power-women-remained-marginalized-some-peoples-work-is-to-spread-confusion-and-lies-among-the-public-127867163.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम हर जाति के लोग चाहे वह सवर्ण हों, पिछड़े हों, अति पिछड़े, दलित, आदिवासी या अल्पसंख्यक हों, सबका हाथ पकड़ कर आगे बढ़ेंगे। नीतीश जी 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। इनके शासन में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता है। सरकार के हर तंत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। मजदूरों के हाथों को काम नहीं मिल रहा है। महागठबंधन की सरकार बनी तो पहली बैठक में पहली कलम से ही दस लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव पारित करेंगे। तेजस्वी शुक्रवार को बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दाैरान उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपए करने, कृषि ऋण माफ करने, रोजगार सृजन आदि की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश-मोदी की युगल जोड़ी ने बिहार की विधि व्यवस्था को चौपट कर दिया है। विकास के नाम पर लूट की छूट है। अस्पताल पहुंचने का मतलब श्मशान पहुंचने जैसा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/tejashwi-said-in-15-years-no-factory-was-installed-no-work-is-done-without-bribe-corruption-is-there-in-every-system-127867162.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| राजनाथ बोले- पुलवामा हमले में पाकिस्तान के कबूलनामे के बाद राहुल गांधी चुप क्यों हैं Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर वहां के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी के कबूलनामे के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को पीरपैंती के प्रगति मैदान में एनडीए के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि अब राहुल गांधी चुप क्यों हैं? देश उनसे जवाब मांग रहा है। रक्षामंत्री ने कहा, चीन को पता चल गया कि भारतीय सेना में कितना दम है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तभी आतंकवाद को पनाह देना वाला पाकिस्तान डर से थर्रा रहा है। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को पीएम ने धूल चटा दिया है। चीन के साथ हमारे देश के वीर सपूतों ने जो किया है, बोल दूंगा तो ताली ही नहीं, खुशी से आप नाचने लगेंगे। पीएम मोदी ने वादा को पूरा किया। चाहे राममंदिर हो या फिर जम्मू में 370 का मामला। रक्षा मंत्री ने लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि अब किसी की औकात नहीं है कि बिहार में तेल पिलावन लाठी घुमावन रैली कर ले। 15 साल पहले बिहार की जनता जंगलराज से त्रस्त थी। नीतीश के नेतृत्व में यहां अमन-चैन कायम है। कांग्रेस और राजद सहित विपक्षी पार्टियों ने देश में हिन्दू मुस्लिम को बांटने का काम किया है। मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हर गरीबों का जनधन खाता खुलवाया। किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना से उनकी मदद की। राजनाथ सिंह ने कहा-दीपावली आने वाली है, दीपावली में कमल का फूल लक्ष्मी मां को चढ़ता है न कि लालटेन पर। राजद के 15 वर्षों के राज में होनहार युवाओं का भविष्य खराब किया गया। बिहार के लाल देश में आईपीएस, आईएएस व वीर योद्धा के रूप में देश की रक्षा कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/rajnath-said-why-rahul-gandhi-is-silent-after-pakistans-confession-in-pulwama-attack-127866602.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| डॉ. संजय जायसवाल बोले- जदयू में भी भाजपा जितने ही बागी, उनसे भी एनडीए को उतना ही नुकसान Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने माना है कि चुनावों में बागियों से एनडीए को नुकसान हो रहा है। जितने भाजपा के बागी हैं उतने ही जदयू के भी हैं। हालांकि उनका कहना है कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है और इसे हम जल्द सुधार लेंगे। पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में डॉ. संजय जायसवाल ने भास्कर से सीधी बात की। सवाल- जदयू-भाजपा का संबंध पुराना है। फिर क्यों संबंधों पर सफाई देनी पड़ रही है? पीएम से लेकर प्रदेश तक बार-बार नीतीश को सीएम बनाने बात क्योंं? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/dr-sanjay-jaiswal-said-the-same-amount-of-damage-to-the-nda-as-the-bjp-rebels-in-jdu-127866593.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ग्रामीण को पीटा तो निर्माण एजेंसी कैंप पर रोड़ेबाजी, निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ने से नाराज थे Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT एनएच-527 सी मझौली से चोराैत के बीच निर्माण कार्य कर रही एजेंसी और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हाे गई। निर्माण एजेंसी के कैंप पर ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी की। निर्माण एजेंसी के महाप्रबंधक समेत कई स्टाफ जख्मी हो गए। निर्माण एजेंसी के महाप्रबंधक और स्टाफ पर आरोप है कि ग्रामीण सुनील राय को कैंप में बुला हाथ पैर बांध कर लाेहे की छड़ से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर जख्मी सुनील राय का एसकेएमसीएच में और निर्माण एजेंसी के महाप्रबंधक का पीएचसी में इलाज चल रहा है। जख्मी सुनील राय के भाई दिनेश राय ने कहा कि सड़क निर्माण की वजह से उड़ रही धूल से स्थानीय लोग परेशान हैं। एजेंसी से पानी छिड़काव की मांग कर रहे हैं। इसी नाराजगी में उनके छोटे भाई सुनील को कैंप कार्यालय में जीएम सुरेश चंद्र महापात्रा, मनीष शाही और बबलू समेत चार-पांच लोगों ने राॅड से बेरहमी से पीटा। इससे सुनील का जबड़ा और कूल्हा टूट गया। दूसरी ओर निर्माण एजेंसी के प्रशासनिक अधिकारी प्रेम चंद्रायण ने आरोप लगाया कि सुनील राय अक्सर रंगदारी के लिए महाप्रबंधक व अन्य स्टाफ को धमकी देता था। गुरुवार रात 11 बजे स्टाफ शुभेंदु हाजरा को कैंप कार्यालय से खींच कर मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले जाना चाहता था। तब किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया। शुक्रवार काे वह नशे की हालत में फिर कैंप कार्यालय में घुस कर हंगामा करने लगा। उसे महाप्रबंधक स्कॉर्पियो से थाने ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने रास्ते में रोक कर लाठी-डंडे से स्कॉर्पियो पर हमला कर दिया। निर्माण एजेंसी के स्टाफ व ग्रामीण के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। बोचहां थाना अध्यक्ष मौके पर मौजूद हैं। -जयंत कांत, एसएसपी, मुजफ्फरपुर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/the-villagers-were-beaten-up-and-were-angry-at-the-construction-agency-camp-for-hitting-the-dust-during-the-construction-work-127866830.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT (शानीर एन सिद्दीकी) इस वक्त हम मौजूद हैं दुबई के यूपी एन बिहार रेस्त्रां में। यहां गेट पर खड़े युवक नीतीश और तेजस्वी की जीत-हार का हिसाब-किताब लगा रहे हैं। इसी तरह की चर्चाएं यूएई की सड़कों से लेकर कारखानों तक आम हैं। एक अनुमान के मुताबिक, यहां बिहार के 5 लाख लोग काम करते हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि हर साल वर्क वीसा पर बिहार से 70 हजार लोग यहां आते हैं और ये लोग बिहार की इकोनॉमी में सालाना दो हजार करोड़ रुपए का योगदान देते हैं। दुबई में इंजीनियरिंग कंपनी सिवान टेक्निकल कॉन्ट्रैक्टिंग और यूपी एन बिहार रेस्त्रां के मालिक अनुज सिंह भी नई सरकार से उम्मीदें लगाए बैठे हैं। वे बताते हैं कि उनकी नई सरकार से मांग है कि विदेशों में रह रहे लोगों का डेटा रखा जाए। इसके लिए नीतीश सरकार ने बिहार फाउंडेशन के तहत एक अच्छी शुरुआत की थी, पर यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं, आयल एंड गैस इंजीनियर नवीन चंद्रकला कुमार बताते हैं कि बिहार से आने वाले ब्लू कॉलर वर्कर की तीन सबसे बड़ी जरूरत सावधानी, सुरक्षा और सहायता है। वे कहते हैं कि एक राज्य से हर साल लाखों लोग काम करने विदेश जाते हैं और राज्य में कोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं है। यदि राज्य का अपना एयरपोर्ट होगा तो प्रशासन नए जाने वाले वर्कर को सूचना दे सकता है कि विदेश में कोई समस्या आने पर किससे और कैसे संपर्क करे। इस पर निगाह रखी जा सकती है कि जाने वाला सही वीसा पर जा रहा है या नहीं। किस एजेंट के जरिए जा रहा है, उसका भी रिकॉर्ड रख सकते हैं। एजेंटों के रजिस्ट्रेशन की एक व्यवस्था राज्य सरकार को तुरंत शुरू कर देनी चाहिए। इससे बहुत सारे फ्राॅड रोके जा सकते हैं। पटना एयरपोर्ट, दरभंगा एयरपोर्ट और गया एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की शुरुआत करनी चाहिए। इसमें राज्य सरकार के राजस्व, टैक्स और विदेशी मुद्रा के रूप में मदद भी होगी। फुलवारी शरीफ के रहने वाले और फ्रेंच कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत इरफानुल हक बताते हैं कि दुबई में बैठ कर हम सिर्फ अनुमान ही लगा सकते हैं कि इस बार चुनाव में क्या होने जा रहा है। पर बिहार में राजनीति हमेशा असल मुद्दों से हट कर होती है। उम्मीद है कि नई सरकार शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को तरजीह देगी। विकसित राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी नए उद्योगों के लिए फ्री जोन बनाएगी। राज्य में निवेश करने वाले बिहारी उद्योगपतियों को टैक्स में छूट, सुरक्षा की गारंटी, कारोबार में आसानी जैसी नीतियां लागू करेगी। नई सरकार निवेश के लिए नया मंत्रालय भी बना सकती है जो की विदेश में रह रहे अप्रवासी बिहारी समाज के साथ मिल कर काम कर सकता है। हालांकि यहां रह रहे लोगों को चुनाव का हिस्सा न बन पाने का भी मलाल है। अनुज बताते हैं कि यहां चुनाव पर बहस और चर्चा का ऐसा माहौल बनता जा रहा है कि जैसे बिहार में ही बैठे हों। परिवार वालों से फोन और न्यूज चैनलों के जरिए लोग चुनाव की हर जानकारी जुटा रहे हैं। यदि सरकार और हाई कमीशन व्यवस्था करेगा तो वोटिंग के लिए लंबी कतारें दिखेंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/from-the-roads-to-the-factories-in-the-uae-bihari-living-here-discusses-bihar-elections-want-international-airport-in-the-state-127866583.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| चिराग बोले- बिहार में लोजपा की सरकार बनी तो जेल जाएंगे नीतीश कुमार Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि अगर बिहार में लोजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को जेल जाना पड़ेगा। क्याेंकि सूबे में सात निश्चय के नाम पर केवल लूट हुआ है। उन्हाेंने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तर्ज पर मिथिला में सीता मां का मंदिर बनवाएंगे। चिराग पासवान ने शुक्रवार काे भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड, नवगछिया के रामधारी सिंह हाईस्कूल पकरा तेतरी व जगदीशपुर के लोकनाथ हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा काे संबाेधित किया। सीएम की साेच युवा विराेधी है, इसलिए बिहार के ऐसे हालात हैं। उन्हाेंने कहा कि 10 नवंबर काे नीतीश दुबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, यह तय है। तीन काे ही सीएम काे पता चल जाएगा कि उनकी पैराें के नीचे से कुर्सी निकल गई है। उन्हाेंने कहा कि अगले पांच दिन में ही बिहार के 50 साल का भविष्य तय हाे जाएगा। सभा में अमरपुर के लाेजपा प्रत्याशी डाॅ. मृणाल शेखर, संगीता तिवारी, पार्षद दिनेश तांती, अनिल पासवान, सुनीता कुमारी समेत अन्य माैजूद थे। मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भूलेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा। जगदीशपुर के लोकनाथ हाईस्कूल के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में पिछले 30 साल से जंगलराज है। अगर बिहार में लोजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को जेल जाना पड़ेगा। सात निश्चय के नाम पर केवल लूट हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/chirag-said-nitish-kumar-will-go-to-jail-if-ljp-government-is-formed-in-bihar-127866548.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT चुनावी माहाैल के बीच मुंगेर में विजयादशमी की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग में युवक की मौत की घटना पर भाजपा धर्मसंकट में फंस गई है। संकट गठबंधन का धर्म निभाने का। घटना के बाद से ही सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा को न तो कुछ कहते बन रहा है और न ही चुप रहते। भाजपा के इस स्टैंड पर शिवसेना ने कहा कि ऐसी घटना महाराष्ट्र, प. बंगाल या राजस्थान में होती तो भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करती। उधर, चिराग पासवान ने कहा कि कार्रवाई सरकार के इशारे पर हुई है। हालांकि, भाजपा के वरीय नेताओं ने यह जरूर कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुंगेर में जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना की जांच कराने की मांग कर दी। स्थानीय प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए था। इस घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनानी चाहिए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव आयोग से मेरा अनुरोध होगा कि वह इस घटना को गंभीरता से ले। लोग न्याय चाहते हैं। वहीं, लाेजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा। महिषासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की। गोली बिना आदेश के तो नहीं चल सकती। इस महिषासुरी व्यवस्था का वध मां दुर्गा के भक्त 10 तारीख को करेंगे। उपद्रव के दौरान 140 कारतूस-4 मैगजीन चोरी विजयादशमी की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग में युवक की मौत के विरोध में गुरुवार को हुए तोड़फोड़ और आगजनी के दौरान पूरबसराय ओपी के दो सैफ जवान के इंसास राइफल के 140 कारतूस और 04 मैगजीन चोरी हो गए। एक राइफल मलबे में मिला। कयास लगाया जा रहा है उपद्रवियों ने या तो कारतूस को आग के हवाले कर दिया या फिर साथ ले गए। एसपी एमएस ढ़िल्लो ने बताया फिलहाल गायब कारतूस व मैगजीन की खोजबीन की जा रही है। नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसपी ने बताया गुरुवार को आगजनी व पत्थरबाजी में सबसे ज्यादा क्षति पूरबसराय ओपी को हुई है। दो बड़े व एक छोटे वाहन को फूंक दिया गया। इसके अलावा सभी थानों में अभिलेख व डॉक्यूमेंट बर्बाद हुए हैं। पुलिस ने सात प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। दूसरी ओर हिंसा के चौथे दिन शुक्रवार को मुंगेर में जिंदगी पटरी पर लौटी। सुबह 10 बजे से डीएम और एसपी ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। पूरबसराय से लेकर एक नंबर ट्रैफिक तक के अधिकांश दुकानें खुली थी। कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले, कहा-सरकार बर्खास्त की जाए पटना| कांग्रेस ने राज्यपाल फागू चौहान से राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। शुक्रवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हटाने की मांग की है। मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारे गए युवक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने और दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और नेशनल चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह थे। रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि हमने राज्यपाल को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। हमने उन्हें सीआईएसएफ की रिपोर्ट दिखाई जिसमें यह कहा गया है कि इस मामले में पुलिस से भारी चूक हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 26 अक्टूबर को पुलिस ने ही गोली चलाई थी। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मुंगेर की घटना को प्रशासन ने जान-बूझकर अंजाम दिया। वहीं सरकार एसपी और डीएम को बचाने में लगी रही। पूरे मामले की न्यायिक जांच सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले के लिए सीएम और डिप्टी सीएम सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं जिन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन जरूरी : राउत Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/questions-arising-on-the-government-after-firing-in-immersion-procession-neither-saying-anything-to-bjp-nor-being-silent-127866534.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच वाट्सएप कॉल कर मुजफ्फरपुर के 5 डॉक्टरों से रंगदारी की डिमांड की गई है। एक ही मोबाइल नंबर से सभी डॉक्टरों से रंगदारी मांगी गई है। इस बाबत ब्रह्मपुरा थाने में तीन डॉक्टर, जबकि सदर व करजा थाने में एक-एक डॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दहशत में डूबे डॉक्टरों को बॉडीगार्ड दिया गया है। पुलिस वाट्सएप कॉल की जांच कर रही है। एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें टेक्निकल सेल को भी रखा गया है। टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान का कहना है कि डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। जान से मारने की और बच्चों को भी दी जा रही धमकी : डॉ. चंदन नंबर ब्लॉक करने पर जान बचाने का किया मैसेज : डॉ. प्रणव पैथोलॉजिस्ट को कॉल कर बोला- मैं ठाकुर बोल रहा हूं करजा के डॉक्टर ने दहशत में 10 हजार रुपए खाते में डाले Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/calling-from-the-same-number-demanded-extortion-from-5-doctors-demand-of-50-lakh-from-dr-chandra-bhushan-and-demand-of-two-lakh-from-dr-chandan-127866813.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ओवैसी बोले- कांग्रेस काल में भागलपुर में दंगा हुआ और राजद ने कातिलों का साथ दिया Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस, राजद और एनडीए को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि भागलपुर में दंगा कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था, जबकि राजद ने सत्ता में बैठकर कातिलों का साथ दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कदम आगे रहे और उस शख्स को डीजीपी बना दिया, जिसकी कप्तानी में भागलपुर में नरसंहार हुआ। ये सभी मुस्लिमों के हितैषी नहीं हैं। ओवैसी शुक्रवार को नाथनगर के सीटीएस चर्च मैदान में ग्रैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट से भागलपुर, नाथनगर व बिहपुर के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने 8 घंटे में लॉकडाउन करके भारत की इकोनोमी को बर्बाद कर दिया। यदि 8 दिन का समय दिया होता तो प्रवासी मजदूराें काे इतनी दिक्कत न हाेती। उन्हाेंने कहा कि पांच साल पहले जदयू, राजद और कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने व संघमुक्त भारत बनाने के एलान के साथ जाे गठबंधन बनाया, वह फेल साबित हुआ। 1989 के दंगे का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा, आज भी भागलपुर के खेतों में हजाराें लाशें दफन हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तत्कालीन एसपी एसके द्विवेदी को ससपेंड कर दिया और फिर संघ परिवार के दबाव में उनका सस्पेंशन वापस ले लिया गया। मौके पर तबरेज रहमानी, मो. सैफुल्लाह अंसारी, रालोसपा व बसपा के नेता व कार्यकर्ता माैजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/nathnagar/news/owaisi-said-riot-happened-in-bhagalpur-during-congress-period-and-rjd-supported-the-murderers-127866491.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| 4638 सहायक प्रोफेसराें की बहाली के लिए अब 2 दिसंबर तक आवेदन Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT 13 विश्वविद्यालयों में 4638 सहायक प्रोफेसराें की बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 2 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हार्ड कॉपी 24 दिसंबर तक भेजा जा सकता है। पहले ऑनलाइन आवेदन की तिथि 2 नवंबर तक थी। ऑनलाइन किए गए आवेदन की हार्ड कॉपी बिहार राज्य विवि सेवा आयोग कार्यालय में 24 नवंबर तक भेजना था। आयोग के सचिव ने शुक्रवार को आवेदन तिथि बढ़ाने की सूचना जारी की। चुनाव के कारण अभ्यर्थियों को आवेदन में आ रही परेशानी काे देखते हुए तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 55 साल तक के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 52 विभिन्न विषयों में लगभग 2 लाख आवेदन मिलेंगे। लेकिन एक माह में 22 हजार आवेदन ही मिले हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/application-for-the-reinstatement-of-4638-assistant-professors-now-till-december-2-127866731.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| पांच बीघा जमीन के विवाद में बड़े भाई की गोली मार कर दी हत्या, गोली लगने से पत्नी और बेटी घायल Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT पांच बीघा पैतृक जमीन में हिस्सेदारी को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसकी पत्नी और बेटी को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। वारदात इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव में शुक्रवार अपराह्न करीब 4 बजे की है। जहां छोटे भाई अशोक मंडल उर्फ फोदो मंडल ने पहले बड़े भाई उपेन्द्र मंडल (50 वर्ष) की सिर में गोली मारी इसके बाद उसकी पत्नी सुबोला देवी (45 वर्ष) और बेटी रेशमी कुमारी (16 वर्ष) को भी गोली मार दी। उपेंद्र मंडल की मौत मौके पर ही हो गई। घायल पत्नी और बेटी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद उपेंद्र की शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस्माइलपुर थानेदार ने बताया कि मामले में अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। फिर भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/big-brother-shot-dead-in-five-bigha-land-dispute-wife-and-daughter-injured-after-being-shot-127866711.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT (राकेश पुरोहितवार) 27 जून, 2019 को टीएमबीयू में बीकाॅम पार्ट थ्री की परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले में सिटी एसपी ने बीआरएम कॉलेज मुंगेर के गणित विभाग के एचओडी डॉ. यूएन राय की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। केस के अन्य आरोपियाें-बीआरएम कॉलेज मुंगेर की प्रिंसिपल डॉ. अनिता प्रसाद और प्रश्न-पत्र सेट करने वाले मारवाड़ी कॉलेज के तत्कालीन शिक्षक डीएन साह की संलिप्तता पर पूरी जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। टीएमबीयू के तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव सरोज राय ने मामले में विवि थाने में डॉ. अनिता प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह परीक्षा द्वितीय पाली में दाेपहर दाे बजे से थी जबकि लीक हुआ प्रश्नपत्र साेशल मीडिया में पांच घंटे पहले वायरल हाे गया था। वहां के परीक्षा नियंत्रक डॉ. यूएन राय ने जाे 20 प्रश्न-पत्र वाला विवि से भेजा गया लिफाफा लाैटाया वह फटा हुआ था। जबकि परीक्षा शुरू हाेने से पांच घंटे पहले ही टीएमबीयू ने उसे रद्द कर दिया था। पुलिस ने इसे सबूत बनाया है। हालांकि आरोपी प्रोफेसर इसे मानवीय भूल बता रहे हैं। उन्होंने केंद्राधीक्षक के नाते अपनी गलती भी स्वीकार की थी। प्रश्न-पत्र का एक पैकेट पूर्णत: फटा था। काॅलेज ने उसे पॉलिथीन में बंद कर विवि के परीक्षा विभाग को वापस किया था। उक्त प्रश्न पत्र के पैकेट में एक प्रश्न-पत्र कम था। इससे पुष्टि हुई थी कि प्रश्न-पत्र उक्त केंद्र से लीक हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/tmbus-question-paper-went-viral-five-hours-before-the-exam-started-brm-college-munger-teacher-un-rai-will-be-arrested-127866669.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| चुनाव में नेताओं को पता चला आलू-प्याज का भाव, राजद ने महंगाई पर घेरा तो सरकार ने भाव जारी किया Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT पटना| चुनावी मंच पर अब बतौर मुद्दा महंगाई टपक पड़ी है। शुक्रवार को महंगाई को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आलू-प्याज का रेट ही जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि दिवाली तक कितनी प्याज बाहर से आने वाली है। तूर (अरहर), उरद, मसूर दाल मंगाने के लिए किन-किन देशों से समझौते हुए हैं और पुराने समझौतों को विस्तारित किया है। तेजस्वी ने टिप्पणी की कि सरकार महंगाई पर विमर्श करना ही नहीं चाहती। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा-तीन दिन से भाव स्थिर हैं तीन दिन से आलू-प्याज के दाम स्थिर हैं। सरकार हर संभव उपाय कर रही है कीमतें न बढ़ें। बाहर से भी आलू और प्याज जल्द ही पहुंच जाएगा। -पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री जुमलों की डबल इंजन सरकार: लालू प्याज का भाव 100 रुपए किलो है। तेल का भाव शतक लगाने वाला है, बेरोजगारी दर अर्धशतक के पास है।...बढ़ा रही महंगाई, छीन रही रोजगार/ ये जुमलों की डबल इंजन सरकार। लालू यादव, राजद अध्यक्ष अरहर दाल : 15 दिनों में 2 लाख टन बाजार में आलू का दाम 42, प्याज 65 रुपए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/in-the-election-the-leaders-came-to-know-the-price-of-potato-and-onion-if-the-rjd-encircled-inflation-the-government-released-the-price-127866638.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| नल-जल योजना के ठेकेदार के पटना स्थित ठिकानों से मिला 2.28 करोड़ से अधिक कैश Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को चार प्रमुख कांट्रैक्टर फर्मों के पटना, भागलपुर, हिलसा और कटिहार स्थित ठिकानों पर किए गए सर्वे में 75 करोड़ की अघोषित आय का पता चला है। इनमें से दो ठेकेदार नल-जल योजना से संबंधित हैं। एक ठेकेदार के पटना स्थित ठिकानों से 2.28 करोड़ से अिधक कैश बरामद हुआ है। दूसरी ओर आयकर ने गया के गिट्टी कारोबारियों के ठिकानों का भी सर्वे किया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार इन फर्मों ने उन पार्टियों को भी फर्जी पेमेंट किया जिनसे इन्होंने कोई सेवा ही नहीं ली। लेबर और मटेरियल खर्च बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। बोगस फर्म को दी गई 10 करोड़ की राशि ठेकेदारों ने वापस खुद प्राप्त कर लिया। 20 करोड़ का भुगतान उन फर्मों को कर दिया जो हैं ही नहीं। लेबर भुगतान के नाम पर भी 15 करोड़ का फर्जी भुगतान हुआ। एक फर्म ने बिहार, उड़ीसा और मध्य प्रदेश में संपत्ति खरीदने में 15 करोड़ निवेश किया। सर्च-सर्वे ऑपरेशन में 3.21 करोड़ कैश भी बरामद हुआ। आयकर सर्वे में शामिल ठेका फर्मों का 30 करोड़ फिक्स्ड डिपॉजिट और 16 करोड़ की संपत्ति निगरानी में रखी गई है। दूसरी ओर चिराग लगातार कहते रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो जांच कराएंगे। भागलपुर में ठेकेदार बंधुओं के यहां 32 लाख रुपए और मिले भागलपुर में ठेकेदार बंधुओं के यहां दूसरे दिन भी इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी रही। शुक्रवार को आयकर अधिकारियों को इनके यहां से 32 लाख और कैश मिले। गुरुवार को 50 लाख रुपए कैश मिले थे। इस तरह अब तक 82 लाख नकद बरामद हुए हैं। टीम को इन बंधुओं के यहां कई एकड़ जमीन की खरीद के भी सबूत मिले हैं। ठेकेदार ललन कुमार और उसका भाई सुमन कुमार ने ठेकेदारी की काली कमाई से अर्जित रकम सबौर और गोराडीह इलाके में कई एकड़ जमीन की खरीदने में निवेश किया है। दोनों भाई लोटस कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के कर्ताधर्ता हैं और सरकारी विभागों में ठेका का काम करते हैं। आयकर विभाग ने जिले के कई पंचायतों में जल-नल योजना में इन ठेकेदार बंधुओं को मिले काम का वर्क आर्डर भी जब्त किया है। महागठबंधन की सरकार बनी तो जांच: तेजस्वी राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से नल-जल योजना से जुड़े ठेकेदारों के यहां इनकम टैक्स ने छापेमारी की है उससे साफ हो गया है कि योजना में बड़े तौर पर घोटाले हुए हैं। जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो इन घोटाले बाजों पर कार्रवाई तय है। भूपेंद्र यादव बोले- आयकर कार्रवाई को लेकर तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं आयकर की कार्रवाई में नल-जल योजना का नाम आने के बाद भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि नल-जल योजना में छापेमारी के तथ्यों की जानकारी ली जा रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता से शासन चलाया गया है। चिराग के पास कोई विजन ही नहीं है, उसके बारे में बात क्या करना। पासवान ने तो दिल्ली में सात निश्चय और नल-जल योजना की तारीफ की थी। इधर, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि नल-जल योजना में अगर गड़बड़ी हुई है तो जांच होगी। हमारी सरकार जांच कराएगी। जो भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई होगी। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/more-than-228-crore-cash-received-from-nal-jal-yojana-contractors-locations-in-patna-127866610.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| दूसरा चरण तय कर देगा सरकार का स्वरूप, राजग की हैं 50 सीटिंग सीटें Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT राज्य के दूसरे चरण में 94 सीटों पर 3 नवंबर को होने वाला मतदान भावी सरकार का स्वरूप तय कर देगा। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हो चुका है। दूसरे फेज तक 165 यानी 68% विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो जाएगा। तीसरे चरण में पार्टियां बस बहुमत जुटाने के लिए मशक्कत करती दिखेंगी। यहां बता दें कि 243 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 122 सीटों की दरकार होगी। 2010 में जदयू ने दूसरे चरण की जितनी सीटें जीतीं थीं (46), उससे तीन सीट कम पर इस बार लड़ रही है। इस फेज में जदयू से अधिक सीटें भाजपा लड़ रही है। सहयोगी वीआईपी को जोड़ लें तो भाजपा+ के कैंडिडेट 51 सीटों पर हैं। 2010 और 2015 के परिणाम बताते हैं कि जदयू जिन सीटों पर लड़ रही है उनमें उसने 28 से 31 सीटें दोनों चुनाव में जीतीं है और भाजपा जितनी सीटें लड़ रही है उनमें 20 से 26 सीटें दोनों चुनाव में जीती है। राजद के प्रत्याशी जिन 56 सीटों पर हैं, उनमें से पार्टी ने बीते दो चुनावों में अधिकतम 26 और न्यूनतम 14 सीटें ही जीती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-second-phase-will-decide-the-nature-of-the-government-the-nda-has-50-seats-127867086.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| रविशंकर प्रसाद ने कहा- आरक्षण को लेकर कानून से अलग कुछ नहीं करेगी भाजपा Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आरक्षण को लेकर भाजपा कानून से अलग कुछ नहीं करेगी। यही नहीं आगे भी कुछ करने नहीं जा रही है। आरक्षण को लेकर वह कानून के दायरे में ही हर फैसला लेगी। रविशंकर प्रसाद के इस बयान यह साफ हो गया है कि भाजपा इसको लेकर किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहती है।भाजपा को अपने सवर्ण वोटरों के बिदकने का खतरा दिखाई दे रहा है। लिहाजा भाजपा ने इस पर अपनी सफाई पेश कर दी। व्यापार बंद हुए, ठेके के बदले जमीन लिखाओ और माल बनाओ का नारा चलता था। उस समय खौफ, अपहरण, रंगदारी, फिरौती का मंजर था। जिसके शासन की पहचान अपराध-लूट-रंगदारी से थी, वह नया बिहार कैसे बना सकता है। वे इसका जवाब नहीं देते। रविशंकर शुक्रवार को पार्टी के 11 संकल्पों को लेकर पत्रकारों से रूबरू थे। सीएम ने जनसंख्या आधारित आरक्षण की बात कही थी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/ravi-shankar-prasad-said-bjp-will-not-do-anything-other-than-law-on-reservation-127867085.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT बिहार के चुनावी मैदान में नेता सुरक्षा कवच के साथ घूम रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपीजी सुरक्षा घेरे में हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीआरपीएफ की विशेष वीआईपी सुरक्षा लेकर चुनावी मैदान में सभाएं कर रहे हैं। दूसरी ओर राज्य सरकार ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित वीआईपी नेताओं की सुरक्षा का पिछले महीने ही वर्गीकरण किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस और एएसएल प्रोटेक्टी सुरक्षा दायरे में रखा गया है। एएसएल प्रोटेक्टी वीवीआईपी अगर कहीं जाते हैं तो उसके पहले सुरक्षाकर्मियों की एक टीम उस जगह का पहले मुआयना करती है। नए सुरक्षा वर्गीकरण के तहत पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी को जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रखा गया है। हालांकि लालू प्रसाद जेल में हैं और इसके कारण वे चुनावी मैदान में नहीं दिख रहे। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, सांसद ललन सिंह, पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन, सांसद और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का भी नाम शामिल था लेकिन अब उनका निधन हो चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/leaders-roaming-the-electoral-fray-with-safety-shield-some-z-plus-someone-and-z-and-y-plus-category-security-127867084.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 05:22 PM PDT भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिना नाम लिए लोजपा पर निशाना साधा और कहा कि आजकल कुछ लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। सभा में पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और नीतीश कुमार का विरोध करते हैं। ऐसे लोगों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। एनडीए मतलब बीजेपी, जदयू, हम, वीआईपी ही है। चुनावी सभा के दौरान इन दिनों तेजस्वी यादव लैंड लॉक की बात कहते हैं। हकीकत है कि उनका माइंड ही लॉक है। नड्डा शुक्रवार काे यहां चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 साल तक बिहार में मुख्यमंत्री रहे अपने माता पिता का तेजस्वी ने बैनर से चेहरा ही हटा दिया है। क्या पिछले 15 साल के शासनकाल के लिए तेजस्वी बिहार की जनता से मांफी मांगेंगे। उन्होंने जनता से पूछा-अभी का एलईडी युग चाहिए या फिर से लालटेन युग, कानून का राज चाहिए या लूट का, बाहुबल का राज चाहिए या विकास का, लूट की सरकार चाहिए या खाते में रुपए ट्रांसफर का राज चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय की भूमि को हमने लाल झंडे से मुक्त कराया है, इस बार भी इसे लाल झंडे से मुक्त कराने का काम करेंगे। बिहार के अंदर दो गठबंधन है-एक गठबंधन आरजेडी का जिसमें माले है, वो माले जो खूनी क्रांति का प्रतीक है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/nadda-said-pm-modi-shouts-slogans-of-zindabad-and-opposes-nitish-do-not-get-into-the-trap-of-such-people-127867048.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 08:50 AM PDT बिहार प्रदेश अतिथि व्याख्याता संघ के प्रवक्ता डॉ. सुमन्त राव ने आज प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी दी है कि बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याता संघ के प्रतिनिधि ने एक वर्चुअल मीटिंग करके महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करके रोजगार को प्राथमिकता देने वाला सरकार बनाने का फैसला किया गया है । संघ के प्रवक्ता डॉ. सुमन्त राव ने जानकारी दिए कि महागठबंधन के नेता श्री तेजस्वी ने आश्वासन दिया है कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार के कॉलेज में कार्यरत अतिथि व्याख्याता को समायोजित किया जाएगा। 1700 कार्यरत अतिथि व्याख्याता को भी नाराज नही किया जाएगा। वर्त्तमान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के शासनकाल में हक़ मांगने पर लाठी और जेल भेजने का काम किया है। 2014 के विज्ञापन सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति में खुलेआम धांधली हुआ। बिहारी छात्र को जानबूझकर को साक्षात्कार में बहुत कम नम्बर दिया । बिहारी छात्र जब भी न्याय मांगते है तो फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है । डॉ सुमन्त राव ने बिहार के छात्र- युवा से अनुरोध किया कि सिर्फ सोशल मीडिया और रैली में भीड़ बढ़ाने से नही चुनाव के दिन हर बूथ पर सक्रिय होकर इस निरकुंश सरकार को बदलने में अपना अहम योगदान दे । आज के इस मीटिंग में मधेपुरा यूनिवर्सिटी से डॉ. सुमन्त राव, डॉ. संतोष सेठी, साधना कुमारी, पटना यूनिवर्सिटी डॉ. महादेव कुमार,कुंदन कुमार, बाबा भीमराव अम्बेडकर विश्विद्यालय मुजफ्फरपुर से डॉ.चंदन कुशवाह, जयप्रकाश यूनिवर्सिटी छपरा से विनय सिंह यादव,, ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय दरभंगा से डॉ. राजेश चौधरी समेत अन्य शामिल थे । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 30 Oct 2020 08:00 AM PDT आज 31 - अक्टूबर - 2020, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से श्री गणेशाय नम: दैनिक पंचांग 31 - अक्टूबर - 2020, शनिवार
पंचांग तिथि पूर्णिमा रात्रि 07:31:22 नक्षत्र अश्विनी सायं 06:19:52 करण : विष्टि 07:04:27 बव 20:21:07 पक्ष शुक्ल योग सिद्धि 28:24:47 वार शनिवार सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ सूर्योदय 06:27:15 चन्द्रोदय 17:41:00 चन्द्र राशि मेष सूर्यास्त 05:33:20 (वाराणसी अनुसार) चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं ऋतु हेमंत हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत 1942 शार्वरी कलि सम्वत 5122 दिन काल 11:03:41 विक्रम सम्वत 2077 मास अमांत आश्विन मास पूर्णिमांत आश्विन शुभ और अशुभ समय शुभ समय :- अभिजित 11:42:26 - 12:26:40 अशुभ समय :- दुष्टमुहूर्त : 06:32:43 - 07:16:57 07:16:57 - 08:01:12 कंटक 11:42:26 - 12:26:40 यमघण्ट 14:39:25 - 15:23:39 राहु काल 09:18:38 - 10:41:35 कुलिक 07:16:57 - 08:01:12 कालवेला या अर्द्धयाम 13:10:55 - 13:55:10 यमगण्ड 13:27:31 - 14:50:28 गुलिक काल 06:32:43 - 07:55:40 दिशा शूल दिशा शूल पूर्व चन्द्रबल और ताराबल
आज का दैनिक राशिफल 31 - अक्टूबर - 2020, शनिवार
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार (Divya Rashmi "News For Every One"). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
























