सुल्तानपुर टाइम्स |
- स्मैक और तमंचा कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार किया पुलिस ने
- गोमती तट पर विसर्जन शुरू मौके पर अधिकारी मौजूद
- मिशन शक्ति काउंटर पर पहुँची पीड़िता से बोला गया "मुझे क्या दोगी
- दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन यात्रा का शुभारंभ
- जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ
- त्योहारों के मद्देजनर सरकारी अधिकारियों की छट्टी पर रोक
- वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चोरी होने या खोने जाने पर वाहन मालिक को एफ आई आर दर्ज करानी होगी
- देश रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है-प्रधानमंत्री
| स्मैक और तमंचा कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार किया पुलिस ने Posted: 31 Oct 2020 06:30 AM PDT सुलतानपुर। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से स्मैक व तमंचे के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक के पास से 200 ग्राम स्मैक ,तमंचा व कारतूस तो दूसरे के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया। धम्मौर थानाध्यक्ष रविकुमार सिंह शुक्रवार की शाम गश्त के दौरान अमेठी बार्डर के पास एक युवक द्वारा स्मैक बेचने की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी में आरोपित के पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सौरभ पाल उर्फ साका पुत्र आसरे पाल निवासी कटरा महरानी,थाना मुंशीगंज,जिला अमेठी बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। इसके अलावा अमेठी बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी।इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जय प्रकाश पाल पुत्र रामसेवक पाल, निवासी माना पट्टी ,थाना रानीगंज ,जिला प्रतापगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया है। टीम में उप निरीक्षक सर्वेश कुमार विमल,कांस्टेबल दूधनाथ, भूपेंद्र व सुधीर कुमार आदि शामिल रहे। |
| गोमती तट पर विसर्जन शुरू मौके पर अधिकारी मौजूद Posted: 31 Oct 2020 06:12 AM PDT सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने जनपद का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के अन्तिम दिवस पर चौक घण्टा घर से बड़ी दुर्गा प्रतिमा की आरती कराने के पश्चात दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा रस्सा से खीचकर शुभारम्भ किया। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने डीएम तथा एसपी को पारम्परिक पगड़ी बांधकर व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बबिता जायसवाल को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। तत्पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने का संकल्प भी लिया गया। चौक घण्टा घर दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा का शुभारम्भ करने के पश्चात डीएम व एसपी द्वारा सीताकुण्ड घाट स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जित स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एक प्रतिमा के साथ चार ही व्यक्ति मात्र को अनुमति है तथा मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। इस पर सभी अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी ने गोमती तट स्थित सीताकुण्ड घाट पर आने वाली प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं को मास्क भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा एवं विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोमती नदी में पॉच नाव की व्यवस्था की गयी है, जिस पर पुलिस कर्मी व गोताखोर लगाये गये हैं, जो आपात स्थितियों में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर रामजी लाल व सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला, अन्य सम्बन्धित अधिकारी सहित केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण व श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे। |
| मिशन शक्ति काउंटर पर पहुँची पीड़िता से बोला गया "मुझे क्या दोगी Posted: 31 Oct 2020 04:34 AM PDT ससुराल में कब्जा दिलाया दिलाओ तो मुझे क्या दोगी मिशन शक्ति काउंटर कहीं कर्मियों के लिए बना अवसर रिपोर्ट योगेश यादव सुल्तानपुर।ससुराल से धक्के मारकर भगाई गयी पीड़िता को दूसरा झटका तब लगा जब उससे महिला थाने में सौदेबाजी की गई।फिलहाल पीड़िता दुधमुँहे बच्चे को लेकर लौट आई है।पीड़िता रोजी ने बताया कि साल भर पूर्व 16 नवम्बर को उसका ब्याह कल्लू निवासी मेजरगंज के साथ हुआ था। एक महीने बाद ही ससुरालीजनों ने उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया ।अब पति के साथ वह लाला का पुरवा में किराए पर रह रही है । जब पति के साथ महिला थाना पहुंची तो उससे कहा गया "यहां सिर्फ पति और पत्नी का विवाद ही देखा जाता है।" उससे एक और फाइल बाहर से मंगवाई गई ।दो सेट में दरख्वास्त ली गयी।बकायदा रोजी के नाम से लाल रसीद भी काट कर दी गई ।लेकिन दूसरी केबिन में जब ले जाया गया तो वहां एक वर्दीधारी ने महिला ने कहा यदि तुम को हम ससुराल में कब्जा दिला दें तो मुझे क्या दोगी❓फिलहाल इस बाबत महिला थानाध्यक्ष से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है । वह पीड़िता रोजी से भी नहीं मिली हैं।उनकी ड्यूटी सीताकुंड घाट पर लगी हुई है।इस प्रकरण को देख कर बताएंगे कि आखिर पूरा मामला क्या है ?कहना मुनासिब होगा कि चंद रोज पहले थाने में खुले मिशन शक्ति काउंटर पर भ्रष्टाचार का घुन लगना शुरू हो गया है। अब पीड़ितों से ही सौदेबाजी की जाती है ।इसके पहले भी महिला थाना की कई शिकायतें आ चुकी हैं।पीड़ित महिला सौदा करने वाले कर्मी का नाम नही जानती मगर पहचानती जरूर है। |
| दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन यात्रा का शुभारंभ Posted: 31 Oct 2020 02:46 AM PDT सुलतानपुर। बड़ी दुर्गा प्रतिमा से दुर्गा पूजा महोत्सव विसर्जन यात्रा का शुभारंभ। चौक घंटाघर से रथ खींचकर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने की शुरुआत। पारंपरिक पगड़ी बांधकर डीएम एसपी ने विसर्जन यात्रा सकुशल संपन्न कराए जाने का लिया संकल्प।केंद्रीय पूजा समिति के नेतृत्व में गोमती घाट तक चलेगी विसर्जन यात्रा। एसडीएम रामजीलाल व सीओ सतीश चंद्र की मौजूदगी में फूटा नारियल। |
| जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ Posted: 31 Oct 2020 02:42 AM PDT सुलतानपुर। मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के दिये गये निर्देशों के क्रम में शनिवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत जनपद में मनाया गया, जिसमें पटेल जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर पटेल जी के चित्र पर मार्ल्यापण करने के पश्चात राष्ट्र की एकता, अखण्डता तथा सुरक्षा की दृष्टि से शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/राज0) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्ना लाल आदि ने भी लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और शपथ ली। इस माके पर कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी ने भी प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों तथा सभी तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती का आयोजन किया गया। |
| त्योहारों के मद्देजनर सरकारी अधिकारियों की छट्टी पर रोक Posted: 30 Oct 2020 11:57 PM PDT लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देजनर सरकारी अधिकारियों की छट्टी पर रोक लगा दी है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनके मुताबिक, वर्तमान में त्योहारों के आयोजन का समय है ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश पर ना जाएं।उन्होंने कहा कि कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश हैं। इसको लेकर उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाए और इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि शीतकालीन मौसम में कई जिलों में वायु प्रदूषण में भी वृद्धि हो जाती है। इस संबंध में कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाए इसको लेकर तत्काल बैठक करके वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। |
| वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चोरी होने या खोने जाने पर वाहन मालिक को एफ आई आर दर्ज करानी होगी Posted: 30 Oct 2020 10:58 PM PDT
नई दिल्ली। वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चोरी होने या खोने जाने पर वाहन मालिक को एफ आई आर दर्ज करानी होगी। एफ आई आर की कॉपी वाहन-4 पोर्टल पर अपलोड़ होने के बाद ही दूसरी नंबर प्लेट जारी हो सकेगी। प्लेट में विशेष सुरक्षा विवरण के चलते यह नई व्यवस्था लागू की गई है।सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 21 अक्तूबर को राज्यों के प्रमुख सचिवों, परिवहन आयुक्तों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बदलने संबंधी नए नियमों को भेजा हैं। इसमें प्रमुख रूप से वाहनों में लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के खोने अथवा गिर जाने पर एफआईआर दर्ज कराने का उल्लेख है। ऐसी स्थिति में वाहन मालिक को संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करानी अनिवार्य होगी। एफआईआर की कॉपी सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के वाहन-4 पोर्टल में अपलोड़ करनी होगी। यह काम क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, वाहन डीलर करेंगे।इसके बाद ही उक्त वाहनों को नई एचएसआरपी जारी की जाएगी। जानकारों का कहना है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डायनेमिक है। इसमें जीपीएस आधारित चिप लगी होती है। इसकी मदद से पुलिस कंट्रोल रूम अथवा आरटीओ कभी भी किसी भी वाहन को ट्रैक कर सकते हैं। डुप्लीकेट नंबर प्लेट बनाने से रोकने के लिए इसमें लेजर मार्क व होलोग्राम जैसे सुरक्षा उपाय हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा वाहनों की चोरी में लगाम लगेगी। चोरी होने पर वाहन का पकड़ना आसान होगा। अपराध करने के बाद वाहन को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।इसके अलावा वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के टूटने-खराब होने पर नई नंबर प्लेट जारी की जाएगी। लेकिन इसकी जानकारी वाहन-4 सॉफ्टवेयर में अपलोड़ करनी होगी। इसमें प्लेट बदलने का विवरण लिखना होगा। वाहन के आगे व पीछे दोनों नंबर प्लेटों में पृथक 10 अंक का यूनिक नंबर होता है। इसलिए किसी एक प्लेट को अगले से बदला जा सकता है। इसमें दोनों नंबर प्लेट बदलने की जरुरत नहीं पड़ेगी। डीलर, वेंडर, आरटीओ बदली गई प्लेट के टूकड़े-टूकड़े करने के बाद नष्ट कर देंगे। ऐसे नंबर प्लेट का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिससे अधिकारी कभी भी इसकी जांच कर सकेंगे। |
| देश रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है-प्रधानमंत्री Posted: 30 Oct 2020 10:32 PM PDT
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केवड़िया से संबोधित करते हुए पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान की संसद में हुए कबूलनामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के राजनीतिक दलों के देशविरोधी ताकतों के हाथों में न खेलने की अपील की.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज यहां जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था, तो मन में एक और तस्वीर थी. ये तस्वीर थी पुलवामा हमले की. देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए. देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी.प्रधानमंत्री मोदी बोले, पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आईं हैं, जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है. अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है.प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के हित में, हमारे सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें, ऐसी चीजों से बचें. अपने स्वार्थ के लिए जाने-अनजाने आप देशविरोधी ताकतों के हाथों में खेलकर, न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें ये हमेशा याद रखना है कि हम सभी के लिए सर्वोच्च हित- देशहित है. जब हम सबका हित सोचेंगे, तभी हमारी भी प्रगति होगी, उन्नति होगी.इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हम 130 करोड़ देशवासी मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं जो सशक्त भी हो और सक्षम भी हो. जिसमें समानता भी हो, और संभावनाएं भी हों.आत्मनिर्भर देश ही अपनी प्रगति के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी आश्वस्त रह सकता है. इसलिए, आज देश रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है. इतना ही नहीं, सीमाओं पर भी भारत की नजर और नजरिया अब बदल गए हैं. |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |








