क्रांतिदूत |
भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री अरविंद कोठेकर का निधन Posted: 29 Oct 2020 06:50 AM PDT राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक, भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद कोठेकर का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पूर्व संभागीय संघठन मंत्री के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री व पूर्व प्रचारक श्री अरविंद कोठेकर जी के रूप में आज हमने एक अनमोल रत्न को खो दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित था। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के विधायक डॉ. अरविन्द भदौरिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देश पर अरविन्द कवठेकर इंदौर संभाग का प्रभारी घोषित किया गया था। |
You are subscribed to email updates from क्रांतिदूत. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |