ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- GoddaNews: मौसम का पूर्वानुमान
- Chhattisgarh News: गोधन न्याय योजना अन्तर्गत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण हुआ आयोजित
- Chhattisgarh News: कलेक्टर ने किया दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण रन-वे विस्तार कार्य प्रारंभ करने हेतु टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश
- Chhattisgarh News: भूपेश सरकार होश में आओ, पत्रकारों के नारों से गूंजा राजधानी
- Pakur News: पाकुड़िया जोहार परियोजना के आजीविका पशु सखी तथा आजीविका वनोउत्पाद मित्र की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- Godda News: उप विकास आयुक्त ने जल जीवन जागरुकता रथ रवाना किया
- Bhagalpur News:चुनाव को लेकर एसएसपी ने की बैठक
- Bhagalpur News:विवि अधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए टीएमबीयू ने डीएम को लिखा पत्र
- Pakur News: पाकुड़िया सासंद एवं विधायक ने नम आंखों से इमानुएल मुर्मू को दिए श्रद्धांजलि
- Bhagalpur News:255 छात्रों ने दी बीसीए की परीक्षा
- Bhagalpur News:कुलसचिव ने लिया परीक्षा का जायजा
- Bhagalpur News:विश्वविद्यालय अधिकारियों ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
- Pakur News: रक्तदान शिविर में बारह रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
- Bhagalpur News:19 पीएचडी थीसिस को शोधगंगा पर किया गया अपलोड
- Pakur News: फीस संबंधी समस्याओं को लेकर के0के0एम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से फिर मिले N.S.U.I के प्रतिनिधि
- Bhagalpur News:स्नातक में नामांकन सूची जारी करने के लिए यूएमआईएस को मिला 4 दिनों की मोहलत
- Pakur News: नव नियुक्त शिक्षक मिले ग्रामीण मंत्री से मिला आश्वाशन
- Pakur News: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- Pakur News: हिरणपुर कार्यक्रम स्थल का डीसी – डीडीसी ने किया निरीक्षण।
- Pakur News: उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण।
- Pakur News: लिट्टीपाड़ा उपायुक्त ने किया दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ
- Bhagalpur News:भाजपा आईटी सेल का एक दिवसीय कार्यशाला
- Pakur News: जिले में 08 कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त
- Bhagalpur News:कांग्रेस विधायक का महिला कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद, महिला शक्ति के बिना अधूरा है समाज – अजीत शर्मा
- Bhagalpur News:ट्रेन के चपेट में आने से चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी की मौत
| GoddaNews: मौसम का पूर्वानुमान Posted: 03 Oct 2020 05:16 PM PDT ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट;- उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि तत्कालिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में अगले 2 -3 घंटे मे हल्की बारिश एवं मध्यम दर्जे का मेघगर्जन वर्षा के साथ बज्रपात होने की प्रबल संभावना है । अतः उपायुक्त महोदय गोड्डा के द्वारा गोड्डा जिलेवासियों से अपील की गई है कि इस मौसम को देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें।सुरक्षित स्थानों में शरण लें ,पेड़ के नीचे ना रहें ,बिजली के खंभों से दूर रहें, किसान अपने खेतों में ना जाएं तथा मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें ,अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले , सुरक्षित रहें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। |
| Chhattisgarh News: गोधन न्याय योजना अन्तर्गत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण हुआ आयोजित Posted: 03 Oct 2020 11:07 AM PDT ग्राम समाचार,प्रतापपुर(छत्तीसगढ़)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी के एक महत्वपूर्ण घटक गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम जगन्नाथपुर जिला सूरजपुर के गोठान समिति व स्वयं सहायता समूह की बहनें आर्थिक रूप से अपने आप को आत्मनिर्भर करने के लिए वर्मी कंपोस्ट बनाने की दिशा में सतत अग्रसर हो रही है। इसी कड़ी में कृषि विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 3 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा अम्बिकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र प्रमुख डॉ रविन्द्र तिग्गा के मार्गदर्शन में क्षेत्र की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रमा सिंह के द्वारा विधिवत वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के महिला समूहों को दिया गया। विदित हो कि इसके पूर्व ग्राम गोठान समिति के द्वारा ग्राम पंचायत के पंजीकृत पशुपालकों से 2 रु प्रति किलो की दर से गोबर खरीद की जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन अनुसार विधिवत् टाॅंका भराई की कार्यवाही में लगभग 15-20 दिन पुराने गोबर को वर्मी बैड में डाला गया था। जिसके ऊपर गोठान के घांस फुस और पशुओं के द्वारा चरने के पश्चात बचे हुए पैरा चारा इत्यादि को 6 इंच डाला गया। पर्याप्त नमी बने रहेए इसलिए ऊपर से हल्के पानी का छिड़काव किया गया। इसके बाद 6 से 7 दिन पुराना गोबर लगभग 3 इंच तक वर्मी बेड में डाला गयाए और उसकी अच्छे से लिपाई की गई। इसके बाद प्रति बेड केवीके अजिरमा से 157 रु 50 पैसे प्रति किग्रा की दर से क्रय किये गए आइसिनियाफोटिडा वैरायटी की वर्म्स केंचुए को डाला गया। इसके माध्यम से लगभग 40 से 45 दिन में चायपत्ती के दाने के समान दानेदार वर्मी कम्पोस्ट तैयार हो जाता है। समूह की महिलाओं को उपरोक्तानुसार बनाये गए वर्मी बेड में विधिवत नियमित रूप से आवश्यक नमी बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दिया गया, साथ ही तैयार किये जा रहे वर्मी टाॅंका में उपस्थित केंचुओं को चिंटियों से बचाने के उपाय भी बताये गये। यँहा उल्लेखनीय है कि उपरोक्तानुसार बने खाद को 8 रु की दर से खरीदी करने की योजना हैए जिससे ग्राम गोठान समिति और स्वयं सहायता समूह के सदस्य बहुत ही उत्साहित हैं, वर्मी कम्पोस्ट से तैयार अच्छे जैविक खाद की पर्याप्त उपलब्धता के माध्यम से भूमिसुधार के साथ.साथ गाँव के गोठान एवम स्वयं सहायता समूह आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर की सरपंच श्रीमती सोनमती केहरी सहित मुस्कान स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शान्ति केहरी, सचिव सतवंती तथा शारदा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कमला टेकाम, सचिव विराजो सहित दोनों महिला समूहों की अन्य सभी सदस्य के साथ ग्राम गोठान समिति के पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थिति रहे। -विनोद कुमार मीज,ग्राम समाचार, सरगुजा(छत्तीसगढ़)। |
| Posted: 03 Oct 2020 07:27 PM PDT ग्राम समाचार, अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़)। अम्बिकापुर में 3 अक्टूबर को कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग क अधिकारियों के साथ दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने दरिमा एयरपोर्ट के रन-वे विस्तार के लिये भूमि अधिग्रहण के साथ ही रन-वे विस्तार कार्य प्रारंभ करने शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एयरपोर्ट के विभिन्न भागों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए 72 सीटर विमान परिचालन के लिए आवश्यक रन-वे विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण पूरा करें ताकि रन-वे विस्तार के लिए प्रशासकीय अनुमोदन प्राप्त हो सके। उन्होंन बताया कि दरिमा एयरपोर्ट में रन-वे विस्तार हेतु करीब 24 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने दरिमा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी से भी चर्चा कर एयरपोर्ट में निर्माण कार्य एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शासन के मंशानुसार एयरपोर्ट से शीघ्र हवाई सेवा प्रारम्भ हो सके इसके लिए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, एसडीएम श्री अजय त्रिपाठी सहित राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। -विनोद कुमार मीज,ग्राम समाचार अंबिकापुर(छत्तीसगढ़)। |
| Chhattisgarh News: भूपेश सरकार होश में आओ, पत्रकारों के नारों से गूंजा राजधानी Posted: 03 Oct 2020 07:11 PM PDT ग्राम समाचार,रायपुर(छत्तीसगढ़)। कुछ दिन पूर्व कांकेर में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए समूचे प्रदेश के पत्रकारों के द्वारा एक जुट हो कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास घेरने हवी का फैसला लिया गया, करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों के द्वारा निवास से ठीक दो सौ मीटर पहले बैरिकेड लगाकर क्रांतिकारी पत्रकारों को रोक दिया गया। हालांकि हिंसक प्रदर्शन का रूप नहीं दिया गया पत्रकारों के द्वारा पर बैरिकेड लगे हुए स्थान पर बैठकर मुख्यमंत्री के जवाब का करीब 4 घंटे इंतजार किया पर गूंगी-बहरी सरकार के मुखिया द्वारा उत्तर नहीं देने पर अंत में ज्ञापन को जलाकर पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन कर महारैली का समापन किया। इस महारैली में समूचे प्रदेश से करीब 500 क्रांतिकारी पत्रकारों ने भाग लिया। वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला बताते हैं हमारे साथियों पर अत्याचार सहने योग्य नहीं, और ना ही किसी भी सूरत में समझौता करने योग्य है, सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर कांकेर में हुए हमले के दोषियों को जेल के सलाखों में कैद किया जाए। हम दिनांक 03/10/2020 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बूढ़ा तालाब रायपुर में बैठेंगे। बरहाल देखना यह बड़ा दिलचस्प होगा कि कहीं पिछली सरकार की तरह भूपेश सरकार भी पत्रकारों के साथ छल तो नहीं करना चाहती। और अंत में पत्रकार एकता जिंदाबाद। की नारे लगाते हुए रैली का समापन किया गया।
|
| Posted: 03 Oct 2020 09:30 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया जेएसएलपीएस कार्यालय सभागार में शनिवार को जोहार परियोजना के अंतर्गत उत्पादक समूह के जीविका पशु सखी तथा आजीविका वनोउत्पाद मित्र की समीक्षा बैठक का आयोजन बीपीएम मो फ़ैज़ आलम और बीपीओ राजीव कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया । इस दौरान सभी आजीविका पशु सखी तथा आजीविका वनोउत्पाद मित्र को जोहार परियोजना के बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उत्पादक समूह के सदस्यों को पशुपालन पे प्रशिक्षण देने पर चर्चा,बकरी शेड,बकरी का कृमिकरण तथा टीकाकरण साथ ही साथ सहजन,लेमन ग्रास,तुलसी की खेती पर चर्चा किया गया एवं इससे होनेवाने फायदे की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर एफटीसी असलम अंसारी,सनत बास्की,सीएलएम सलीम अंसारी सहित दर्जनों महिलाऐं उपस्थित थीं। ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया |
| Godda News: उप विकास आयुक्त ने जल जीवन जागरुकता रथ रवाना किया Posted: 03 Oct 2020 09:01 AM PDT ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 03.10.2020 को गोड्डा जिला अंतर्गत उप विकास आयुक्त अंजलि यादव के द्वारा जल जीवन मिशन जन जागरूकता हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडों में हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया। बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत हमलोग ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपनी ये गतिविधियां कर रहे हैं क्योंकि ज्यादातर जगहों पर हमलोगों ने देखा है कि शौचालय हमारे जिले में सभी जगहों पर बन गया है इसके बाद भी कई जगहों पर लोगो के द्वारा उसका इस्तेमाल नही किया जा रहा है।इसी के तहत लोगों में जागरूकता फैलाते हुए, पीने का पानी साफ रहे, इसके लिए ये जो हमारा अलग अलग प्रोग्राम है इसमे पानी की जांच होगी जहां पर भी अगर कुछ शिकायत आएगी उसको उसके अनुरूप सामाधान करेंगें। तो इसी मामले में जागरूकता फैलाने के लिए इस रथ को हमने रवाना किया है। रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतों में हर घर में नल के महत्व को बताया जाएगा। महोदया के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक प्रखंडों में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल का रखरखाव कैसा हो, शुद्ध पेयजल स्रोत सुरक्षा के लिए क्या जरूरी है , स्वच्छता के मूल मंत्र , हाथ धुलाई , शुद्ध पेयजल का समाधान, इस जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किए जाएंगे साथ ही साथ जागरूकता रथ के माध्यम से जिले वासियों को बताया जाएगा कि पानी भरने से पहले अपने हाथ और बर्तन को अच्छी तरह साफ सफाई करें, स्वच्छता के मूल मंत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि गांव घर और पेयजल स्वच्छता के लिए निम्न बातों का विशेष कर ख्याल रखें* शौच के लिए हमेशा शौचालय का इस्तेमाल करें' शौचालय को इस्तेमाल करने से पहले और उसके बाद अच्छी तरह से फ्लश करें। पेयजल स्रोत की आस पास कूड़े कर्कट रसायनिक अथवा जैविक कचरे को ना फेंके। जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए नाली और सोकपिट का निर्माण कराएं। घरेलू कचरे के निपटान की समुचित व्यवस्था करें:- कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल गोड्डा, सभी जिला समन्वयक एवं यूनिसेफ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क |
| Bhagalpur News:चुनाव को लेकर एसएसपी ने की बैठक Posted: 03 Oct 2020 08:19 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर । भागलपुर सीनियर एसपी आशीष भारती ने शनिवार को पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। जिसमें मुख्य रूप से दुर्गा पूजा के साथ होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। मीटिंग में एसएसपी ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेजी से सुनिश्चित करने के साथ शराबखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं को डराने धमकाने वालों के भी शिनाख्त के निर्देश दिये। मीटिंग में सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज सहित सभी डीएसपी और सभी थानों के थानेदार मौजूद थे। |
| Bhagalpur News:विवि अधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए टीएमबीयू ने डीएम को लिखा पत्र Posted: 03 Oct 2020 08:16 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को भागलपुर के डीएम को पत्र लिखकर विधान सभा चुनाव कार्य से विश्वविद्यालय अधिकारियों, संकायाध्यक्षों, पीजी हेडों और प्राचार्यों को मुक्त रखने का अनुरोध किया है।टीएमबीयू के कुलसचिव कर्नल एके सिंह ने इस बाबत शनिवार को पत्र लिखकर डीएम से आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में राजभवन और यूजीसी के निर्देशानुसार विभिन्न परीक्षाएं संचालित हो रही है साथ ही साथ स्नातक में नामांकन की प्रकिया भी चल रही है। पीजी विभागों और महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कॉलेज के प्राचार्य और पीजी हेड केंद्राधीक्षक हैं। चुनाव ड्यूटी लगाए जाने से परीक्षाएं बाधित हो सकती है। साथ ही यूजी का नामांकन कार्य भी प्रभावित हो सकता है। विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और प्रशासनिक दृष्टिकोण से टीएमबीयू के अधिकारियों, पीजी विभागाध्यक्षों, कॉलेज के प्राचार्यों आदि को चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए डीएम से अनुरोध किया गया है। इसके लिए डीएम को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सूची भी सौंपी है। यह जानकारी विश्वविद्यालय पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी। |
| Pakur News: पाकुड़िया सासंद एवं विधायक ने नम आंखों से इमानुएल मुर्मू को दिए श्रद्धांजलि Posted: 03 Oct 2020 08:16 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया राज्य अलग करने में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी, झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि मास्टर इमानुएल मुर्मू की पर्थिक शरीर को अन्तिम दर्शन हेतु पाकुड़िया प्रखंड झामुमो कार्यालय लाया गया। जहाँ दर्शन के लिये सासंद विजय हांसदा विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं जिला अध्यक्ष श्याम यादव सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता जमा हुए जहाँ सासंद विजय हाँसदा विधायक स्टीफन मरांडी जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने बारी बारी से मास्टर साहब के पार्थिक शरीर को श्रधांजलि दिया एवं अश्रुपूर्ण आँखों से नमन किया इसके बाद पार्टी कार्यालय में सभी ने दो मिनट का मौन रखा मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, देवीधन टुडू,भवेश मुर्मू, अब्दुल वदुद, मेहलाईल अंसारी, हरिवंश चौबे, मईनुद्दीन अंसारी, मंजर आलम, कलम मुर्मू, अब्दुल बनीज, अशोक भगत, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। |
| Bhagalpur News:255 छात्रों ने दी बीसीए की परीक्षा Posted: 03 Oct 2020 08:13 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीएनए साइंस कॉलेज केंद्र पर शनिवार को बीसीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हुई। पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि 255 परीक्षार्थियों ने बीसीए की परीक्षा दी। वहीं 2 छात्र अनुपस्थित रहे। पीआरओ ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। |
| Bhagalpur News:कुलसचिव ने लिया परीक्षा का जायजा Posted: 03 Oct 2020 08:11 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल एके सिंह ने शनिवार को कम्प्यूटर सेंटर में हो रहे एमबीए की परीक्षा का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने यूडीसीए विभाग का भी निरीक्षण किया। कुलसचिव विश्वविद्यालय हेल्थ सेंटर भी गए और वहां की व्यवस्था को देखा। |
| Bhagalpur News:विश्वविद्यालय अधिकारियों ने किया स्टेडियम का निरीक्षण Posted: 03 Oct 2020 08:10 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय स्टेडियम की व्यवस्था को देखने शनिवार को डीएसडब्लू डॉ राम प्रवेश सिंह, रजिस्ट्रार कर्नल एके सिंह और यूनिवर्सिटी इंजीनियर पहुंचे। छत की जर्जर हालत को देखकर तत्काल स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यालय को स्टेडियम के ही दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया। स्टेडियम से सम्बन्धित जानकारी कुलपति को भी दे दी गई है। यह जानकारी पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी। |
| Pakur News: रक्तदान शिविर में बारह रक्तवीरों ने रक्तदान किया। Posted: 03 Oct 2020 08:10 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पखवाड़े के अवसर पर आवाहन राँची, द्वारा पाकुड़ रक्तधिकोष में 12 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव गुंजन साहा ने बताया कि रक्तदान शिविर आगे भी चलता रहेगा। संस्था के सह अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए संस्था कार्य कर रही है। श्री सिंह के अनुसार संस्था का प्रयास रहता है कि हम रक्तधिकोष में रक्त की उपलब्धता को बनाये रखें व रक्तअधिकोष मे रक्त की कमी ना हो ताकि जरूरतमंद मरीजों को रक्त की उपलब्धता तुरंत कराई जा सके । धर्मेंद्र सिंह ने जिलेवासियों इस पूनित कार्य हेतु रक्तदान शिविर में बढचढ कर सहयोग करने की अपील की । शिविर में सह सचिव सतनाम सिंह तथा सदस्य धर्मेंद्र कुमार भगत उपस्थित रहे। शिविर में राहुल सरकार, पार्थ बनर्जी, अभिनाश यादव, चंदन प्रसाद भगत, गोल्डी मध्यान, जावेद अख्तर, सबिकुल शेख, बहरुल शेख, गणेश तिग्गा, मंजूर अंसारी, सोपोन टोप्पो, कुमार सहजानंद जैसे रक्तवीरों ने रक्तदान किया। |
| Bhagalpur News:19 पीएचडी थीसिस को शोधगंगा पर किया गया अपलोड Posted: 03 Oct 2020 08:08 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। टीएमबीयू के कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल एके सिंह, सीसीडीसी डॉ केएम सिंह और यूडीसीए के इंचार्ज डॉ कमल प्रसाद ने सेंट्रल लाइब्रेरी जाकर शोधगंगा पर अपलोड होने वाले पीएचडी थीसिस की जानकारी ली। कुलसचिव कर्नल एके सिंह ने बताया कि शनिवार को 19 पीएचडी थीसिस के सीडी को शोधगंगा के वेबसाइट पर अपलोड किया गया। अपलोड करने की प्रकिया आगे भी जारी रहेगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी। |
| Posted: 03 Oct 2020 08:06 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। ज्ञात हो की दिनांक अट्ठाईस सितम्बर सोमवार को N.S.U.I पाकुड़ इकाई द्वारा, BA. Part 1 सत्र 2020- 21 की नामांकन राशि को घटाने की मांग को लेकर कुलपति S.K.M.U Dumka के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया था बड़े हर्ष के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारी वह मांगे पूरी कर ली गई है और फीस की राशि घटा दी गई है लेकिन जो छात्र-छात्राएं अधिक राशि देकर नामांकन करवा चुके हैं उनकी राशि कैसे वापस हो इसके लिए शनिवार को फिर से के0के0एम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से मुलाकात कर इस पर गहन चर्चा किया गया और साथ ही साथ अधिष्ठाता S.K.M.U Dumka के नाम प्रधानाचार्य को N.S.U.I पाकुड़ के जिला अध्यक्ष सज्जाद मेहना के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और कहा गया की अगर 2 दिनों में छात्र हितों में फैसला नहीं आता है तो N.S.U.I Pakur जोरदार आंदोलन करेगी। मौके पर मुख्य रूप से राज्य समन्वयक सह जिला सचिव- जैकी सादिक कॉलेज कार्यकारी अध्यक्ष- अभिषेक सिंह, कॉलेज उपाध्यक्ष- सोयबुर शेख विधानसभा सचिव- शाहबाज आलम जिला महासचिव-मुन्ना, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष- रॉयल शेख, प्रेम कुमार, वसीम आलम, आलमगीर आलम नौशाद आलम, रजी इस्लाम, तंजीम आलम, इमरान आलम दानिश आलम एवं दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। |
| Bhagalpur News:स्नातक में नामांकन सूची जारी करने के लिए यूएमआईएस को मिला 4 दिनों की मोहलत Posted: 03 Oct 2020 08:02 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सीसीडीसी कार्यालय में स्नातक पार्ट वन में नामांकन को लेकर सूची जारी करने सम्बन्धी प्रक्रियाओं पर शनिवार को विचार-विमर्श किया गया। डीन साइंस डॉ अशोक ठाकुर ने ऑनलाइन रहकर यूएमआईएस के अधिकारियों को इस बाबत निर्देशित किया। रिजर्वेशन रूल में कुछ खामियां रह गई थी जिसके चलते चयन सूची को नए सिरे से बदलना पड़ रहा है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन के समय छात्रों ने गलत विषय भर दिया था। जिसकी वजह से लिस्ट जारी करने में विलम्ब हुआ। यूएमाईएस ने जो सूची दी है उसकी जांच शनिवार को डीएसडब्लू डॉ राम प्रवेश सिंह, सीसीडीसी डॉ केएम सिंह, यूएमआईईएस के नोडल ऑफिसर डॉ कमल प्रसाद ने की। सूची जांच के दौरान यूएमआईएस के अधिकारी गौरव कुमार और अमित कुमार भी मौजूद रहे। यूएमआईएस को विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिज़र्वेशन त्रुटि को सुधार कर लिस्ट जारी करने के लिए 4 दिनों का समय दिया है। डीन साइंस डॉ अशोक कुमार ठाकुर ने बताया की तकनीकी खामियों को दूर करके जल्द ही स्नातक पार्ट वन नामांकन की सूची जारी कर दी जाएगी। डीएसडब्लू डॉ राम प्रवेश सिंह ने बताया कि स्नातक पार्ट वन का मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। |
| Pakur News: नव नियुक्त शिक्षक मिले ग्रामीण मंत्री से मिला आश्वाशन Posted: 03 Oct 2020 07:58 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री जनाब आलमगीर आलम ने पाकुड़ व साहेबगंज जिले के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका को आश्वाशन दिया कि आपलोगों के ऊपर किसी भी तरह की कार्यवाही नही होगी व वेतन का भुगतान पर कोई रोक नहीं लगेगा बताते चले कि आज पाकुड़ व साहेबगंज जिले के सैकड़ों की संख्या में नव नियुक्त शिक्षकों ने उनके आवास पर मुलाकात की। और सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नियोजन नीति को गलत ठहराते हुए 13 जिले के शिक्षक को रद्द करने के विषय मे मर्माहत होकर पाकुड़ विधानसभा विधायक सह राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री से अपनी सेवा को यथावत रखने एवं संविधान के अनुच्छेद142 के अंतर्गत दया याचिका उच्च न्यायालय में दायर करने हेतु फरियाद किया मंत्री जी को बताया गया कि हजारों शिक्षक पूर्व में केंद्र या राज्य सरकार के नौकरियों से इस्तीफा देकर इस नियुक्ति में शामिल हुए एवं लगभग सभी शिक्षकों ने बैंक से लौन भी लिया है परन्तु आज की वर्तमान दशा से सभी शिक्षकों ने खुद को असहाय बताया इस पर मंत्री जी ने बताया कि सरकार इस पर कार्य कर रही है और आपलोगों के लिए सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है और एक कमिटी भी तैयार किया जा रहा है जिसमे आपलोगों के हित के लिए सरकार सोच रही है चिंता न करें किन्हीं को कुछ नहीं होगा और आपलोग यथावत कार्यरत ही रहेंगे। मिलने के क्रम में शिक्षक विजय कुमार भण्डारी राजू नंदन साहा अब्दुल क्यूम अंसारी लाओस हांसदा, शमद अली विजय कुमार राय ,अमित ठाकुर राजेन्द्र मरांडी हिबजुर रहमान आलोक कुमार साहा,जेम्स सोरेन निर्मल ओझा अनिल मुर्मू ,पीयूष रजक,जबीर अली अतिकुर रहमान सोमा बेगम आलमगीर आलम,नसीम दफादार राजेन्द्र हरिजन सफीउर रहमान,इत्यादि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। ग्राम समाचार, बिक्की कुमार भगत पाकुड़ |
| Pakur News: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Posted: 03 Oct 2020 07:49 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया गया है जिले में 02 अक्टूबर से 15 अक्तूबर 2020 तक राज्यव्यापी जल जीवन मिशन का संचालन किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को कार्यरत नल से जल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन समुदाय की अगुवाई में समुदाय के लिए तथा समुदाय तक पाइप लाइन की मदद से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अभियान है उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन-जन तक जल जीवन मिशन का संदेश पहुंचाया जाएगा जिले के सभी प्रखंडों के लिए अलग – अलग जागरूकता रथ की रवानगी की गई अभियान को सफल बनाने के लिए निर्धारित रूपरेखा निम्न हैं 02 अक्टूबर 2020 को जल पर विशेष ग्राम सभा के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया गया 03-08 अक्टूबर 2020 तक जल जीवन मिशन जागरूकता रथ के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर इस अभियान के विषय में समुदाय को बताया जाएगा 05-06 अक्टूबर 2020 तक जिला जल जाँच प्रयोगशाला के माध्यम से चिन्हित ग्राम कार्य योजना के लिए जल स्रोतों का जल गुणवत्ता जाँच किया जाएगा 07अक्टूबर 2020 को समुदाय के द्वारा जल संरक्षण पर पहल की जाएगी 08 एवं 10 अक्टूबर 2020 तक सुरक्षित जल भंडारण रख-रखाव एवं उपयोग पर चर्चा किया जाएगा 09 अक्टूबर 2020 को प्रखंडवार जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना बनाने पर बैठक-उन्मुखी कार्यक्रम किए जाएंगे।_ 11-14 अक्टूबर 2020 तक जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना का पहल किया जाएगा 15 अक्टूबर 2020 को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी जाएगी। मौके पर उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार, सहायक अभियंता कनीय अभियंता, जिला समन्वयक सुमन मिश्रा एवं सभी प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे। |
| Pakur News: हिरणपुर कार्यक्रम स्थल का डीसी – डीडीसी ने किया निरीक्षण। Posted: 03 Oct 2020 07:46 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। हिरणपुर प्रखंड के बागशीसा में प्रस्तावित जवाहर नवोदय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम का मामला हिरणपुर प्रखंड के बागशीसा गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय का अपना भवन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। आगामी 6 अक्टूबर को इसका शिलान्यास कार्यक्रम होना है। इसको लेकर शनिवार को डीसी कुलदीप चौधरी एवं डीडीसी अनमोल कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। डीसी ने सोशल डिस्टैंसिंग को सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम का पंडाल एवं अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया कहा कि सभी बिंदुओं की जांच कर ले कहीं कोई चूक नहीं होगा शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण रहेंगे उसी अनुसार पंडाल का निर्माण करें शाम को कार्यक्रम प्रस्तावित है इसलिए बिजली की व्यवस्था एवं आनलाइन शिलान्यास होना है इसलिए इंटरनेट की व्यवस्था को पहले ट्रायल कर लेने को कहा मौके पर प्रभारी बीडीओ पंकज रवि समेत जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे। |
| Pakur News: उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण। Posted: 03 Oct 2020 07:40 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खुला ईवीएम वेयर हाउस डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी ने शनिवार को समाहरणालय के नीचले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया उनके साथ निर्वाचन कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह थे। निरीक्षण क्रम में डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रवेश से लिया ।उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। उल्लेखनीय हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी को समय – समय पर वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इसी संबंध में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया इससे पूर्व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का ताला खोला गया राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी वेयर हाउस निरीक्षण में शामिल थे। मौके पर जेएमएम के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, भाजपा से असीम मंडल, मुसलोउद्दीन शेख आदि उपस्थित थे। |
| Pakur News: लिट्टीपाड़ा उपायुक्त ने किया दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ Posted: 03 Oct 2020 07:36 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत के कैराबनी गांव में योजना का उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं उप विकास आयुक्त ने की शुरूआत राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ शनिवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया द्वय पदाधिकारियों ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत करमाटांड़ पंचायत के कैराबनी गांव में फीता काटकर इस योजना की शुरूआत की इससे पूर्व गांव की ग्रामीण महिलाओं ने आदिवासी परंपरा के अनुसार पदाधिकारियों का स्वागत किया मौके पर अपने संबोधन में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि यह योजना जिले के महिला-माता एवं दीदीओं के लिए सरकार ने लाई है ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके दीदी बाड़ी योजना के तहत घर के समीप खाली पर्ती 01 डिस्मल 1.5 डिस्मल की भूमि पर भी पौष्टिक आहार वाली सब्जी – फल आदि का उत्पादन करें और उसका स्वयं एवं परिवार के सदस्यों को सेवन कराएं इससे शरिर को सही पोषण मिलेगा जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एक टोले में दस दीदीओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है जिसे भविष्य में और बढ़ाया जाएगा यह योजना महिला सश्क्तीकरण को भी बढ़ावा देगा साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जोड़ेगा।लोकल स्तर पर नर्सरी लगाने का दें प्रस्ताव उपायुक्त ने मौके पर महिला समूह द्वारा मिर्च, टमाटर आदि के पौधों के लिए एक छोटी नर्सरी बनाई गई थी जिसको लेकर उन्होंने झारखंड स्टेट लाईवलीहूड प्रोमोशन सोसाईटी जजेएसएलपीएस के डीपीएम को प्रस्ताव तैयार करने को कहा कहा कि पहाड़ी एवं दुगर्म क्षेत्रों में लोकल स्टर पर नर्सरी लगाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को आसानी से पौधा उपलब्ध कराया जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जैसा कि इस योजना के नाम से ही प्रतित होता है कि यह दीदी की वाटिका है इसे महिलाओं को केंद्र में रख कर बनाया गया है देश व झारखंड के लिए कुपोषण एक बहुत बड़ी समस्या है इसे दूर करने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है साथ ही कोरोना के बाद से बढ़ी बेरोजगारी भी दूर करना सरकार की प्राथमिकता है इस योजना से जहां महिलाओं - बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा। वहीं उत्पादन बढ़ाकर वह इससे आर्थिक रूप से समृद्ध भी हो सकेंगी इस योजना की लागत कुछ विशेष नहीं है आपका अपना खेत होना चाहिए, बीज जेएसएलपीएस द्वारा दिया जाएगा खेत में मजदूरी का भुगतान प्रखंड के द्वारा किया जाएगा इसके लिए स्वयं सहायता समूह का सदस्य एवं जाब कार्ड होना अनिवार्य है। मौके पर द्वय पदाधिकारियों ने दीदी बाड़ी योजना के लिए तैयार खेत में पालकपालक मूली आदि का बीज एवं पपिता आदि का पेड़ लगाया प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज रवि एवं स्थानीय मुखिया ने भी महिलाओं को संबोधित किया और योजना से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन झारखंड स्टेट लाईवलीहूड प्रोमोशन सोसाईटी जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रवीण मिश्रा ने किया इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत जेएसएलपीएस के कर्मी स्वयं सहायता समूह की दीदी ग्रामीण एवं अन्य उपस्थित थे। |
| Bhagalpur News:भाजपा आईटी सेल का एक दिवसीय कार्यशाला Posted: 03 Oct 2020 07:33 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। रानी तालाब स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का पीरपैंती विधानसभा का एक वर्चुअल रैली को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला जिला संयोजक आदित्य पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यशाला का विषय प्रवेश जिला प्रवक्ता सह जिला वर्चुअल रैली प्रभारी कुमार श्रवण के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में आईटी सेल के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मुकुल सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली से संबंधित गुर सिखाए गए। इसी क्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वर्चुअल रैली को हमें सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक जाना होगा एवं उनके द्वारा बूथ तक जाने के बाद हम वर्चुअल रैली से संबंधित अपने सप्तर्षियों को कैसे तैयार करें इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से पीरपैंती विधानसभा वर्चुअल रैली प्रभारी सोनू आनंद, जिला प्रवक्ता सह भागलपुर विधानसभा वर्चुअल रैली प्रभारी राजेश टंडन, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, विधानसभा आईटी सेल संयोजक चिंटू पांडे नंदलालपुर मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह शिवनारायणपुर मंडल अध्यक्ष शशि पोद्दार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। |
| Pakur News: जिले में 08 कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त Posted: 03 Oct 2020 07:28 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शनिवार को जिले में 08 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड - 19 मैनेजमेंट सेंटर एएनएम पाकुड़ में भर्ती कर दिया गया है जिसका समूचित ईलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव 04 पुरूष एवं 04 महिला है मिला कोरोना पॉजिटिव 02 महेशपुर प्रखंड का, 02 लिट्टीपाड़ा प्रखंड का, 03 हिरणपुर प्रखंड का 01 एवं अमरापाड़ा प्रखंड का रहने वाला है इनकी उम्र 16 से 56 के बीच है। मिले नए 08 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 145 है। उपायुक्त ने जिलाावासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें मास्क का प्रयोग करें नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें यत्र-तत्र न थूकें। |
| Posted: 03 Oct 2020 07:25 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। स्थानीय कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के द्वारा शनिवार को जिला कांग्रेस भवन दीपनगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीधा संवाद किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने हेतु उचित सलाह दिया। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विधायक ने कहा कि आज महिला कार्यकर्ताओं ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं उसके लिए इन सबों का आभारी हूँ। आज मेरा पूरा समाज महिला शक्ति के बिना अधूरा है। आज महिलाओं ने समाज के हरेक क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। मुझे आशा है आगामी विधान सभा चुनाव में भी इन्हीं शक्तियों के बल पर हमलोग चुनाव में जीत हासिल करेंगे। साथ ही साथ विधायक द्वारा यूपी के हाथरस में 14 सितम्बर को महादलित वाल्मिकी समाज की लड़की का अमानवीय व्यवहार के कारण हुई मृत्यु हो जाने पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की तथा महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कोमल सृष्टि, उषा रानी, सुनन्दा रक्षित, पुनम मिश्रा, नूरी खान, बेबी नाज, पूनम देवी सहित सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। |
| Bhagalpur News:ट्रेन के चपेट में आने से चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी की मौत Posted: 03 Oct 2020 07:15 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के जयपुर रेलवे स्टेशन के पूरब झंडापुर इमली चौक के समीप शनिवार को पटरी पार करने के दौरान ट्रेन के चपेट में होने से चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी 35 वर्षीय पप्पू मंडल की मौत मौके पर हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेल पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पप्पू मंडल आज सुबह 5:00 बजे रेलवे पटरी पार कर रहे थे। तभी पटरी पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी ममता देवी एवं 2 पुत्र को छोड़ गए हैं। वहीं घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




















